क्षेत्रीय विधायक के गांव-पंचायत में भी ‘टिका एक्सप्रेस’ की ‘स्पीड’रही ‘स्लो’,महज 50 लोगों को ही लग सका टिका !
रक्सौल।( vor desk )।कोविन वैक्सिनेशन के लिए निकली 'टिका एक्सप्रेस 'लक्ष्य से कोसो दूर है।बिहार सरकार के निर्देश पर 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए पिछले 26 मई से रक्सौल में यह कार्यक्रम शुरू की गई है।लेकिन,प्रतिदिन 200 का लक्ष्य निर्धारित होने के बावजूद 50 से ऊपर का आंकड़ा नही पहुंच पा रहा।
मजे की बात यह है कि शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के गृह क्षेत्र यानी पनटोका पंचायत में भी टिका एक्सप्रेस लक्ष्य पूर्ण नही कर सका।यहाँ टिका एक्सप्रेस की स्पीड स्लो रही।महज 50 लोगों को ही टिका लग सका।
Vor teamने लगातार दूसरे दिन यानी शनिवार को भी 'ऑन स्पॉट ' जायजा लिया, जिसमे जन प्रतिनिधियो की उदासीनता साफ़ साफ झलकी।
बता दे कि 'टिका एक्सप्रेस' के तहत वैक्सिनेशन के लिए राष्ट्रीय बाल सुरक्षा समिति ( आरबिकेस )की टीम गठित है।जिसमे डॉ महम्मद सुल्तान,डॉ मुराद आलम,फार्...








