प्रमुख व उपप्रमुख कार्यालय का हुआ उद्घाटन,प्रमुख श्याम पटेल ने किया पद भार ग्रहण!
रक्सौल (vor desk)। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख श्याम पटेल एवं उपप्रमुख शंभु दास के कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद एवं कांग्रेस नेता रामबाबू यादव , जदयू नेता भुवन पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर प्रमुख श्री पटेल एवं उपप्रमुख श्री दास ने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात संयुक्त रूप से कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से धरातल पर उतारना ही उनका मुख्य कार्य होगा।प्रखंड के चतुर्दिक विकास , शांति - सुरक्षा एवं सम्मान के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे।
सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।
मौके पर पूर्व विधायक बबलू देव, रामगढ़वा प्रमुख पति श्रीकांत दुबे, आदापुर प्रमुख पति सरोज यादव,मुखिया पति नायाब आलम, ...









