Tuesday, June 16

रक्सौल आसपास

भाजपा के चारों स्थानीय मंडलों के साथ विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक,नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पांडे हुए सम्मानित!

भाजपा के चारों स्थानीय मंडलों के साथ विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक,नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक पांडे हुए सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
• अशोक पांडेय को रक्सौल बीजेपी जिलाध्यक्ष बनने पर विधायक ने किया सम्मानित रक्सौल।(vor desk) स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया निवास स्थान पर आगामी कार्यक्रमों के मद्देनजर रक्सौल विधानसभा के भाजपा के चारो मण्डलों जिसमें रक्सौल नगर परिषद, रक्सौल ग्रामीण, आदापुर एवं भवानीपुर की संयुक्त बैठक की गई।उक्त बाबत विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा 31 जनवरी को संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में किए मुख्य कार्यों और गरीब कल्याण को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी, विकसित भारत का विजन, आजादी के 75 वर्ष से प्रारंभ हुए अमृतकाल की हमारी प्राथमिकता व समस्याओं का स्थायी ...
नृत्य- गीत के बीच निकली नटराज सेवा संगम की राधा- कृष्ण झांकी ,रक्सौलवासियों को दी होली की शुभकामनाएं!

नृत्य- गीत के बीच निकली नटराज सेवा संगम की राधा- कृष्ण झांकी ,रक्सौलवासियों को दी होली की शुभकामनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk  )।होली रंगो का पर्व है।रंगो का यह पर्व रक्सौल में नटराज सेवा संगम की रंग बिरंगी  होली के बिना पूर्ण नही होती।जब तक सफेद कुर्ता पायजामा धारण करने के साथ केसरिया सफा बांधे ढोल मेंजीरे वाली टोली अबीर के समय नगर भ्रमण नहीं करती,यहां होली अधूरी मानी जाती है।सच कहें तो मूल्य ,परम्परा ,संस्कृति और साझा विरासत को उत्तर बिहार की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था 'नटराज सेवा संगम ' आज भी जीवंत किये हुए है। होली के अवसर पर संस्था द्वारा इस बार राधा कृष्ण की झाँकी निकाली गई।हालाकि, यह झांकी पूर्व की अपेक्षा सादगी पूर्ण व नृत्य गीत युक्त रहा।झांकी प्रेम और मिल जुल कर रहने का का संदेश देता दिखा । संस्कृति प्रेमी और समाजसेवियों का जत्था रंग -अबीर के साथ झूम रहा था। इसमें संस्था के अध्यक्ष सह नप के पूर्व सभापति ओमप्रकाश गुप्ता ,सचिव मदन कुमार गुप्ता समेत पेंटर पन्नालाल प्रसाद,ज...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने आयोजित की फूलों वाली होली ,परिवारिक होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए नए सदस्य!

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने आयोजित की फूलों वाली होली ,परिवारिक होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए नए सदस्य!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) । लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई की परिवारिक "होली मिलन सह रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन के कुशल नेतृत्व में हुआ। क्लब के उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, लायन राजू कुमार गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष लायन रमेश कुमार, विलेज एडॉप्शन चेयरपर्सन लायन सुमित भारतीया क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन नूतन चौरसिया, लायन पूनम देवी गुप्ता फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायन सुशीला धनोठिया, लायन गीता कुशवाहा, लायन रेणु रुंगटा क्लब मार्केटिंग कम्युनिकेशन चेयरपर्सन लायन हेमंत अग्रवाल ट्री प्लांटेशन चेयरपर्सन लायन मधु गुप्ता, लायन सरिता खत्री एडॉप्ट ए चाइल्ड चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स पिसपोस्टर चेयरपर्सन लायन शिल्पी भारतियाक्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन डॉ.प्रदीप कुमार स्किल डेवलपमेंट चेयरपर्सन लायन...
श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के होली मिलन सह सम्मान समारोह में नारी शशक्तिकरण पर बल!

श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के होली मिलन सह सम्मान समारोह में नारी शशक्तिकरण पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रंगो के पर्व होली के अवसर पर श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के द्वारा स्थानीय रामजानकी मंदिर परिसर में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समिति के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त व अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने कहा क़ि कुरीति और रूढ़ता की बेड़िया काट कर ही समाज और देश की प्रगति सम्भव है। कोई भी समाज परम्परा व संस्कृति को भुला कर जीवित नही रह सकता।उन्होंने बेटियों को अच्छी शिक्षा दीक्षा देने के साथ ही उन्हें हरेक क्षेत्र में प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बुजुर्ग दंपति के रूप में राम जी प्रसाद गुप्ता एवं श्री मति सीता देवी,प्रभु नाथ प्रसाद एवं श्री मति उमा देवी,लक्ष्मी प्रसाद एवं श्री मति लीलावती देवी ,समाज में सक्रिय योगदान के लिए बुजुर्ग जगत नारायण प्रसाद, सीता राम प्रसाद, रक्सौल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राज कुमार गुप्ता की मां सुशीला देवी ,जेपी ...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में आयोजित हुआ उत्तम पोषक कार्यक्रम, बच्चों के माता पिता भी हुए सम्मानित!

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में आयोजित हुआ उत्तम पोषक कार्यक्रम, बच्चों के माता पिता भी हुए सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
•शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अनोखा नवाचार आदापुर।(vor desk) शनिवार को आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में उत्तम पोषक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विगत माह फरवरी 2023 में अपने वर्ग कक्ष में शत- प्रतिशत उपस्थिति रहने वाले छात्र- छात्राओं के साथ साथ उनके माता- पिता को भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक कार्य दिवस को उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता को फुल माला पहनाकर एवं स्टेशनरी दे कर सम्मानित किया गया एवं बच्चों को उनके माता-पिता के समक्ष कॉपी, कलम एवं पेंसिल बाॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया राम एकबाल राय, मध्याह्न भोजन योजना साधनसेवी डा. मनीष प्रियदर्शी, विद्यालय के भूमि दाता परिवार के सदस्य हरेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा प्रेमी लक्ष्मण प्रसाद यादव, राम बालक प्रसाद यादव, नवसृज...
उ.म.वि कटकेनवा भवानीपुर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,शिष्यों ने किया गुरु का आशीर्वाद!

उ.म.वि कटकेनवा भवानीपुर में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन,शिष्यों ने किया गुरु का आशीर्वाद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk) ।प्रखंड के उ. म. वि कटकेनवा भवानीपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र-छात्राओं के गुरु शिष्य की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यपक इम्त्याजुल हक ने कहा होली भाईचारे का त्यौहार है, जिससे आपसी प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आती है। वरीय शिक्षक विद्या बाबू ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के साथ होली खेलना एक अच्छी पहल है, जिसमें बच्चों और शिक्षकों के बीच आपसी समंजस्यता और प्रेम की धारा का अनवरत प्रगाढ़ता बढ़ती है। शिक्षक विजय साह ने बच्चों को होली क्यों मनाते इस बारे में बताया। शिक्षक सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि होली के अवसर पर हमें सारे मतभेद भुलाकर प्रेम का अनवरण करना चाहिए। बच्चों में होली को लेकर हर्षोल्लास की स्थिति थी। विद्यालय परिवार द्वारा रंग गुलाल के साथ मिठाई की व्यवस्था की गई थी। सभी बच्चे अपने गुरु जनों को रंग लगाकर प्रफुल्लित थे। ...
वरीय नागरिक सेवा मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन!

वरीय नागरिक सेवा मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
फूलों व गुलाल की होली खेलकर दिया समाज को एक होने का संदेश..रक्सौल( vor desk) ।शहर के वरिष्ठ नागरिकों की संस्था वरीय नागरिक सेवा मंच ( वंसम) के तत्वावधान में कौड़िहार चौक स्थित मंच के कार्यालय में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखर समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त समेत मंच के अध्यक्ष अवधेश सिंह , सचिव सुरेन्द्र द्विवेदी , कोषाध्यक्ष विन्दा प्रसाद ,डॉ.आर.पी.सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया ।इस दौरान मंच के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्योहार आपसी प्रेम , भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर भरत प्रसाद गुप्त एवं विजय कुमार पाण्डेय ने होली पर कई गुदगुदाने वाले शेर-ओ-शायरी पढ़ी जिससे मिलन समारोह में उपस्थित सभी सदस्य ठहाके लगाने पर मजबूर हुए ।इस मौके पर मंच के कई सदस्यों ने होली पर रोचक स...
पूर्वी चंपारण डीएम शीर्षत्त कपिल अशोक ने किया  मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित!

पूर्वी चंपारण डीएम शीर्षत्त कपिल अशोक ने किया मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तर पर आदापुर की दो महिलाओं को सम्मानित होने का गौरव मिला है।इस सम्मान से नवाजे जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मोतिहारी के राधाकृष्णन भवन में शनिवार को उन्हे सम्मानित किया गया।इस सम्मान से प्रखंड की सबसे उम्रदराज मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी नवाजी गई।खचाखच भरे सदन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दोनों को बारी -बारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह पुरस्कार पंचायत क्षेत्र में सुखा -गीला कचरा के नियमित उठाव,उसके निस्तारण और लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष जागरूकता के लिए मुखिया कलमा खातून को दिया गया। उक्त मुखिया को यह सम्मान पंचायत को स्वच्छ बनाने के साथ ही कचरा निष्पादन के लिए डब्लूटीई भवन के शीघ्र निर्माण कर कूड़े - कचरे के बेहतर निस्तारण के लिए मिया।वह...
रक्सौल में एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुवा आयोजन

रक्सौल में एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुवा आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
--पत्रकारों ने आपसी एकता व एकजुटता कायम रखने का लिया संकल्प,नशा मुक्त और सुखी होली पर बल रक्सौल (vor desk)।नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया बिहार के रक्सौल अनुमण्डल इकाई के तत्वाधान में रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसोर्ट के सभागार में होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पत्रकार अशोक कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह ,नेपाल के वरीय पत्रकार चन्द्रकिशोर झा,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ,सोमेश्वर वर्मा,राजेश केशरीवाल ,नूतनचंद्र त्रिवेदी,डीएन कुशवाहा,गणेश शंकर,अनुज कुमार,नवीन सिंह,रविरंजन वर्मा,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ,सुबोध गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे,प्रवीण कुमार,आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मुह मीठा करा होली की शुभकामनाये दी ।वही पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक...
रंगभरी एकादशी पर रक्सौल में आयोजित हुआ लड्डू गोपाल मिलन उत्सव

रंगभरी एकादशी पर रक्सौल में आयोजित हुआ लड्डू गोपाल मिलन उत्सव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के उत्सव भवन में श्री श्याम ज्योति महोत्सव अंतर्गत रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर लड्डू गोपाल मिलन उत्सव मनाया गया, जिसमे भगवान कृष्ण के बाल रूप का विशेष पूजन और गायन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पीला वस्त्र धारण कर किया गया और मंगलपाठ भी हुआ ।होली खेलंगा आपा गिरधर गोपाल से ,झोली भर लो भक्तो रंग गुलाल से जैसे भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने रंगभरी एकादशी का आनंद लेते हुए खाटू श्याम का मंगल पाठ किया ।शुक्रवार की देर शाम में 13घंटो की अखंड ज्योति का आयोजन किया गया है जिसमे विभिन्न भजन गायकों दौरा श्याम भक्ति की रंग वर्षा की जाएगी और रक्सौल वासी श्याम भक्ति में डुबकी लगाएंगे ।इस आशय की जानकारी ट्रस्ट के सचिव कैलाश चंद्र काबरा ने दी ।इस कार्यक्रम मे बिहार प्रादेशिक महिला सम्मेलन की रक्सौल शाखा की अध्यक्ष ,...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!