Monday, September 7

रक्सौल आसपास

बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

बिहार प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार !

रक्सौल आसपास
31 दिसम्बर को नव वर्ष के स्वागत में आयोजित होगा कार्यक्रम,महिला पदाधिकारी होंगी सम्मानित! रक्सौल।( vor desk )।सीतामढ़ी में आयोजित हुए बिहार प्रादेशिक महिला मारवाड़ी सम्मेलन के 19 वें प्रांतीय अधिवेशन में सम्मेलन के रक्सौल शाखा को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है।वहीं, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड बीना गोयल को प्रदान किया गया है।साथ ही संकल्प पत्रिका सहयोग पुरस्कार भी रक्सौल शाखा को मिला है।इसकी जानकारी देते हुए रक्सौल शाखा की सचिव सोनू काबरा ने बताया कि इस पुरस्कार ने हमारा मनोबल बढ़ाया है।सचिव सोनू काबरा समेत ज्योति शर्मा, शिखा रंजन ,अनुराधा शर्मा ,मीणा भरतीया आदि भी सीतामढ़ी अधिवेशन में उपस्थित थी। इधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव सीताराम गोयल,भारत विकास परिषद के सचिव उमेश सिकरिया आदि ने एक बैठक के बाद महिला सम्मेलन को की रक्सौल शाखा की इस उप...
एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

एनआरसी व कैब के विरोध में राजद द्वारा 21 दिसम्बर को बिहार बन्द सफल बनाने के लिए बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। राजद के रक्सौल स्थित अनुमंडलीय कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।राजद के जिला महा सचिव सह रक्सौल विधान सभा 10 के विधान सभा प्रभारी राम एकबाल यादव की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में नागरिकता संसोधन विधेयक के विरोध में बिहार प्रदेश राजद द्वारा आहूत आगामी 21 दिसम्बर के बिहार बन्द को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार के विरोध में आमजनता से सड़क पर उतरने का आह्वान किया गया।साथ ही नागरिकता संशोधन विधेयक बिल का जम कर विरोध किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि बन्दी को ले कर 20 दिसम्बर की सन्ध्या पांच बजे रक्सौल बाजार में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा।साथ ही व्यापारी बंधुओं से बाजार को बन्द रखने की अपील की जाएगी।यह कार्यक्रम अम्बेडकर चौक से बाटा चौक तक होगा।वहीं,21 दिसम्बर को इसी स्थल से बिहार बन्द के लिए राजद नेता कार्यक...
एसएसबी  47 वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन !

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47वीं बटालियन पनटोका के "डी" समवाय महदेवा में मंगलवार को नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम 2019-2020 का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल,एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राजकुमार खालको,उप-कमांडेंट राकेश कुमार समेत अन्य ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया।इस दौरान अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल ने कहा कि एसएसबी के कारण भारत-नेपाल की सीमा सुरक्षित है।एसएसबी का समुदाय आधारित कार्यक्रम सराहनीय है।इससे बच्चों व युवाओं को अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए दौड, लंबी कूद,ऊंची कूद,म्यूजिकल चेयर, चित्रकला इत्यादी प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । साथ ही साथ ग्रामीण व किसानों के लिए अनेक प्रकार के कृषि उपकरण जैसे फावड़ा, कुदाल, हसुआ, दराती आदि का वितरण किया गया ।जिलाध्यक्ष श्री...
युवा वरुण सिंह के हाथों में नेतृत्व मिलने से प्रदेश में रक्सौल की बनेगी अलग पहचान:प्रो0 अनिल

युवा वरुण सिंह के हाथों में नेतृत्व मिलने से प्रदेश में रक्सौल की बनेगी अलग पहचान:प्रो0 अनिल

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी गुड्डू सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार एवं जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे,राजकिशोर राय भगत ने रक्सौल सांगठनिक जिला के अध्यक्ष पद पर वरुण कुमार सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है ।पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रो0 सिन्हा ने कहा कि वरुण सिंह एक युवा नेता है साथ ही संगठन के छोटे-छोटे दायित्व को आज तक संभालते हुए जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते रहे हैं। युवा के हाथ में नेतृत्व मिलने से संगठन को और बल मिलेगा और रक्सौल जिला संगठन की दृष्टि से बिहार में एक स्थान प्राप्त कर सकेगा। भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, पिंटू गिरी, उदय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष संजीव सागर, मनोज शर्मा , राकेश वर्मा राम शर्मा इंजीनियर प्रवीर रंजन,प्रभात कुमार वर्णवाल आदि...
स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ रक्सौल आईसीपी में आयोजित हुआ स्वच्छता दिवस!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। "स्वच्छता ही सेवा है!" के मूलमंत्र के साथ भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित देश के दूसरे सबसे बड़े इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के प्रांगण में स्वच्छता पखवाडा मनाया गया।इसी क्रम में रविवार को स्वच्छता दिवस आयोजित हुआ। इस मौके पर पोस्ट के कार्यवाहक प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कस्टम,क्वेरेण्टाइन , आईसीपी समेत विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी व कर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।साथ ही प्रेरित किया कि सफाई को जीवन का अंग बनाना चाहिए,क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।स्वच्छ रह कर ही निरोग रहा जा सकता है।बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।मौके पर भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के कार्यवाहक प्रबंधक विशाल कुमार मिश्रा, कस्टम सुप्रिडेंट बी0 के0 मिश्रा, प्लांट क्वॉरेंटाइन शिवकुमार, बालमोरी के पियूष व एसएसबी सुरक्षा अधिकारी अभिरंजन कुमार आदि उपस...
भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष बने वरूण सिंह!

रक्सौल आसपास
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मिल रही है बधाई रक्सौल।( vor desk )।एक तरफ जहां पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है ।उसी क्रम में आज बिहार प्रदेश कार्यालय से संगठन विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष पद पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह को मनोनीत किया गया। इसकी पुष्टि भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी व चनपटिया के विधायक प्रकाश राय ने करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल का नेतृत्व युवा हाथों में सौंपा है। ज्ञात हो कि वरुण सिंह भारतीय जनता पार्टी के इस सांगठनिक जिला के पूर्व जिला उपाध्यक्ष का पद निर्वहन कर चुके हैं। और वह नरकटिया विधानसभा के बनकटवा मंडल के निवासी हैं।उनके मनोनयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिमी चंपारण लोकसभा ...
एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

एडीआरएम एस आर मीणा ने किया रक्सौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। समस्तीपुर रेल मंडल के एडीआरएम एस आर मीणा ने रविवार को रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया।समस्तीपुर के अधिकारियों की एक टीम के साथ पहुचे एडीआरएम ने पूरे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में गंदगी बिखरे देख कर उन्होने स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी। एडीआरएम श्री मीणा ने स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आइंदा यह शिकायत नही मिलनी चाहिए।एक ओर रेलवे स्वच्छता अभियान पर जोर दे रही है।दूसरी ओर गंदगी का आलम है।ऐसे नही चलेगा।लापरवाही पर कार्रवाई होगी।उन्होने रक्सौल स्टेशन के पार्सल घर, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, पूछताछ कार्यालय ,प्लेटफॉर्म आदि का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर बिजली के तार इधर उधर बिखरा देख उन्होने एसएसई राजेश कुमार राज को बिजली के तारो को अविलम्ब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।इसके बाद वे अधिकारी विश्रामालय पहुंचे, जहां पर गेट पर लग...
नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

नेपाल से तस्करी कर भारत मे लाई जा रही सात गाय को एसएसबी ने किया बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से तस्करी कर गाय को भारतीय सीमा में प्रवेश कराते वक्त एसएसबी ने सात गाय बरामद किया है।उक्त गाय आदापुर के इनरवा गांव के लरहा टोला से बरामद की गई है। एसएसबी इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि उक्त गायों को स्थानीय थाना के माध्यम फाटक वाला को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहे। ...
मानव व्यापार रोकथाम हेतु चलाये गए अभियान में जन साधारण एक्सप्रेस से छह बच्चे बरामद!

मानव व्यापार रोकथाम हेतु चलाये गए अभियान में जन साधारण एक्सप्रेस से छह बच्चे बरामद!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर रक्सौल,एस एस बी 47 बटालियन और आर पी एफ रक्सौल,जीआरपी द्वारा द्वारा मानव व्यापार रोकथाम हेतू संयुक्त अभियान चलाया गया। जिसमें 15267 जनसाधारण एक्सप्रेस से छः नाबालिग बच्चों को मानव तस्कर से मुक्त कराया गया।इस दौरान मानव तस्कर को हिरासत में लिया गया है।जिसका नाम- ओमबाबू मांझी(पिता -फाग्गू मांझी, कठिया मठिया थाना -कंगली, जिला- पश्चिमी चंपारण और मुकेश कुमार(पिता-श्यामलाल साह) केशरीया, जिला- पश्चिमी चंपारण शामिल है । इस संन्दर्भ में एस एस बी 47 बटालियन रक्सौल द्वारा जी आर पी रक्सौल में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। और बच्चे को सी डब्ल्यू सी मोतिहारी भेजने के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर रक्सौल को सौंप दिया गया। अभियान में प्रयास संस्था की प्रभारी आरती कुमारी, राज गुप्ता,आशुतोष अमन, एस एस बी के इंस्पेक्टर अविनाश कुमार,आर पी एफ के सब इंस्पेक्ट...
एसएसबी ने सिवान टोला से 70 हजार के विदेशी कॉस्मेटिक समान के साथ युवक को पकड़ा!

एसएसबी ने सिवान टोला से 70 हजार के विदेशी कॉस्मेटिक समान के साथ युवक को पकड़ा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन ने करीब 70 हजार मूल्य के विदेशी कॉस्मेटिक के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोजेन सिंह ने बताया कि धुपवा टोला पोस्ट के एसएसबी जवानों ने पिलर संख्या 394 के नजदीक सिवान टोला से उक्त बरामदगी की। युवक रक्सौल के हरैया का निवासी जय राम राउत(40 वर्ष ) बताया गया है।जप्त समान और युवक को एसएसबी ने मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!