Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

रक्सौल में वृक्ष को राखी बांध कर पर्यावरण रक्षा का लिया गया संकल्प!

रक्सौल में वृक्ष को राखी बांध कर पर्यावरण रक्षा का लिया गया संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।जल, वायु एवं वृक्षों की रक्षा से ही जीवन की रक्षा की जा सकती है ।उक्त बाते आज रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित पर्यावरण रक्षा संकल्प एवं रक्षा बंधन उत्सव में बोलते हुए बिहार राज़्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रो० (डॉ०) अनिल कुमार सिन्हा ने कही । प्रो० सिन्हा आज रेलवे स्टेशन पार्क में वृक्षों की रक्षा हेतु राखी बांधने के क्रम में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण असंतुलन ने पूरे मानव जाति सहित सभी प्रकार के जीवों पर खतरा उत्पन्न कर दिया है। जल और वायु के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके रक्षा हेतु वृक्षों एवं नादियों की रक्षा करना अत्यावश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आकर प्रयास करना होगा । प्रो० सिन्हा ने सभी उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलवाया।सबों ने अपने हृदय पर हाथ...
अस्पताल उपाधीक्षक पर जान लेवा हमले और करवाई न होने के विरोध में रक्सौल  थाना पर डॉक्टरों -स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन!

अस्पताल उपाधीक्षक पर जान लेवा हमले और करवाई न होने के विरोध में रक्सौल थाना पर डॉक्टरों -स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काला पट्टी बांध कर डॉक्टरों ने की ड्यूटी,72घंटे में गिरफ्तारी नही होने पर स्वास्थ्य सेवा को ठप्प करने की चेतावनी रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन दिनों बाद भी अपराधियो पकड़ से बाहर हैं।उनकी गिरफ्तारी नही होने से नाराज डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को रक्सौल थाना पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस प्रशासन हाय हाय,रक्सौल पुलिस मुर्दाबाद, रक्सौल थानाध्यक्ष को निलंबित करो,हमलावर की गिरफ्तारी जल्द करो जैसे नारे लगाए।अस्पताल परिसर से जुलूस की शक्ल में निकल कर मुख्य पथ होते हुए उक्त समूह थाना पहुंचा और नारेबाजी प्रदर्शन किया। इस दौरान अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौप कर चेतावन...
फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर-स्वास्थ्य अधिकार‍ियों  समेत 6 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, जांच के नाम पर अवैध वसूली करते दबोचे गए थे सभी

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर-स्वास्थ्य अधिकार‍ियों समेत 6 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल, जांच के नाम पर अवैध वसूली करते दबोचे गए थे सभी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया पंचायत के बजरंग चौक पर शुक्रवार फर्जी ड्रग इंसपेक्टर व स्वास्थ्य पदाधिकारी बनकर दवा दुकानदार से अवैध वसूली मामले में पलनवा थाना की पुलिस टीम ने आधा दर्जन लोगो को गिरफ्तार कर मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने देते हुए बताया कि इस मामले में पलनवा थाना में कांड संख्या 176/2023 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगो में जफर आलम( पिता जफीर हुसैन) सिरिसिया कला( आदापुर), लक्ष्मी कुमार (पिता तेजनारायण) साह ग्राम बेलदारवा आदापुर, खुर्शीद आलम (पिता कबीर हुसैन) सिरिसिया काला आदापुर, जफर अली (पिता इद्रीश मियां) सिरिसिया काला आदापुर, रामकिशोर राम( पिता स्वर्गीय प्रेमचंद्र राम) सिरिसिया काला आदापुर, बाबुजान देवान (पिता हमीद देवान) सिरिसिया काला आदापुर शामिल हैं। उन्होंने बताया ...
रक्सौल में दो दिनों तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा,सुरक्षा कारणों से पूर्वी चंपारण प्रशासन के निर्देश पर हुआ एक्शन,भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी करवाई!

रक्सौल में दो दिनों तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा,सुरक्षा कारणों से पूर्वी चंपारण प्रशासन के निर्देश पर हुआ एक्शन,भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी करवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल अनुमंडल में दो दिनों तक रहेगा इंटरनेट सेवा बंद। मिली जानकारी के मुताबिक,नागपंचमी के मौके पर हुए दरपा थाना क्षेत्र में हुए दो पक्ष के बीच विवाद के बाद वहा बाहरी लोगो के आने की सूचना पर इंटरनेट बंद किया गया है । इस मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने को लेकर प्रशासन द्वारा उक्त कदम उठाया गया है।सूचना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है।चिन्हित करने के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।डीएम सौरभ जोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। इधर,एक इंटरनेट प्रोवाइडर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि 11बजे तक इंटरनेट बंद रखने का निर्देश है। इंटरनेट बंद होने से प्रतिकूल प्रभाव इंटर नेट बंद होने से युपिआई पेमेंट,आयात-निर्यात, लंबी दूरी के ट्रेनों के टिकट,बैंकिंग सेवा , ऑन लाइन स्टडी आदि प्रभा‍वि...
लौकरिया के बजरंग चौक से दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर समेत छह धराये, दवा दुकानों की जांच करते वक्त दुकानदारों ने बंधक बना  पुलिस को सौंपा!

लौकरिया के बजरंग चौक से दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर समेत छह धराये, दवा दुकानों की जांच करते वक्त दुकानदारों ने बंधक बना पुलिस को सौंपा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।प्रखंड के पलनवा थाना क्षेत्र में कथित फर्जी नर्सिंग होम व दवा दुकानों की जांच करने पहुंचे करीब दो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर समेत छह लोगों को पलनवा पुलिस ने लौकरिया पंचायत के बजरंग चौक से शुक्रवार को हिरासत में लिया है।पकड़े गए लोगों में ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में जफर इकबाल व लक्ष्मी कुमार के साथ ही बाबू जान देवान,खुर्शीद आलम, जफर अली और राज किशोर राम शामिल बताते गए हैं।जो अपने को बॉडीगार्ड (पुलिस कर्मी)बता रहे थे। फर्जी ड्रग ऑफिसर इतने शातिर थे कि उन्होंने कई दुकानदारों से रुपए भी ऐंठ लिए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग एक बोलेरो गाड़ी से पहुंचे,जिस पर मेडिकल ऑफिसर का बोर्ड लगा रखा था।दोनो फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर ने गले में फर्जी आई कार्ड भी लगा रखा था।बताया गया है कि फर्जी तरीके से संचालित दवा दुकान और अवैध नर्सिंग होम की जांच करने के लिए जब पहुंचे,तो ,...
अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन पर हमले के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध कर की ड्यूटी,शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर पर आंदोलन की चेतावनी

अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन पर हमले के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध कर की ड्यूटी,शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर पर आंदोलन की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार पर हुए जानलेवा हमले के 48 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी और करवाई नही होने से अस्पताल के डॉक्टर आक्रोशित हैं।पांचों हमलावर पकड़ से बाहर है।जबकि,सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर सवार पांच लोग घेर कर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस बीच,शुक्रवार को पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तारी नही होने से नाराज डॉक्टरों ने काला पट्टी बांध कर ड्यूटी की।साथ ही अस्पताल परिसर में एक बैठक हुई।जिसमे घटना के बाद पुलिस शिथिलता पर नाराजगी जताई गई। चेताया गया है कि यदि अविलंब गिरफ्तारी नही हुई,तो हम चुप नही बैठेंगे।चरण बद्ध आंदोलन छेड़ दिया जायेगा।जरूरत पड़ी तो चिकित्सकिय कार्य बंद कर सड़क पर उतरेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर अजय कुमा...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के बच्चों ने लिखा इसरो प्रमुख को बधाई संदेश,विद्यालय में दिखा जश्न का माहौल

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के बच्चों ने लिखा इसरो प्रमुख को बधाई संदेश,विद्यालय में दिखा जश्न का माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।मिशन चंद्रयान - 3 की सफलता पर आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में स्कूली बच्चों ने जश्न मनाया।गले में तिरंगा पट्टी लगाए और हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने " भारत माता की जय " के जयकारे लगाते हुए एक - दूसरे को मिठाई खिलाई। उसके बाद बच्चों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने बताया कि चंद्रयान - 3 की सफलता ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। 23 अगस्त 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत ने अपने सफलता का झंडा बुलंद कर दिया है। शिक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि लगातार कई वर्षों के प्रयास के बाद आज भारत विश्व का पहला देश बन गया जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता पाई है। इसके बाद बच्चों ने इसरो प्रमुख श्री ए...
अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर जनता दल यू द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर जनता दल यू द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस रक्सौल में एक कार्यक्रम के बीच मनाया गया।इस अवसर पर रक्सौल रामजानकी मंदिर स्थित सन्नी पटेल के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर महान हुतात्मा को नमन किया गया। रामफल मंडल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जदयू नगर अध्यक्ष शिवशंकर दास और प्रदेश नेता सन्नी पटेल ने बताया कि बिहार का पहला शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिया जाये। उनके नाम पर पटना मे किसी गोलम्बर पर प्रतिमा बनाया जाये। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक लक्ष्मी सर, नगर उपाध्यक्ष उमाशंकर गिरी, नगर महासचिव अशोक पटेल, नगर सचिव प्रमोद सर्राफ, जय कुमार अजय, पूरन पटेल, रंजीत महतो, नगर सचिव गणेश कुमार पाण्डेय, आमोद कुमार एवं ऋषि कुमार मौजूद थे। ...
नेपाल के चुरिया माई मंदिर के पास बस दुर्घटना में 6भारतीय तीर्थ यात्री समेत7की मौत, 19घायल!

नेपाल के चुरिया माई मंदिर के पास बस दुर्घटना में 6भारतीय तीर्थ यात्री समेत7की मौत, 19घायल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।काठमांडू से जनकपुर की ओर जा रही बस संख्या मधेस प्रदेश-03-001 बी 7994 बस चूरिया माई मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।तीव्र गति से आ बस सड़क से करीब100मीटर नीचे खाई में जा गिरी।मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि4लोगों की मौत अस्पताल में हुई।मरने वालों में 6तीर्थ यात्री हैं,जो भारत के राजस्थान के हैं।वे पशुपति नाथ दर्शन के बाद जानकी मंदिर में दर्शन को जा रहे थे।इस दुर्घटना में एक नेपाली नागरिक की भी मौत हो गई है।वहीं,19यात्री घायल हुए हैं। बारा जिला स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय सिमरा के पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि बीती रात्रि करीब 1बजे हुई दुर्घटना चूरिया माई मंदिर के पास बारा जिला के जीतपुर उप महानगर पालिका वार्ड 22 से लगे नदी क्षेत्र में हुई।मरने वाली चार महिलाओं और तीन पुरुषों में से छह भारतीय नागरिक हैं और एक नेपाली है। ड्राइवर...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन पर जानलेवा हमला,आईएमए ने कड़ी निन्दा करते हुए दी आंदोलन की चेतावनी!

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन पर जानलेवा हमला,आईएमए ने कड़ी निन्दा करते हुए दी आंदोलन की चेतावनी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार पर अज्ञात अपराधियो ने बुधवार की सुबह जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उन्हे काफी चोट आई अपराधियो के जान लेवा हमले के बीच हुई धक्का धुक्की में उनके कपड़े भी फट गए।गनीमत रहा कि आस पास के लोग सक्रिय हुए और दौड़े,जिस वजह से वे बाल बाल बच गए।अपराधी उजला शर्ट और दूसरा ब्लैक टी शर्ट पहने हुए थे,हालाकि,उनकी पहचान नही हो सकी है। मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार की सुबह डॉक्टर राजीव रंजन कुमार अपने कौड़िहार रोड स्थित आवास से मोटरसाइकल पर ड्यूटी पर अनुमंडल अस्पताल आ रहे थे।इसी दौरान ब्लाक रोड में अज्ञात हथियारधारी अपराधियो के समूह ने घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।मार पीट करते हुए जान मारने की धमकी भी दी। घटना के बारे में डॉक्टर राजीव ने बताया कि मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।दो दिन पहले घर ल...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!