Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

आंध्र प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में रामगढ़वा के त्रिवेणी गांव के 3 मजदूरों की मौत,7 घायल!

आंध्र प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में रामगढ़वा के त्रिवेणी गांव के 3 मजदूरों की मौत,7 घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार के तीन मजदूरों की आंध्र प्रदेश में मौत हो गई,जबकि,सात मजदूर बुरी तरह घायल हो गए हैं।उक्त हादसा आंध्र अनंतपुर कादरी में हुआ।मिली जानकारी के मुताबिक,भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गए पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा के त्रिवेणी गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई है।वहीं, सात मजदूर जख्मी हो गए है।स्थानीय प्रशासन ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन आंध्रप्रदेश के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। मिली जानकारी के अनुसार जिला के रामगढ़वा थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी गांव के दस मजदूर आंध्रप्रदेश मजदूरी करने गए थे।गांव का हीं एक ठेकेदार मजदूरों को अनंतपुर लेकर जा रहा था।सभी मजदूर पिकअप से जा रहे थे।उसी दौरान अनंतपुर के कादरी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिस घटना मे...
रक्सौल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांसद डॉ0संजय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

रक्सौल में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांसद डॉ0संजय जायसवाल ने किया ध्वजारोहण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस व झांकियों की धूम रही। खुशगवार मौसम में अल सुबह से ही शहर में चहल-पहल शुरू हो गई। इस दौरान शहर के विभिन्न शैक्षणिक, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों व संघ-संस्थाओं द्वारा पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं व हर वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। सांसद ने किया ध्वजारोहण चुनावी वर्ष में पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल रक्सौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मौजूद रहे।उन्होंने भाजपा कार्यालय में झंडोतोलन किया।वहीं, रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लक्षुमणवा पंचायत के भलुअहिया और बहुआर्वा अनुसूचित जाति बस्ती में झंडोतोलन किया।तो,उन्हों...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या बाल विवाह रोक थाम हेतु दिलाई गई शपथ

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या बाल विवाह रोक थाम हेतु दिलाई गई शपथ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण के द्वारा नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर पुरे भारत मे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बाल विवाह के विरोध मे आदापुर, रक्सौल समेत विभिन्न जगहो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस क्रम मे आदापुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने लोगो को शपथ दिलाया और जागरूक किया ।प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी के देख रेख में उक्त कार्यक्रम किया गया । इस के दौरान भिन्न-भिन्न गांव मे समुदाय के लोगो के साथ एवं स्कूल में बच्चे बच्चियों का रैली निकाल कर जागरुक कर बाल विवाह न करने और न कराने की शपथ दिलाई दिलाई गई।उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले कुछ दशकों में बाल विवाह की बुराई को रोकने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है लेकिन आंकड़े बताते...
रक्सौल से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करना मुख्य उद्देश्य:राजद नेता सुनील कुशवाहा

रक्सौल से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करना मुख्य उद्देश्य:राजद नेता सुनील कुशवाहा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित राजद अनुमंडलीय कार्यालय में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आज़म के अध्यक्षता मे राजद मे शामिल हुए रक्सौल के युवा समाजसेवी सुनील कुशवाहा का फूल माला ,अंगवस्त्र ओढाने के साथ ही मिठाई खिला कर अभिनन्दन किया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने सर्व प्रथम उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सुनील कुशवाहा के पार्टी मे आने से नगर क्षेत्र मे पार्टी को मजबूती मिलेगी नगर संगठन धारदार होगा।वही प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ने कहा सुनील कुशवाहा का पार्टी में आने से अलग जोश आया है ।इनके आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।वही सुनील कुशवाहा ने कहा पार्टी अध्यक्ष लालू यादव जी समाजिक न्याय से प्रेरित होकर एंव उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यो से प्रेरित होकर मैंने राजद का दामन थामा है। मेरा मुख्य उद्देश्य है रक्सौल से भाजपा का सफाया करना ।प्रदेश महासचिव सोमेशवर कुशवाह...
राजद के नव मनोनित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत,महागठबंधन नेता रामबाबू यादव ने  सांसद और विधायक पर निकाली भड़ास!

राजद के नव मनोनित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत,महागठबंधन नेता रामबाबू यादव ने सांसद और विधायक पर निकाली भड़ास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।महागठबंधन के प्रत्याशी राम बाबू प्रसाद यादव के आवास पर राजद के नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह सह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। इस मौके पर नव मनोनित राजद के जिला उपाध्यक्ष मंजू साह,राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा,एवं रक्सौल नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद का फूल माला पहना कर स्वागत,अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर महा गठबंधन के नेता सह रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि भाजपा रक्सौल को छद्म जिला घोषित कर लोगो के साथ छल करती आ रही है,लेकिन,महा गठबंधन ऐसा नहीं करती।आज भी जो पदाधिकारी होते हैं,वे पूर्वी चंपारण जिला के होते हैं और इसीलिए उनकी इज्जत भी है।जबकि,भाजपा में जिला के नाम पर दर्जनों संगठन है और उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का एक सूत्री काम है लोगों को बरगलाना । उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों पर रक्सौल को नर...
रालोसपा छोड़ सुनील कुशवाहा राजद में शामिल,राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदान की पार्टी सदस्यता!

रालोसपा छोड़ सुनील कुशवाहा राजद में शामिल,राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रदान की पार्टी सदस्यता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। युवा समाजसेवी सह पूर्व रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुशवाहा ने अब राजद का दामन थाम लिया है।उन्हे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदा नंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की है। उन्हें लगातार बधाई मिल रहा है। सुनील कुशवाहा का राजद परिवार में आने पर बधाई देने वालों में राजद प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम, प्रदेश महासचिव मदन गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस समर्थित महागठबंधन पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, जिला प्रवक्ता रवि मस्करा, प्रखण्ड अध्यक्ष सौरंजन यादव, युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, प्रखण्ड अध्यक्ष अनुसूची जाति दिनेश राम, प्रखण्ड अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ मुकेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष युवा राजद प्रदीप प्रेम, प्रखण्ड अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ यासीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ म.सद्दाम, आदापुर प्रखण्ड अध्यक्ष मुबारक अंसारी, आदापुर युवा रा...
रक्सौल:दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया का सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल:दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया का सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
दिल्ली, पटना, मोतिहारी सहित अन्य स्थलों से जुटे कई दिग्गज डॉक्टर्स रक्सौल।(vor desk) स्थानीय शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल रक्सौल और दी एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया, बिहार, मोतिहारी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रक्सौल के सौजन्य से वाई. एस. रिसोर्ट के प्रांगण में सीएमई (सतत चिकित्सा शिक्षा) आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन डीआईओ डॉ. शरत चंद्र शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एसआरपी निदेशक डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. आशुतोष शरण, डॉ. तबरेज अजीज, डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. संजय नेगी, डा प्रभु जोसफ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद संत माईकल इंग्लिश स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक ऐश्वर्या गुप्ता ने की। इस दौरान शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के एम.डी संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। क...
आजादी में योगदान देने वाले चंपारण के नायकों को किया गया याद,दूतावास द्वारा मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

आजादी में योगदान देने वाले चंपारण के नायकों को किया गया याद,दूतावास द्वारा मेरी माटी ,मेरा देश कार्यक्रम आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार के दो गांव के आजादी में योगदान और विकसित हो कर विकास प्रतिक बनने का शोर्ट विडियो दिखाया गयारक्सौल।(vor desk)।आजादी के अमृत महोत्सव  के समापन कार्यक्रम के तहत नेपाल के वीरगंज स्थित  भारतीय महा वाणिज्य दूतावास के द्वारा दूतावास परिसर में' मेरी माटी, मेरा देश' अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुवात भारतीय महा वाणिज्य दूत नितेश कुमार ने राष्ट्रीय झंडा फहराने और राष्ट्रीय गान गा कर हुई।इस मौके पर पंच प्रण प्रतिज्ञा कराई गई।कार्यक्रम में एक ओर जहां मिट्टी की खुशबू ,मिट्टी की याद में भारतीय ग्रामीण परिवेश  और यादों  से जुड़े बिहार के धरनाई और गोपालगंज के फतेहपुर एवं समेत यूपी के नंदी ग्राम से जुड़ा शॉर्ट विडियो प्रदर्शित किया गया, जिसका आजादी में योदान रहा और क्रमिक तौर पर विकसित हो कर देश में विकास का प्रतिक बना। वहीं,दूसरी ओर  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चंपारण क...
राजद के जिला प्रवक्ता बनाए गए रवि मस्करा,दुबारा मनोनयन पर हर्ष

राजद के जिला प्रवक्ता बनाए गए रवि मस्करा,दुबारा मनोनयन पर हर्ष

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रवि मस्करा को राजद के जिला प्रवक्ता पद पर दुबारा मनोनित किया गया है।राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव ने उक्त मनोनयन पत्र जारी किया है। मोतिहारी जिला राज़द कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार सरकार के कानून मंत्री बिहार डॉ. शमीम अहमद, सुगौली विधायक ई. शशिभूषण सिंह, जिला प्रधान महासचिव सुरेश सहनी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक राजेंद्र राम, मदरसा बोर्ड के सदस्य रियाजुल अंसारी, संजय निराला आदि लोगों की मौजूदगी में उन्हें जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया एवं सम्मानित किया गया। इस संबंध में रवि मस्करा ने पार्टी एवं पार्टी के नेताओं सहित जिलाध्यक्ष धन्यवाद देते हुए पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने की बात कही।इधर, रवि के दुबारा मनोनयन पर कार्यकर्ताओं और समर्थको में हर्ष है । ...
हजारीमल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने देवेंद्र किशोर, शैक्षणिक माहौल सुधारना बड़ी चुनौती

हजारीमल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने देवेंद्र किशोर, शैक्षणिक माहौल सुधारना बड़ी चुनौती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारी मल प्लस टू विधालय इन दिनों कु व्यवस्था,बदहाली ,लूट खसोट,मनमानी जैसे आरोपों की वजह से विवादों में है।वहीं,जिले में अपनी पहचान रखने वाले इस विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हुआ है। इस बीच, जन शिकायतो के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा विगत दिनों निरीक्षण उपरांत लापरवाही और कुव्यवस्था के आरोप में तत्कालीन प्रधानाध्यापक अवनीश सुमन को हटा दिया गया है।वहीं,शिक्षक देवेंद्र किशोर को प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि लिपिक राज किशोर उपाध्याय से चार्ज लिया जाए,अन्यथा,प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।अब उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधरेगा। प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र किशोर ने भी संकल्प जताया है कि शैक्षणिक माहौल को सुधारा जाएगा।उन्होंने कहा है कि यह काफी चुनौतीप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!