भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की हुई घोषणा
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा मंगलवार को कर दी गई।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि 33 सदस्यीय बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है।जिसमें एक संयोजक एवं 6 सह संयोजक पद पर पंकज क्रांतिकारी, प्रो. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. कुमार संजीव, पंकज कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. मनीष सिंह मनोनीत किये गए हैं। साथ ही डॉ. गणेश सिंह को वित्त रहित कॉलेज प्रमुख, डॉ. गिरिजेश नंदन कुमार को मुख्यालय प्रभारी, कुमार पीयूष राज को प्रवक्ता, सुभेष कुमार सिंह को कार्यालय प्रभारी, डॉ. संजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा 21 कार्यसमिति के सदस्य घोषित किये गए। प्रो. सिन्हा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं सह संगठन महामंत्री शिवनारायण से राय-विमर्श के ब...









