डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने किया प्रस्तावित आउट पोस्ट के लिए चिन्हित भूमि निरीक्षण!
-डीआईजी ने सीमा क्षेत्र व नगर के ट्रैफिक व्यवस्था का भी लिया जायजा,गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर की सुरक्षा को ले कर किया अलर्ट
-एसपी डॉ कुमार आशिष व एडीएम(राजस्व ) शशि शेखर भी थे मौजूद,रक्सौल थाना में हुई पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
-रक्सौल नगर थाना व हरैया ओपी के अलावे नागरिक सुरक्षा व बेहतर पुलिसिंग के दृष्टिकोण से शीघ्र ही' नगर आउट पोस्ट' की होगी स्थापना
रक्सौल।(vor desk)। चम्पारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण ने शनिवार को रक्सौल पहुंच कर प्रस्तावित टाउन ओपी के लिए चिन्हित भूमि का नीरिक्षण किया।साथ ही रक्सौल थाना में पहुंच कर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की।जिसमे विधि व्यवस्था व बढ़ते अपराध के मद्देनजर समीक्षा बैठक हुई।इस दौरान उनके साथ पूर्वी चंपारण के एसपी डॉ कुमार आशिष भी थे।
नीरिक्षण व बैठक के बाद पत्रकारों से बात चित में डीआईजी ने कहा कि अपराध नियंत्रण व विधि व...









