Monday, March 9

रक्सौल आसपास

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मकवानपुर में खाई में गिरी टाटा सूमो, पटना और बेगूसराय के दो नागरिकों समेत 6 की मौत

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मकवानपुर में खाई में गिरी टाटा सूमो, पटना और बेगूसराय के दो नागरिकों समेत 6 की मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज(vor desk)। काठमांडू से हथौड़ा की ओर आ रही एक टाटा सूमो रविवार को मकवानपुर जिले के भीमफेदी में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में कुल 6 लोगों की जान चली गई है, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क खंड पर जूरीखेत के पास ना 1 ज 1778 नंबर की सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। ​हादसे के वक्त सूमो में चालक समेत 9 यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर घायलों को हेटौंडा अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान 6 यात्रियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले 42 वर्षीय रजनीश कुमार और बेगूसराय जिले के 50 वर्षीय अरबिंद कुमार की पहचान हुई है। इनके अलावा मृतकों में हेटौंडा निवासी 40 वर्षीया सबिता लम्साल और ...
बीरगंज में सांप्रदायिक उबाल: कर्फ्यू लागू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

बीरगंज में सांप्रदायिक उबाल: कर्फ्यू लागू, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)।नेपाल के तराई-मधेश क्षेत्र, विशेषकर बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। धनुषा में शनिवार को धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद सोमवार को बीरगंज के विभिन्न चौक-चौराहों पर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हालात को बेकाबू होते देख पर्सा जिला प्रशासन ने सोमवार शाम 6:00 बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रमुख जिला अधिकारी भोला दहाल ने स्पष्ट आदेश दिया है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले उपद्रवियों पर सुरक्षा बल गोली चलाने तक का कदम उठा सकते हैं। ​मैदान-ए-जंग बना बीरगंज: आंसू गैस और पत्थरबाजी ​सोमवार को निषेधाज्ञा के बावजूद अलखिया चौक, मुरली चौक और लाठ गली में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। छपकैया के ईदगाह चौक पर एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस तीखी झड़प में कई पुलि...
धनुषा में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

धनुषा में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथ जलाने की खबर के बाद मधेस प्रदेश के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रक्सौल सीमा से सटे बीरगंज के घंटाघर, छपकईया और गंडक चौक जैसे मुख्य इलाकों में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने छपकईया पुलिस पोस्ट में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया। ​स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें पांच राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसक झड़प में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पर्सा के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल ...
मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

मकवानपुर के भीमफेदी में भीषण सड़क हादसा: टाटा सूमो खाई में गिरने से छह लोगों की मौत, तीन घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के मकवानपुर जिले के भीमफेदी गाउँपालिका-6 स्थित जुरीखेत में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। काठमांडू से हेटौडा की ओर जा रही ना 1 ज 1778 नंबर की यह सूमो भीमफेदी–कुलेखानी–काठमांडू सड़क खंड पर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार, इस भीषण हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई है, जिनमें से चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ​दुर्घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस कार्यालय भीमफेदी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल यात्रियों को बचाकर हेटौडा अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल सूत्रों का क...
नेपाल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: वीरगंज में हुंडी नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों की नकदी के साथ बिहार के तीन युवक दबोचे गए

नेपाल पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: वीरगंज में हुंडी नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों की नकदी के साथ बिहार के तीन युवक दबोचे गए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में अवैध वित्तीय कारोबार (हुंडी) के खिलाफ पर्सा पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा ले जा रहे थे। इस बड़ी कार्रवाई ने सीमा पार सक्रिय हुंडी माफियाओं की कमर तोड़ दी है। ​मकालु चौक पर बिछाया गया जाल पर्सा जिला पुलिस की विशेष टीम ने वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर-10 स्थित मकालु चौक पर घेराबंदी की थी। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। पुलिस की तलाशी में उनके पास से कुल 6 लाख 71 हजार 950 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी इस नकद राशि के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ​बेतिय...
भीषण शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक स्कूल बंद, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जारी किया आदेश

भीषण शीतलहर के कारण 7 जनवरी तक स्कूल बंद, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जारी किया आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण)।पूर्वी चम्पारण जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों सहित शैक्षणिक संस्थानों में 12वीं कक्षा तक की गतिविधियों पर रोक की अवधि को 7 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है। ​स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जो विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे पहले शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी 2026 तक के लिए प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन मौसम की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में इस अवधि का विस्तार करना आवश्यक हो गया था। ​इन पर लागू होगा आदेश ...
रक्सौल अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार: भूमि विवाद के दो मामलों का मौके पर समाधान, आठ को मिली अगली तारीख

रक्सौल अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार: भूमि विवाद के दो मामलों का मौके पर समाधान, आठ को मिली अगली तारीख

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में भूमि से संबंधित कुल दस मामले सुनवाई के लिए पहुंचे, जिनमें से दो मामलों का आपसी सहमति और दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आठ मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक कागजातों के साथ अगले शनिवार को पुनः उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ​इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी (सीओ) शेखर राज ने बताया कि जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। इनमें कनना गांव के दो, चंदुली के दो और खेखरिया, बहुअरवा, पुरन्दरा, सहदेवा, नागा रोड व गम्हरिया के एक-एक आवेदक शामिल थे। सुनवाई के दौरान गम्हरिया निवासी विजय सिंह और चन्दुली निवा...
रक्सौल-पटना इंटरसिटी बहाल करने की मांग: रेल मंत्रालय को भेजा गया प्रतिवेदन, मोतिहारी के रास्ते नई ट्रेन चलाने पर जोर

रक्सौल-पटना इंटरसिटी बहाल करने की मांग: रेल मंत्रालय को भेजा गया प्रतिवेदन, मोतिहारी के रास्ते नई ट्रेन चलाने पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र के रेल यात्रियों की बढ़ती परेशानियों और 'लाइफलाइन' मानी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन के बंद होने से उपजे आक्रोश के बीच, रेल मंत्रालय से एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है। सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने नववर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को एक विस्तृत प्रतिवेदन भेजकर रक्सौल से दानापुर के लिए वाया मोतिहारी एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया है। ​डॉ. शलभ ने अपने प्रतिवेदन में तकनीकी बदलावों के कारण आम जनता को हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा स्लिप कोच की व्यवस्था समाप्त किए जाने के निर्देश के बाद रक्सौल-पाटलिपुत्र इंटरसिटी (15202/01) को बंद कर दिया गया था। इसके विकल्प के रूप में सीतामढ़ी होकर चलने वाली रक्सौल-दानापुर मेमू एक्सप्रेस (15515/16) शुरू की गई। लेकिन...
गौ सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने मनाया 7वां चार्टर डे: मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश

गौ सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने मनाया 7वां चार्टर डे: मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज।(Vor desk)। लायंस क्लब ऑफ बीरगंज परिवार ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा और करुणा की मिसाल पेश की है। क्लब ने अपने 7वें चार्टर डे के उपलक्ष्य में जीतपुर गौशाला, रानीघाट में गायों को चारा खिलाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित कर समाज में मानवीय सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। इस सेवाोन्मुख गतिविधि के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने न केवल बेजुबानों की सेवा की, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन नरोत्तम पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 325 S नेपाल के प्रथम डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम बिहारी पांडे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर डे जैसे महत्वपूर्ण दिन पर इस तरह के सार्थक आयोजन क्लब की दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। उन्होंने बीरगंज पर...
स्वर्गीय मां की स्मृति में सेवा का संकल्प: पूर्व लायंस अध्यक्ष साइमन रेक्स ने माहेर ममता निवास में मनाया जन्मदिन

स्वर्गीय मां की स्मृति में सेवा का संकल्प: पूर्व लायंस अध्यक्ष साइमन रेक्स ने माहेर ममता निवास में मनाया जन्मदिन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची इबादत है, इसी भाव को चरितार्थ करते हुए रक्सौल एस.ए.बी. स्कूल के निदेशक सह लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स ने अपनी दिवंगत माता का जन्मदिन अनूठे और सेवाभावी ढंग से मनाया। इस विशेष अवसर पर कनना स्थित 'माहेर ममता निवास' में एक प्रार्थना सभा और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह निवास उन असहाय और निराश्रित महिलाओं का आश्रय स्थल है, जिन्हें उनके अपनों ने बेसहारा छोड़ दिया है। ​यह आयोजन लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के 'भूख सेवा सप्ताह' के तहत आयोजित किया गया, जिसमें लायन रेक्स ने अपनी मां के जन्म दिवस को जरूरतमंदों की सेवा के प्रति समर्पित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ममता निवास की महिलाओं द्वारा की गई विशेष प्रार्थना से हुई, जिसमें साइमन रेक्स के परिवार की खुशहाली और उनकी माता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मां...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!