ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कपड़ा बैंक ने बांटे कम्बल
रक्सौल।( vor desk )। कड़ाके की ठंड भरी रात्री में कपड़ा बैंक के द्वारा रक्सौल के स्टेशन,बस स्टैंड व अन्य जगहों पर ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
इस बाबत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से कपड़ा बैंक जरूरत मन्दो के बीच हमेशा गरीब और अहसाय लोगो बीच गर्म कपड़ा वितरण करता आ रहा है।
विगत दो तीन दिन से ठंड का प्रकोप ज्यादा ही बढ़ जाने से आज कपड़ा बैंक के टीम द्वारा रेलवे स्टेशन ,डंकन हॉस्पिटल,बस स्टेंड, बाटा चौक ,नहर चौक पर सड़क के किनारे सोने वाले लोगो को कम्बल दिया गया। वही सचिव कमलेश कुमार ने बताया कि यह सिलसिला ठंड भर चलेगा ।उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आसपास के गरीब अहसाय लोगों इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े दे ताकी उनको ठंड से निजात मिल सके। वही भाजपा के नगर महामंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि कपड़ा बैंक हमेशा जरूरत...









