Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

बेख़ौफ़ अपराधियों ने रामगढ़वा के गल्ला व्यवसायी अजित कुमार की गोली मार कर की हत्या,आक्रोश!

बेख़ौफ़ अपराधियों ने रामगढ़वा के गल्ला व्यवसायी अजित कुमार की गोली मार कर की हत्या,आक्रोश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/रामगढ़वा ।(vor desk ) ।रामगढ़वा के एक युवा व्यवसायी के साथ लूट पाट कर अपराधियों ने रविवार की देर शाम गोली मार दी,जिससे मौत हो गई।घटना से व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मंझरिया पुल के समीप एनएच 28 ए पर रविवार की देर शाम करीब सात बजे घटी।अज्ञात अपराधियो ने किराना चावल व्यवसायी अजित कुमार गुप्ता (28वर्ष ) को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि गोली मृतक के सीने में लगी है।इलाज के लिए मरणासन्न अवस्था मे अजित को रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल लाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक,बचाव के क्रम में घायल व्यवसायी पानी मे गिर गया। मोटरसाइल वहीं पड़े होने की सूचना है।वहीं,अपराधी लहना का पैसा लेकर फरार हो गए । इस बाबत मिली जानक...
रामगढ़वा प्रखंड वार्ड संघ का गठन ,मृत्युंजय बने अध्यक्ष ,व अंजर बने सचिव

रामगढ़वा प्रखंड वार्ड संघ का गठन ,मृत्युंजय बने अध्यक्ष ,व अंजर बने सचिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )। प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की एक बैठक रामगढ़वा स्थित हरिशंकर कोऑपरेटिव कालेज के परिसर में रामगढ़वा में हुई वार्ड सदस्यों की हुई बैठक की अध्यक्षता आमोदेई पंचायत के वार्ड सदस्य मोहमद अंजर खान की अध्यक्षता में हुई ,तथा बैठक का संचालन आमोदेई के उप मुखिया मोहम्मद रूहुल्लाह उर्फ बच्चा बाबू ने किया ।बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने अपने अपने वार्ड में विकास कार्यो की रूपरेखा तैयार करते हुए कहा कि हमलोग विकास कार्य के नाम पर चुनावी जीत हासिल किए है ।इसलिए हमलोग जनता के अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करे।वही बैठक के दौरान उपस्थित वार्ड सदस्यों ने अपने हक हकूक की अधिकार के लिए रामगढ़वा प्रखंड वार्ड संघ का चुनाव किया ।जिसमें सर्वसम्मति से बैरिया के पूर्व उप मुखिया मृत्युंजय सिंह को अध्यक्ष,सचिव अंजर खान,उपाध्यक्ष के रूप में राम प्रकाश ठाकुर,जितेंद्र गुप्ता,मुश्ताक मंसूरी,कोषा...
रामगढ़वा व्यवसायिक संघ का हुआ गठन अध्यक्ष बने द्वारिका व संयोजक बने बालकिशोर

रामगढ़वा व्यवसायिक संघ का हुआ गठन अध्यक्ष बने द्वारिका व संयोजक बने बालकिशोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।जब तक सभी व्यवसाय करने वाले एकत्रित नही होंगे तब तक हम सभी व्यवसायियों को परेशान होते रहेंगे। हमलोग सभी व्यवसाय करने वालो को संगठित रहना पड़ेगा ।उक्त बातें रामगढ़वा व्यवसायी संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने रामगढ़वा विवाह भवन में आयोजित व्यवसाय संघ की बैठक के दौरान रविवार को कही।बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया पति बालकिशोर प्रसाद ने कीवही संघ की बैठक को सम्बोधित करते हुए सुगौली व्यपार संघठन के अध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा किकहा कि कोई भी सरकार बिना व्यापारियों के नही चल सकती है और सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारी को ही उठाना पड़ती है ।और जब तक सभी वर्गों के व्यापारी एक सूत्र में नही बधेंगे तब तक व्यवसायियों का शोषण होता रहेगा ।बैठक के दौरान संघ में उपस्थित व्यवसायियों ने एक साल के लिए संगठन का चुनाव भी किया जिसमें सर्वसम्मति से द्वारिका प्रसाद को अध्यक्ष,वीरें...
कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने मकर संक्रांति पर कराया भोज!

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने मकर संक्रांति पर कराया भोज!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। कांग्रेस नेता रामबाबू यादव के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर मकरसंक्रांति के उपरांत आयोजित भोज को लोगों ने खूब सराहा। इस दही चुरा भोज के अवसर पर लोगों की मेजबानी में खुद श्री यादव लगे रहे और उन्होंने कहा कि ये त्योहार आपसी भाईचारे को दर्शाता है। यह आपसी प्रेम व समरसता का प्रतीक त्योहार है। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य सभी धर्म के लोगों को एकत्रित कर साथ बैठने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कटाक्ष करते हुए भाजपा पर निशाना भी साधा और कहा यह देश गाँधी जी के विचारों का देश है। यँहा सदियों से सभी धर्मों के लोग मिल जुलकर साथ रहते आएं हैं, परन्तु यह भाजपा और आरएसएस जैसे संगठन के लोग इस देश के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश कर रही है। देश में अन्नदाता परेशान हैं।युवा बेरोजगार हैं, महिलाओं का चीरहरण हो रहा है और पीएम मोदी अपने साथियों के साथ मौज में ...
बैंक ऑफ बड़ौदा में एक स्टाफ हुए संक्रमित,शाखा  अगले आदेश तक के लिए बन्द!

बैंक ऑफ बड़ौदा में एक स्टाफ हुए संक्रमित,शाखा अगले आदेश तक के लिए बन्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद कोविड 19 की धमक बैंक ऑफ बड़ौदा की रक्सौल शाखा तक पहुंच गई है।शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के एक स्टाफ को कोविड 19 संक्रमित होने से हड़कम्प मच गया। संक्रमण की पुष्टि के बाद बैंक गेट पर ताला बंद कर दिया गया है।अगले आदेश तक उपभोक्ताओं के लिए प्रवेश बन्द कर दिया गया है।वहीं,सैंनिताइज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।शाखा प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्णतः सैनिटाइज होने के बाद ही बैंक को उपभोक्ताओ के लिए खोला जाएगा। इस बीच,अन्य अधिकारियों -कर्मियों में कोविड जांच कराने की होड़ मची हुई है। ...
‘स्वच्छ रक्सौल- जाम मुक्त रक्सौल बनाना’ नगर परिषद प्रशासन की पहली प्राथमिकता:सन्तोष कुमार सिंह

‘स्वच्छ रक्सौल- जाम मुक्त रक्सौल बनाना’ नगर परिषद प्रशासन की पहली प्राथमिकता:सन्तोष कुमार सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अवर निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दण्डाधिकारी सन्तोष कुमार को मिली नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेवारी रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल व जाम मुक्त रक्सौल बनाना नगर परिषद प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।ऊक्त बातें रक्सौल नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने कही।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर नगर परिषद के बतौर प्रभारी कार्यपालक पदधिकारी का पद भार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आम लोगो की अवधारणा के अनुरूप रक्सौल को स्वच्छ ,सुन्दर बनाने की पहल करेंगे। रक्सौल नगर परिषद के प्रति गलत भ्रांतियां बन गई है।वार्ड पार्षदों के समन्वय के जरिये इस भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही विकास के कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।नगरवासियो में विश्वास का माहौल बनाया जाएगा। सकारात्मक माहौल के बीच नग...
एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर की कॉलेज परिसर की सफाई!

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर की कॉलेज परिसर की सफाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor deek)।स्वामी विवेकानंद के 159वें जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश में युवा सप्ताह के रूप में मनाता रहा है।इसी के तहत दूसरे दिन गुरुवार को स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में सफाई अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूरे कैम्पस की सफाई की। संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज झा और छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष व एसडीएफ के प्रदेश सह संयोजक प्रशांत कुमार ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद हमसभी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं, उनके जीवन से हमे अपनी शक्ति के सम्यक प्रयोग की प्रेरणा मिलती है। विद्यार्थी परिषद भी स्वामी जी को अपना आदर्श मानकर उन्ही के बताए पदचिन्हों पर चलती है।इस सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सूरज कुमार जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार, गोलु कुमार, रंधीर कुमार,टार्जन,शाहिद,प्रिंस रौशन गुप्ता सूरज कुशवाहा आदि उपस्थि...
रक्सौल-दानापुर ईएमयू ट्रेन 14 जनवरी तक सुबह 8 बजे खुलेगी,15 व 16 जनवरी को 40 मिनट होगी विलंब!

रक्सौल-दानापुर ईएमयू ट्रेन 14 जनवरी तक सुबह 8 बजे खुलेगी,15 व 16 जनवरी को 40 मिनट होगी विलंब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। पूर्व मध्य रेल के पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशनों के बीच रेलवे द्वारा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को री-शेड्यूल भी किया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र और पहलेजाघाट स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशनिंग के चलते 11.01.2022 से 16.01.2022 तक प्री-एन.आई./एन.आई. कार्य किया जाना है. इसके चलते इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.दिनांक 11.01.2022 से 14.01.2022 तक रक्सौल से प्रस्थान करने वाली ईएमयू ट्रेन संख्या 15515 रक्सौल-दानापुर एक्सप्रेस रक्सौल से अपने नियत समय 06.00 बजे के स्थान पर 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। रक्सौ...
बालू लदी ट्रक के ट्रैक पर फंसने से नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन हुई विलंब!

बालू लदी ट्रक के ट्रैक पर फंसने से नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन हुई विलंब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सुगौली रक्सौल रेलखंड पर बुधवार को थाना के शीतलपुर रेल ढाला पार कर रही बालू लदी ट्रक अचानक फंस गयी। जिससे नरकटियागंज वाया रक्सौल दरभंगा जाने वाली डेमू ट्रेन एक घण्टे तक खड़ी रही। सुगौली से सुबह 9.27 बजे खुलने के बाद रक्सौल जा रही डेमू सवारी गाड़ी 9.31 बजे शीतलपुर रेल ढाला पर पहुंची। ट्रेन के चालक ने फंसी ट्रक व बड़ी संख्या में उपस्थित भीड़ को देखते हुए गाड़ी रोक दी। जहां एक घंटे तक डेमू ट्रेन को ट्रक हटाने तक वहां खड़ा रहना पड़ा। इस बीच हावड़ा से रक्सौल जा रही मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन को करीब आधे घंटे तक रामगढ़वा में रोकना पड़ा। जिससे ट्रेन से यात्रा कर रहे सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, बालू लदी ट्रक को हटाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों ने जेसीबी मंगवा कर हटाने में मदद की। वहीं, सूच...
एसएसबी 71 वीं बटालियन ने 1 क्विंटल 60 किलो गाँजा के साथ दो तस्करों को पकडा !

एसएसबी 71 वीं बटालियन ने 1 क्विंटल 60 किलो गाँजा के साथ दो तस्करों को पकडा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।इन दिनों भारत-नेपाल सीमा पर गाँजा की तस्करी तेज हो गई है।बढ़ती तस्करी को नियंत्रण के लिए 71 वी वाहिनी एसएसबी मुस्तैद हो गई है।एसएसबी की सीमाई चौकी कोरैया के जवानों ने गुप्त सूचना पर चलाये गए अभियान दौरान एक क्विंटल साठ किलो नेपाली गांजा सहित दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना पर नाका डाला गया था।इसी बीच शोर-गुल सुन जवान चौंकने हो गए और पूरी सतर्कता के साथ तस्करों को घेर लिया।एसएसबी जवानों को देख कुछ तस्कर गांजा के बंडल छोड़ अंधेरे का फायदा उठा नेपाली क्षेत्र में भाग गए,जबकि मौके से गांजा की भारी खेप के साथ दो तस्कर दबोच लिए गए। पकड़े गए तस्करों की पहचान जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी लालबाबू महतो (उम्र 30 वर्ष) व दूसरे तस्कर की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के ही जल्हां मंगलपुर निव...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!