Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

रक्सौल के रेलवे पोखरा से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,बार बार शव मिलने से उठ रहे सवाल!

रक्सौल के रेलवे पोखरा से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,बार बार शव मिलने से उठ रहे सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।शहर के रेलवे रोड स्थित रामजी चौक के समीप रक्सौल रेलवे पोखरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी है।पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बता दे कि रेल क्षेत्र में विगत अरसे अब तक करीब आधा दर्जन शव बरामद हो चुके हैं।जिस कारण विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।कई मामलों में शव को को भीखमंगे का शव बता कर फाइल बंद कर दी जाती है। मिली जानकारी के मुताबिक,सोमवार की सुबह 7 बजे राहगीरों के द्वारा शव देखे जाने के बाद हो हल्ला किया गया।सूचना पर स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। जिसके उपरांत रक्सौल थाना और रेल पुलिस की टीम सक्रिय हुई।रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के देख रेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मामले के जांच में जुटी है। बता द...
रक्सौल सूर्य मंदिर कमेटी पर विवादों की छाया,  संस्थापक सचिव ई0 राम दास राही ने उपेक्षा से आहत हो कर दिया इस्तीफा!

रक्सौल सूर्य मंदिर कमेटी पर विवादों की छाया, संस्थापक सचिव ई0 राम दास राही ने उपेक्षा से आहत हो कर दिया इस्तीफा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल का धरोहर और पहचान सूर्य मंदिर के संरक्षण -संवर्धन के लिए1990 में गठित मंदिर कमेटी के संस्थापक सचिव ई राम दास राही ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई कमेटी गठन में अपनी उपेक्षा से आहत हो कर इस्तीफा दिया है। बताया गया है कि विगत वर्ष अक्टूबर 2022में कई वर्षों बाद मंदिर कमेटी का पुनर्गठन कर नए सिरे से कार्य करने का संकल्प लिया गया था।लेकिन,ऐसा होने के बजाय8 अगस्त 2023को बैठक बुलाई गई और बिना आम सभा किए ही अचानक से कमेटी को भंग कर दिया गया।नई कमेटी बनाते हुए इस धार्मिक स्थल की व्यवस्थापन जिम्मेवारी गैर हिन्दू अंतर्राष्ट्रीय संस्था के हाथो सौंपने से नाराज ई राम दास राही ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे कर कमेटी से इस्तीफा दिया है।नई कमेटी में उन्हे कार्यालय सचिव बना दिया गया था,जिससे वे काफी दुखी थे ।यही नहीं नव गठित कमेटी में एक कोर कमेटी भी बनाई गई,जिसमे पुरा...
आदापुर में ट्रक पर उसना चावल पकड़े जाने के बाद मिलर मदन प्रसाद समेत तीन पर प्राथमिकी,कालाबाजारी के लिए जमाखोरी का संदेह,जांच शुरू!

आदापुर में ट्रक पर उसना चावल पकड़े जाने के बाद मिलर मदन प्रसाद समेत तीन पर प्राथमिकी,कालाबाजारी के लिए जमाखोरी का संदेह,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। ट्रक पर लदे उसना चावल पकड़े जाने के चौबीस घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।यह एफआईआर एसडीओ रविकांत सिन्हा के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम के प्रतिवेदन के आधार पर दर्ज कराया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में पुलिस ने स्थानीय मिलर मदन प्रसाद सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।बताया जाता है कि इस मामलों को लेकर काफी सस्पेंस रखा गया और जांच पड़ताल के बाद देर शाम आदापुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ,मिथिलेश कुमार और एमओ विक्रम कुमार ने संयुक्त रूप से अपने जांच प्रतिवेदन के आधार पर मामला दर्ज कराया। शनिवार की देर शाम एसडीओ ने बीसीओ मृत्युंजय कुमार व मिथिलेश कुमार को मामले के जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।जांच के दौरान संबद्ध मिलर ने ट्रक पर लदे 634 बोरी चावलका कोई उचित ब्योरा नहीं दे सका। फलतः ट्रक पर लदे उसना चावल प्रथमदृ...
सीमा क्षेत्र में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह का भारतीय सद्स्य धराया, बोरी में छुपा कर सीमा पार करते वक्त नेपाल एपीएफ ने दो बच्चों को किया बरामद!

सीमा क्षेत्र में सक्रिय बच्चा चोर गिरोह का भारतीय सद्स्य धराया, बोरी में छुपा कर सीमा पार करते वक्त नेपाल एपीएफ ने दो बच्चों को किया बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है।इस तरह की अफवाह बार बार सामने आती है।इस बार सीमा क्षेत्र में बच्चों को बहला फुसला कर अगवा करने वाले गिरोह से जुड़े एक युवक को नेपाल की सशस्त्र सीमा पुलिस बल (ए पी एफ)ने पकड़ा है।जिससे सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रविवार को यह मामला तब सामने आया,जब बच्चा चोर गिरोह का सद्स्य बॉर्डर पर पकड़ा गया।बच्चे के रोने की आवाज सुन कर नेपाल ए पी एफ के जवानों ने जांच पड़ताल की,तो,संदिग्ध युवक अपने पीठ पर लादे बोरे के साथ भागने लगा।जिसके बाद बल के जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।जब बोरा को खोल कर देखा गया,तो,उसमे दो बच्चे मिले,जो पूरी तरह डरे सहमे थे।मुंह पर पट्टी बंधी थी। मुक्त कराये जाने के बाद बच्चों की सिसकियां रुक नही रही थी। इधर, बच्चे को चुरा कर भाग रहे गिरोह के सदस्य की पहचान भारतीय युवक के रूप में हुई है...
पत्रकार के निधन पर एनयूजेआई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

पत्रकार के निधन पर एनयूजेआई द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सभी हत्यारो की अबिलम्ब गिरफ्तार करने व मृतक के आश्रितों को 25 लाख मुवावजे देने की उठी मांग *पूरे प्रदेश में लागू हो पत्रकार सुरक्षा कानून : पत्रकार बिपिन कुशवाहा रक्सौल।(vor desk)।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) बिहार रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वाधान में रविवार को वाई एस रिसोर्ट रक्सौल के सभागार में दिवंगत पत्रकार बिमल कुमार यादव के आत्मा के शांति के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।साथ ही इस घटना की कड़ी निंदा की गई ।अररिया जिला के रानीगंज के पत्रकार बिमल कुमार यादव को पिछले दिनों अज्ञात अपराधियो ने घर पे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दीं थी।इस घटना से पूरा पत्रकार समाज काफी आहत,मर्माहत व आक्रोशित है। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी शब्दो मे निंदा की । एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा ने कहा कि लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकार की हत्या काफी नि...
ट्रेन में मिली अनाथ बच्ची पाई गई एचआईवी संक्रमित,उचित इलाज के लिए मोतिहारी रेफर, महिला जवान की हो रही तारीफ

ट्रेन में मिली अनाथ बच्ची पाई गई एचआईवी संक्रमित,उचित इलाज के लिए मोतिहारी रेफर, महिला जवान की हो रही तारीफ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।ट्रेन में मिले एक अनाथ बालिका को देख कर लोगो के आंखों में आंसू आ गए। उससे भी ज्यादा पीड़ा तब हुई जब प्रारंभिक जांच में बालिका के एच आई वी पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।लोग पूछने लगे कि वे माता पिता कैसे थे,जो अपने फूल सी बेटी को लावारिश छोड़ गए।सरकार एच आई वी का निशुल्क इलाज भी करने की सुविधा दे रही है,तब ऐसी कौन सी मजबूरी थी,जो अपनी बेटी को यूं ही ट्रेन में छोड़ दिया। फिलहाल,बालिका को मोतिहारी सदर अस्पताल में कन्फर्म जांच और इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की जांच में उक्त डेढ़ वर्षीय बालिका न केवल अस्वस्थ पाई गई,बल्कि,कुपोषित भी थी।जांच में एच आई वी पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे त्वरित इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।उन्होंने आशंका जताई की बच्ची के माता पिता भी संक्रमित...
आंध्र प्रदेश में हुए हादसे में मारे गए मजदूर के आश्रित को प्रदान की गई 2लाख रुपए अनुदान राशि!

आंध्र प्रदेश में हुए हादसे में मारे गए मजदूर के आश्रित को प्रदान की गई 2लाख रुपए अनुदान राशि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।आंध्र प्रदेश के अनंतपुर कादरी जिले में हुए हादसे से पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड के एक श्रमिक की मृत्यु उपरांत श्रम संसाधन विभाग द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर उक्त श्रमिक के निकटतम आश्रित को अनुदान राशि प्रदान की गई। मिली जानकारी के मुताबिक,श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत अनुदान की राशि रुपए दो लाख दिलाने हेतु शनिवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किया गया और श्रम संसाधन विभाग के पदाधिकारी द्वारा उक्त स्वीकृत आदेश की प्रति को स्वर्गीय होरिल यादव की पत्नी आरती कुमारी को सौंपा गया। ताकि मृत्य श्रमिक के परिवार वाले असहाय महसूस न करें। साथ ही बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत किसी भी प्रवासी श्रमिकों की मृत्...
11सितंबर से शुरू होगा सघन मिशन इंद्र धनुष,अभियान को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

11सितंबर से शुरू होगा सघन मिशन इंद्र धनुष,अभियान को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें आगामी माह में 11सितंबर से शुरु होनेवाले सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई । जिसकी अध्यक्षता डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की।इस दौरान उन्होंने मिशन के तहत होने12रोगों से बचाव को ले कर होने वाले टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।साथ ही टीकाकरण के लिए स्वयं रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करने की सुविधा की जानकारी दी और सरकार के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जारी किए गए यूवीन पोर्टल का डेमो दिखाया गया। जो टीकाकरण की तिथि एवं टीका के संबंध में दी गई मोबाइल नंबर पर जानकारी देगा। इसे लोगों को काफी सहुलियत मिलेगी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बच्चे को देश के किसी भी गांव या शहर के टीकाकरण केंद्र पर संबंधित टीका दिलाया जा सकेगा।टिका लगने के बाद सर्टीफिकेट भी मिलेगा।इस म...
आदापुर में ट्रक पर लदे 450बोरी उसना चावल को प्रशासन ने लिया नियंत्रण में,सवाल उठा एसएफसी गोदाम के पास अवस्थित अरवा चावल वाले राइस मिल में ऊसना चावल कहां से आया?

आदापुर में ट्रक पर लदे 450बोरी उसना चावल को प्रशासन ने लिया नियंत्रण में,सवाल उठा एसएफसी गोदाम के पास अवस्थित अरवा चावल वाले राइस मिल में ऊसना चावल कहां से आया?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर के एक राइस मिल में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से एक ट्रक पर लदे 450 बोरी उसना चावल नियंत्रण में लिया गया है।यह राइस मिल प्रखंड मुख्यालय के पास ही अवस्थित है। मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार को उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा के नेतृत्व में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद पाते हुए एसडीओ श्री सिन्हा के निर्देश पर स्थानीय बीसीओ के द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। बताया जाता है कि ऐसी सूचना मिली थी कि ब्लॉक मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम के सटे जगदम्बा राइस मिल अवस्थित है। जहां अरवा चावल की कुटाई होती है। परंतु यहां उसना चावल ट्रक पर लादकर कहीं अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। इस पर एसडीओ श्री सिन्हा के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं राइस मिल पहुंचकर चावल लदे ट्रक को जब्त करते हुए स...
आदापुर के सिरिसिया माल के छात्र रमेश यादव  बने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर,हर्ष

आदापुर के सिरिसिया माल के छात्र रमेश यादव बने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर,हर्ष

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)। होनहार वीरवान के होत चिकने पात!उक्त कहावत को रमेश ने चरितार्थ कर दिखाया हैप्रखंड के सीमावर्ती गांव सिरिसिया माल गांव के एक किसान के पुत्र रमेश कुमार यादव ने प्रथम प्रयास में ही सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स की सब इंस्पेक्टर की फाइनल परीक्षा क्रैक किया है।यह पूर्वी चंपारण जिले के लिए भी एक कीर्तिमान है। बाईस वर्षीय छात्र रमेश कुमार यादव की इस सफलता से परिजनों के साथ ही गांव के लोग भी काफी खुश हैं और उसे बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है। बताते है उसके पिता पारस प्रसाद यादव सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित एक लोक शिक्षक के रूप में वर्षो सरकार को योगदान दिए,लेकिन सरकार ने यह प्रोग्राम बंद कर दिया। तबसे बेरोजगारी के दंश के बीच स्नातक उत्तीर्ण पारस प्रसाद यादव खेतीबाड़ी को ही मुख्य पेशा बना लिया।लघु किसान होने के बाद भी तीन पुत्रों व एक पुत्री के पालन ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!