आईआईटी, नीट,आईएमयू सेट में में सफल युवकों और उनके अभिभावकों को एसएवी स्कूल द्वारा किया गया सम्मानित!
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के सबसे ज्यादा अंकों के साथ IIT , NEET, IMU-CET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 3 छात्रों को तथा इनके माता-पिता को एस ए वी स्कूल में सम्मानित किया गया है । अपनी सफलता का परचम लहराने वाले तीनों छात्र एस ए वी स्कूल के ही छात्र रहे हैं। इस अवसर पर सफल छात्रों ने बच्चों को संबोधित किया/ शिवम ने कहा कि बच्चों को NEET क्लियर करने के लिए ज्यादा एक्यूरेट होना पड़ेगा ,वहीं, सनी कुमार के अनुसार आईआईटी जैसी परीक्षा को पास करने के लिए सभी को लॉजिकल तरीके से पढ़ाई करने की आवश्यकता है। तथा प्रदीप के अनुसार कंसिस्टेंसी किसी भी परीक्षा को पास करने की कुंजी है।इस अवसर पर उपस्थित तीनों बच्चों के परिजन ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों का बच्चों की सफलता में बहुत बड़ा योगदान है।
बच्चों के सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य साइम...









