ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा केंद्र सरकार के रेलवे निजीकरण नीति के विरुद्ध जन-जागरुकता अभियान
*रक्सौल के रत्नेश वर्मा बनाये गए जोनल जॉइंट सेक्रेटरी ,रेलकर्मियों में हर्ष
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल के रेलवे कर्मचारियों के बीच ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा रेलवे कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के रेलवे निजीकरण नीति के विरुद्ध चलाये जा रहे देशब्यापी आन्दोलन का हिस्सा बनने की अपील की गई ।ज्ञात हो कि यूनियन के द्वारा 15 फरवरी 2021 को मोगलसराय(उत्तर प्रदेश) में यूनियन का चतुर्थ महाधिवेशन हुआ। जिसमें सभी पांच (05) मंडल से आए हुए डेलीगेट रेल कर्मचारियो के द्वारा नई जोनल कमेटी का गठन हुआ ।जिसमे मृत्युंजय कुमार जोनल सेक्रेटरी एवम संतोष पासवान प्रेसीडेंट बनाये गए।सम्मेलन में रक्सौल के रेलकर्मी रत्नेश वर्मा जोनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाये गए । रकसौंल से जोनल जॉइंट सेक्रेटरी बनने पर रेल कर्मचारियों में हर्ष है। रेल कर्मचारियों...









