Saturday, June 20

रक्सौल आसपास

केंद्रीय जल आयोग ने रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाने के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का दिया निर्देश!

केंद्रीय जल आयोग ने रक्सौल में एसटीपी व ईटीपी लगाने के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का दिया निर्देश!

रक्सौल आसपास
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने की पहल शुरू होने की संभावना! रक्सौल।(vor desk )।सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के संदर्भ में केंद्रीय जल आयोग के निदेशक एस के राजन ने रीवर मैनेजमेंट विंग को अपने स्तर से उचित कार्रवाई कर इस योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किये जाने का पत्र दिया है। साथ ही कहा है कि गंगा बेसिन का प्रदूषण उन्मूलन कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधीन है। इस कार्य के लिए क्या क्या मापदण्ड प्रस्तावित हैं उससे डा. स्वयंभू शलभ एवं आयोग को अवगत कराया जाय। विदित है कि बीते 22 जुलाई को नमामी गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय (भारत सरकार) ने आफिस मेमोरेंडम जारी किया था जिसमें रक्सौल में एसटीपी और ईटीपी लगाए जाने के विषय में उच्च स्तरीय कार...
हिन्दू संगठनो ने सीमा क्षेत्र में जारी धर्मांतरण का किया विरोध,हिंदुओं की हुई ‘घर वापसी’!

हिन्दू संगठनो ने सीमा क्षेत्र में जारी धर्मांतरण का किया विरोध,हिंदुओं की हुई ‘घर वापसी’!

रक्सौल आसपास
-विहिप व बजरंग दल ने रक्सौल प्रशासन का किया ध्यानाकृष्ट-कहा-जरूरत पड़ी तो होगा आंदोलन गायत्री यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ के बीच पढ़ाया गया समस्त हिंदुओ के समानता का मंत्र रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल थाना क्षेत्र के कनना गांव मे कथित रूप से हिंदुओं का धर्मांतरण कराने के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा गुरुवार को जागरण अभियान व आम सभा का आयोजन किया गया।साथ ही गायत्री यज्ञ के साथ ही शुद्दीकरण के जरिये उन्हें बापस हिन्दू बनाया गया। बताया गया है कि पिछले अर्से दलित बस्ती के लोगों को बहला फुसला कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया।जिसके बाद हंगामा मचा। इसके विरोध मे विभिन्न हिन्दू संगठनों ने एकजुट हो कर विरोध शुरू किया।साथ ही रक्सौल के अनुमण्डल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को इस बाबत आवेदन दे कर ध्यानाकृष्ट भी कराया गया। सूत्रों ने बताया कि विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल...
इंडो- नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया पूर्वी चंपारण जदयू जिला अध्यक्ष भुवन पटेल का स्वागत!

इंडो- नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया पूर्वी चंपारण जदयू जिला अध्यक्ष भुवन पटेल का स्वागत!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।इंडो- नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्वी चंपारण के दुबारा जदयू जिला अध्यक्ष बने कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को दोशाला ओढ़ने के साथ बुके दे कर बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि इनके मेहनत का फल है जो पार्टी ने इन्हें दुबारा जिला अध्यक्ष पद दिया है ।अपने काम के प्रति हमेशा तपर रहते है।मौके पर मुख्य रूप से शिव पूजन गुप्ता, कृष्णा साह,जदयू के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,जदयू के नगर निकाय जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार,पूर्व मुखिया प्रेम चन्द्र सराफ ,पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद,विनोद सिंह,अरुण प्रसाद,जदयू नेता अम्बिका पटेल,कमलेश कुमार,धीरज पटेल,इरफान अहमद,रविन्द्र प्रसाद,रोहित दास,रमेश गुप्ता,शैलेश गुप्ता,आनंद कुशवाहा, सूरज गुप्ता,किशन कुमार आदि मौजूद थे।सभी ने कहा कि श्री पटेल के जिलाध्यक्ष बनने से एनडीए को मजबूती मिले...
थम नही रही नेपाली शराब की तस्करी,90 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया!

थम नही रही नेपाली शराब की तस्करी,90 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के अहिरवा टोला से एसएसबी व पुलिस के जवानों ने 90 बोतल शराब बरामद किया है।एसएसबी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह के निर्देश पर भारतीय पिलर संख्या 390/05 के करीब अहिरवा टोला गाँव से यह बरामदगी की गई।बताया गया कि एक बाईक सवार युवक को रोक कर जांच किया गया।इस दौरान बाइक में छुपा कर रखे गए 90 बोतल नेपाली शराब के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि बरामद शराब की खेप नेपाल निर्मित है। गिरफ्तार युवक की पहचान रक्सौल के मौजे मुहल्ला निवासी रामपूजन साह के पुत्र नीरज साह के रूप में हुई है। जिसे रक्सौल थाना को सुपुर्द किया गया है। इधर, रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ...
सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्र में पँचायत स्तर पर लगाएगी चिकित्सा शिविर:महेश अग्रवाल

सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्र में पँचायत स्तर पर लगाएगी चिकित्सा शिविर:महेश अग्रवाल

रक्सौल आसपास
-राष्ट्रपिता गांधी के 150 वीं जयंती पर जारी सेवा सप्ताह के तहत 87 मरीजो का हुआ निःशुल्क उपचार रक्सौल।( vor desk )।सीमा जागरण मंच द्वारा शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में होमियोपैथिक दातव्य औषधालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयन्ती के मौके पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शहर के सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा 87 महिला एवं पुरूष मरीजों की जाँच की गयी तथा मुफ्त चिकित्सीय सलाह एवं दवा दी गयी।डॉ0 सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में लोगों का होमियोपैथ पर भरोसा बढा़ है। जिसके कारण मरीज इलाज की दूसरी पद्धति को छोड़ होमियोपैथ के शरण में जा रहे हैं। औषधालय में उमडी़ मरीजों की भारी संख्या इस बात का सांकेतिक है।इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने घोषणा किया कि शीघ्र ही इस शिविर को सीमावर्ती क्षेत्रों में पंचायत ...
बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नहीं, एसएसबी और सीमाई नागरिकों में मधुर सम्बन्ध जरूरी: इन्द्रासन कुमार

बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नहीं, एसएसबी और सीमाई नागरिकों में मधुर सम्बन्ध जरूरी: इन्द्रासन कुमार

रक्सौल आसपास
एसएसबी द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक में शांति-सुरक्षा व व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी द्वारा बुधवार को पुरन्द्रा कैम्प मे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे आगामी दिनों होने वाले पर्व व स्थानीय समस्याओं को ले कर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता के मधुर सम्बन्ध को आवश्यक बताया।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने साफ तौर से कहा कि बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नही है।वहीं, एसएसबी के इंस्पेक्टर चन्‍द्रसेन कुमार ने कहा कि आप सभी क्षेत्र के लोगो को कोई तकलीफ हो तो हमे बताएं।एसएसबी आपके साथ है और रहेगी। वही जिला पार्षद इन्‍द्रासन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनो मे दशहरा,दीवाली,छठ पर्व है ।इसके बारे मे बॉर्डर के अधिकारी अपने शीर्ष अधिकारियों को अवगत करायें कि भारत और नेपाल का संबंध...
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सपना पूर्ण करने में जुटे हैं पीएम मोदी:अरविंद

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सपना पूर्ण करने में जुटे हैं पीएम मोदी:अरविंद

रक्सौल आसपास
-भारत गैस एजेंसी द्वारा दर्जनों गरीब ग्रामीण महिलाओं को प्रदान किया गया गैस कनेक्शन रक्सौल।( vor desk )।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानवतावाद की परिभाषा दी थी। आज उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण करने में लगे हुए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो जनसंघ के संस्थापक थे जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चालित योजनाओं को पहुंचाने का सपना देखा था। आज वह धरातल पर उतर रही है और उसको धरातल पर उतारने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को रक्सौल के शीतलपुर में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बीच गैस वितरण के मौके पर कही। इस मौके पर उपस्थित हरनाही पंचायत के सरपंच लाल साहब सिंह ने कहा कि पहले गैस के लिए मारामारी झेलनी पड़ती थी। अब मोदी सरकार की पहल से आसा...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का 3 अक्टूबर को होगा भव्य नागरिक अभिनन्दन, गांधी जयंती पर करेंगे पद यात्रा!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का 3 अक्टूबर को होगा भव्य नागरिक अभिनन्दन, गांधी जयंती पर करेंगे पद यात्रा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल रक्सौल में पद यात्रा करेंगें।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 3 अक्टूबर वे रक्सौल पहुचेंगे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत गम्हरिया नहर चौक पर किया जाएगा। इसके बाद वे लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना मंदिर पहुंचेंगे,जहाँ ,पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पदयात्रा करते हुए वे शहर के कोइरी टोला स्थित अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें।तदोपरांत,मुख्य पथ व बैंक रोड होते हुए रेलवे मिडिल स्कूल पहुंचकर देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष सह 370 धारा संपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि रक्सौल पहुंचने पर डॉक्टर जयसवाल का...
सूबे में शराबबंदी…’यारों मुझको माफ करना ..मैं नशे में हूँ!’

सूबे में शराबबंदी…’यारों मुझको माफ करना ..मैं नशे में हूँ!’

रक्सौल आसपास
सड़क पर पड़ा रहा शराबी,नही ली आबकारी विभाग वालों ने सुध! रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित आबकारी थाना के आगे एक व्यक्ति का सड़क पर बेसुध पड़े रहना हैरान करने वाला वाक्या था।मंगलवार की दोपहर से उक्त व्यक्ति यूं ही सड़क पर पड़ा रहा।वाहन आते जाते रहे।न तो आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने सुध ली।न ही आस पास के लोगों ने।यह वाक्या चर्चा का विषय बना रहा।पूरे प्रसंग पर यह गाना सटीक बैठ रहा था कि -"यारों मुझको माफ करना…मैं नशे में हूँ!" चर्चा रही कि उक्त व्यक्ति नशे में था।और नशे में ही बेहोश हो कर सड़क पर पड़ा रहा।लेकिन,आबकारी वालों ने इस पर न तो कोई कार्रवाई की जहमत उठाई ।न सुध लेने की। क्या यह व्यक्ति वास्तव में शराबी था।उसने शराब पी थी?…या नहीं।यह तफ़्तीश का विषय था।क्योंकि यह व्यक्ति यदि शराब पी कर सड़क पर लोट पोट था।तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।...
इग्नू में पत्रकारिता और जन संचार में स्नाकोत्तर डिप्लोमा अब बिना कार्य अनुभव के,नामांकन 30 सितम्बर तक!

इग्नू में पत्रकारिता और जन संचार में स्नाकोत्तर डिप्लोमा अब बिना कार्य अनुभव के,नामांकन 30 सितम्बर तक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। इग्नू द्वारा जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता और जन संचार) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा अब बिना 2 वर्ष के कार्य अनुभव के किया जा सकता है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के समन्वयक प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि इस कोर्स को करने के लिए पहले पत्रकारिता क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त होना आवश्यक था। पर अब इग्नू के कुलपति ने इस कार्य अनुभव की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है ।इस कोर्स में नामांकन के लिए स्नातक होना आवश्यक है। ज्ञातव्य है कि इग्नू में नामांकन जारी है जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा ।इग्नू का निर्णय पत्रकारिता एवं जन संचार में में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए नामांकन इस कोर्स में निशुल्क है।प्रो0 सिन्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!