आदापुर पुलिस की बड़ी सफलता: पिस्तौल-देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार, गंभीर साजिश नाकाम
आदापुर।(Vor desk)। पुलिस ने शुक्रवार रात दो अलग-अलग ठिकानों पर सघन छापेमारी कर दो युवकों को एक पिस्तौल और एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार करके एक बड़ी आपराधिक वारदात को सफलतापूर्वक टालने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए इन युवकों के पास से दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रक्सौल, मनीष आनंद ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि ये दोनों युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा हो सकते थे। पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के निर्देश पर, रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद की सीधी निगरानी में आदापुर पुलिस द्वारा यह सफल ऑपरेशन किया गया।
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया कला के शेखवा टोला गांव निवासी नवरेज आलम को श्यामपुर बाजार से एक अपाचे ब...









