आदापुर:अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद 26 हजार रूपये सहित बैग लूटा,व्यवसायियों में आक्रोश!
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती आदापुर प्रखंड अंतर्गत जीबीसी मुख्य पथ पर बरवा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी से डेढ़ किलो चांदी (कच्ची) व नकद छब्बीस हजार रूपये सहित बैग लूट फरार हो गए।अपराधियों की संख्या तीन बताई जाती है।इस घटना को लेकर प्रभावित व्यवसाई गुलाब साह ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए बताया है कि वह श्यामपुर बाजार स्थित अपने पोस्ट ऑफिस रोड के प्रतिष्ठान को बंद कर अपने गांव चैनपुर सोनार टोला आ रहा था।
वही,हरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे रोका तथा उसके पास रखे डेढ़ किलो कच्ची चांदी,26 हजार रूपये नकद आदि सामान लूट कर भाग गए।घटना शनिवार देर रात आठ बजे की है।इस मामले को लेकर श्यामपुर के स्वर्ण व्यवसायियों ने रविवार को बाजार में बैठक कर ...









