Friday, June 26

रक्सौल आसपास

चुनाव आचार संहिता व चुनाव प्रचार नियमों को सख्ती से कराएं पालन:एसडीओ आरती

चुनाव आचार संहिता व चुनाव प्रचार नियमों को सख्ती से कराएं पालन:एसडीओ आरती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसडीओ की अध्यक्षता मे रक्सौल व नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारियों की हुई बैठक रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम मे शुक्रवार को आसन्न विधान सभा चुनाव 2020 को ले कर रक्सौल व नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों, सहायक निर्वाची पदाधिकारी व सेक्टर पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ आरती ने किया। इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से संबंधित जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश जारी किया गया।उन्होंने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को शांति व स्वच्छ वातावरण मे मतदान के लिए वैसे लोगों की पहचान करे जो मतदान के दिन व्यवधान उत्पन्न करना चाहते है।उनसे सख्ती से निपटें। उन्होंने ...
अब इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन 15 सितम्बर तक,परीक्षा 17 सितम्बर से!

अब इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन 15 सितम्बर तक,परीक्षा 17 सितम्बर से!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू ने अपने सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दी है। इसके पहले 31 अगस्त तक ही अंतिम समय दिया गया था ।विश्वविद्यालय ने यह निर्णय देश में कोरोना को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन से छात्रों के हित में फैसला लिया है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज रक्सौल इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रोफेसर सिन्हा ने बताया कि स्नातक के सभी विषयों में प्रतिष्ठा, स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य आदि कार्यक्रमों में छात्र अब अपना फ्रेस नामांकन या अगले सत्र में प्रवेश के लिए पुनः पंजीकरण(री रजिस्ट्रेशन) 15 सितंबर तक ऑनलाइन करा सकते हैं । प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जून 2020 में संचालित होने वाली टर्म एंड एग्जाम जो कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया था विश्वविद्यालय ने 17 सितंबर से परीक्षा संचालित करने का निर्णय लिया है। ...
इंटरनेशनल टूरिज्म व कनेक्टिविटी को विकसित करने हेतु रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने की उठी मांग!

इंटरनेशनल टूरिज्म व कनेक्टिविटी को विकसित करने हेतु रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने की उठी मांग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पीएमओ समेत नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से की गई अपील रक्सौल।(vor desk)। वर्षों से बंद पड़े रक्सौल एयरपोर्ट को चालू किये जाने की अपील को बीते 1 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कैबिनेट सेक्रेटरी एवं पार्लियामेंट अफेयर्स के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को अग्रसित किया गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपीलकर्ता डॉ. स्वयंभू शलभ को मेल के जरिये दी है। इस विषय में विशेष जानकारी देते हुए डॉ. शलभ ने बताया कि इस विषय को पीएमओ समेत नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के संज्ञान में भी लाया गया है। भेजे गए प्रस्ताव में डॉ. शलभ ने बताया है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट विगत पांच दशकों से अपने उद्धार की बाट जोह रहा है। बुनियादी संरचना, प्रशस्त भूमि और छोटे बड़े सभी प्रकार के विमानों के उतरने के लिए हवाई पट्टी मौजू...
सेवा शर्त के विरुद्ध शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन,जम कर हुई नारेबाजी!

सेवा शर्त के विरुद्ध शिक्षकों ने किया मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का पुतला दहन,जम कर हुई नारेबाजी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई सेवा शर्त के विरोध तथा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ बिहार में आह्वान पर प्रखंड इकाई, रक्सौल द्वारा अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति रोष जताते हुए बदला लो, बदल डालो नारा को बुलंद करते हुए अपनी मांगो को रखा। इस दौरान संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष मनिंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश सरकार शिक्षक और शिक्षा दोनो को बर्बाद कर रखा है। वहीं अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार की नीति बहुत ही गलत है, वह शिक्षकों को वेवकूफ बना रहे हैं। वह शिक्षकों के सामने लॉलीपॉप रख, अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेने वालो में जिला उप-सचिव राजू सिंह,...
आपका मतदान,लोकतंत्र की जान के नारे के साथ विधान सभा चुनाव 2020 को ले कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू !

आपका मतदान,लोकतंत्र की जान के नारे के साथ विधान सभा चुनाव 2020 को ले कर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।'आपका मतदान,लोक तंत्र की जान', ,'मेरा वोट मेरा भविष्य','पहले मतदान, तब कोई काम' जैसे नारों के साथ रक्सौल में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुवात की गई। रक्सौल एसडीओ आरती के नेतृत्व में अनुमंडल परिसर में गुरुवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई।। जिसमें मतदाताओं से यह अपील किया गया कि इस चुनाव में कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन करने पर जोर देते हुए कहा कि वोटिंग में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनायें।यह भी कहा गया कि कोई मतदाता का नाम छुटे नही के मूल मंत्र के मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान चलाएं। इस दौरान डीसीएलआर रामदुलार राम, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह दंडाधिकारी संतोष कुमार ,बीडीओ सन्दीप सौरभ के साथ सभी अनुमंडल कर्मी एवं बीएलओ आदि उपस्...
अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें: संतोष कुमार सिंह

अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें: संतोष कुमार सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रक्सौल अनुमंडल के बीएलओ और आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ संदिप सौरभ ने सभी बीएलओ को छुटे व नए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला वोटरो की संख्या काफी कम है।इसलिए महिलाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोडे। वहीं,अनुमण्डल के अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ें। उन्होंने कहा कि पुरे पूर्वी चंपारण जिला मे महिला मतदाताओं की औसत संख्या 896 है। जबकि रक्सौल मे महिला मतदाताओं की संख्या 884 है। रक्सौल विधानसभा मे महिला मतदाताओं की संख्या सबसे कम 862 है। जिसको लेकर बीएलओ के साथ बैठक की गयी। उन्होंने बताया कि प्रपत्र 6 में नये नाम को...
काश,पब्जी पर पहले लगता बैन,तो,नही जाती दिल्ली जामिया में पढ़ने वाले रामगढ़वा के इस युवक की जान!

काश,पब्जी पर पहले लगता बैन,तो,नही जाती दिल्ली जामिया में पढ़ने वाले रामगढ़वा के इस युवक की जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* पब्जी गेम खेलने से रोकने पर युवक ने की आत्महत्या,तिलावे पुल पर से कूद कर गवाई जान* मृतक रामगढ़वा बाजार का था निवासी,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में रामगढ़वा ।( vor desk )। काश ,मोदी सरकार ने चाइनीज एप्स पब्जी को पहले बैन कर दिया होता!अगर ऐसा होता तो रामगढ़वा के युवक की जान नही जाती।इन दिनों पब्जी के नशे में जान देना भी युवको का शगल बन चुका है।इसी का उदाहरण है,जो,इस युवक ने नदी में कूद कर जान दे दी। दरअसल,माता पिता द्वारा पबजी गेम को खेलने से रोके जाने पर इस युवक ने गुस्से में आकर पुल पर से कूद कर आत्महत्या कर लिया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद लोग अफसोस कर रहे हैं। बताया गया है कि घटना मंगलवार की रात में घटी ।जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है । मृतक रामगढ़वा गोला रोड निवासी इम्तियाज़ अहमद ...
रेल परिचालन शुरू होने से हर्ष,रक्सौल स्टेशन हुआ गुलजार!

रेल परिचालन शुरू होने से हर्ष,रक्सौल स्टेशन हुआ गुलजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लॉकडाउन के कारण विगत छह महीने से ठप पड़े रेल्वे की सेवा को शुरू कर दिया गया।बुधवार को पटना ,समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर के लिए रेल सेवा शुरू किया गया । जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के चहल-पहल होने से आज रक्सौल स्टेशन परीक्षेत्र गुलजारमय हो गया। प्राप्त सूचना अनुसार ट्रेनों की जारी की गई सूची के मुताबिक रक्सौल से पाटलिपुत्र पटना के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित 3 जोड़ी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से छ बजे सुबह प्रस्थान किया दूसरी गाड़ी डेमो जो बैरगनिया सीतामढ़ी दरभंगा के रास्ते समस्तीपुर तक जाती है सुबह के 9:00 बजे प्रस्थान किया तो वही तीसरी गाड़ी दोपहर के 2:00 बजे सुगौली मोतिहारी भाया मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान किया सफर कर रहे यात्री बेरोजगारी और तंगहाली क...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया छौड़ादानों में नल जल योजना में अनियमितता की जांच,उर्वरक तस्करी को ले लगाई फटकार !

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया छौड़ादानों में नल जल योजना में अनियमितता की जांच,उर्वरक तस्करी को ले लगाई फटकार !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों की टीम गठित कर छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण को पहुंच गए,जिससे हड़कम्प रहा। इस दौरान क्षेत्र के भेलवा पंचायत के विभिन्न वार्डों की नलजल योजना की धरातल पर जाकर पड़ताल की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में सबसे पहले डीएम ने वार्ड नं0 सात के नलजल योजना की जांच की और कतिपय अनियमितताओं को लेकर संबद्ध पंचायत सचिव की क्लास लगाई तथा अविलंब आवश्यक अभिलेख उपस्थापित करने का निर्देश दिया। वही नलजल योजना के जेई से नलजल के गुणवत्ता की जानकारी ली, किंतु जेई को इस बात की जानकारी तक नही था किस कंपनी का मोटर है लगा है नल जल योजना में। डीएम द्वारा कुछ कंपनी का नाम बताए जाने पर जेई ने कहा कि किर्लोस्कर कंपनी का मोटर लगा है। उन्होंने मौके पर वार्ड सदस्य से लाभान्वित परिवारों...
थम नही रही शराब की तस्करी,एसएसबी व हरैया पुलिस ने बरामद किया शराब!

थम नही रही शराब की तस्करी,एसएसबी व हरैया पुलिस ने बरामद किया शराब!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न बॉर्डर पर 440 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। एक ओर जहां सिसवा बीओपी के जवानों ने सिसवा सीमा के पीलर संख्या 398 के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी टीम ने छापेमारी कर 300 एमएल का 300 पीस नेपाली कस्तुरी शराब बरामद किया।जबकि तस्कर भाग निकले। वहीं,भारत नेपाल सीमा पर तैनात महुआवा एसएसबी कैंप के जवानों ने सोमवार की देर रात कटकेनवा सरेह से एक सौ चालीस बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया तस्कर आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी बताया गया है। हरैया ओपी द्वारा शराब बरामद:नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 5 बोतल बियर व बाइक के साथ दो युवको को हरैया ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दो युवक 750 एम एल के पांच बोतल ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!