Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

35 हजार का इनामी बदमाश सहित दो लोग नेपाल से शराब ले कर आते वक्त रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार!

35 हजार का इनामी बदमाश सहित दो लोग नेपाल से शराब ले कर आते वक्त रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल पुलिस ने 35 हजार के इनामी अपराधी अमीर सहनी के साथ एक अन्य को काले रंग के स्कार्पियो पर लदी भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल से स्कार्पियो में शराब को लोड कर भारत में ला रहे थे, जिसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए 72 पेटी नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया गया। प्रत्येक पेटी में 30 पीस 300 एमएल शराब रखी हुई थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 648 लीटर कस्तूरी नेपाली शराब को बरामद किया है। इसकी जानकारी देते एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराधी आमिर सहनी पर पहले से ही 35 हजार का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी मोहन सहनी के पुत्र अमीर सहनी और पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया निवासी बागड़ स...
लोजपा (आर)के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष बने राज देव पासवान,प्रदेश महा सचिव लोहा पांडे ने जताया फस्ट बिहार, फस्ट बिहारी के विजन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!

लोजपा (आर)के संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष बने राज देव पासवान,प्रदेश महा सचिव लोहा पांडे ने जताया फस्ट बिहार, फस्ट बिहारी के विजन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचाकर आगे बढ़ाना है।यह बातें लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने शहर से सटे लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित रक्सौल सांगठनिक जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष राजदेव पासवान के कुशल नेतृत्व में सांगठनिक जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के सातों प्रखंडों में प्रखंड , पंचायत एवं बूथ स्तर पर कमिटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ जीत दर्ज कराने हे...
राजा राम साह कॉलेज के संस्थापक की मनी पुण्यतिथि,वक्ताओं ने एक स्वर से कहा-‘शिक्षा जगत के ध्रुव तारा थे डॉ रामचंद्र प्रसाद गुप्ता!’

राजा राम साह कॉलेज के संस्थापक की मनी पुण्यतिथि,वक्ताओं ने एक स्वर से कहा-‘शिक्षा जगत के ध्रुव तारा थे डॉ रामचंद्र प्रसाद गुप्ता!’

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।शनिवार को शहर के राजाराम साह महाविद्यालय के परिसर में खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सह राजाराम साह महाविद्यालय के संस्थापक डॉ प्रो० रामचंद्र प्रसाद गुप्ता की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।इस दौरान स्व गुप्ता की धर्मपत्नी शैल देवी, महाविद्यालय अध्यक्ष व पुत्र डॉ प्रहस्त कुमार, संजय कुमार गुप्ता ,प्राचार्य नरेन्द्र किशोर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, पूर्व मंत्री विजय कुमार गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित किया।पुष्पांजली के बाद डॉ रामचंद्र प्रसाद गुप्ता के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बिहार विश्वविद्यालय के सदस्य डॉ प्रो० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि रामचंद्र प्रसाद गुप्ता जैसा व्यक्तित्व वर्तमान समय में नहीं हो सकता वो शिक्षा के क्षेत्र में एक ध्रुव तारा थे।खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष पूर्व एमजेके कालेज के प्राचार्य डॉ प्र...
रक्सौल में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान,रेल पुलिस जांच में जुटी

रक्सौल में ट्रेन से कट कर युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान,रेल पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल-सुगौली रेलखंड पर आइसीपी बाइपास रोड के समीप ट्रेन से कट कर एक युवक की मौत हो गई है। शुक्रवार को सुबह हुई इस घटना से सनसनी फ़ैल गई। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौप दिया है,वहीं,यह पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या या दुर्घटना। इस बीच,युवक के पॉकेट से बरामद आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर ली गई है । मृतक की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के जगधर वार्ड नंबर-3 निवासी रामाशंकर सिंह के बेटे विशाल कुमार सिंह के रूप में की गई है। रक्सौल स्थित राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि स्टेशन मास्टर की ओर से प्राप्त मेमो के आधार पर शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रतर करवाई की जा रही है।साथ ही यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ...
रक्सौल आरपीएफ ने चोरी के 57 रेलवे पैंडल क्लिप के साथ दो नेपाली सहित तीन को पकड़ा, जांच और करवाई शुरू!

रक्सौल आरपीएफ ने चोरी के 57 रेलवे पैंडल क्लिप के साथ दो नेपाली सहित तीन को पकड़ा, जांच और करवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल जंक्शन से लोहा चोरी मामले में रेल पुलिस फोर्स ने दो नेपाली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग लोहा चोरी कर नेपाल में बेचते थे।आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि दो नेपाली और एक रक्सौल निवासी व्यक्ति को पकड़ा गया है जो रेलवे के लोहे की चोरी कर नेपाल की तरफ ले जाने वाले थे। तीनों चोरों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। रक्सौल रेल जंक्शन परिक्षेत्र में भेलवा रेल साइड से आरपीएफ के द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन चोरों ने बताया कि वह रेलवे के लोहे की चोरी कर नेपाल ले जा रहे थे, जहां कबाड़ वाले से बेच देते। उन्होंने बताया कि आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के साथ गश्ती बल ने रक्सौल स्टेशन भेलवा साइड यार्ड की तरफ गश्ती के क्रम में तीन व्यक्तियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। वे अपने कंधे पर प्लास्टिक का बोरा रखकर आ रहे थे। पुलिस बल...
नशा के खिलाफ लगातार अभियान जारी,प्रतिबंधित नशीली दवा और गांजा के साथ पांच गिरफ्तार!

नशा के खिलाफ लगातार अभियान जारी,प्रतिबंधित नशीली दवा और गांजा के साथ पांच गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस ने नशा के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।इसी कड़ी में रक्सौल में एक नेपाली ट्रक से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई है।यह बरामदगी रक्सौल आई सी पी में कस्टम क्लियरेंस के दौरान बरामद हुई।इस दौरान ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान रक्सौल के वार्ड16 परेऊवा निवासी फिरोज आलम के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि हरैया थाना की पुलिस टीम और एसएसबी ने उक्त बरामदगी की है।ट्रक से कुल642 बोतल ओनरेकस कफ सिरप( प्रति100 एम एल ) बरामद हुआ,जिसकी कीमत 1लाख5हजार930 रुपए आंकी गई है। उधर,रक्सौल आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद किया है। रक्सौल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित ओभरब्रिज के पास जांच के दौरान दो व्यक्ति के पास से 55 पीस प्रतिबंधित कप ...
पैक्स चुनाव में उपद्रवियों ने दरपा थाना प्रभारी के साथ की धक्का मुक्की,पुलिस ने किया दो चक्र हवाई फायरिंग,तीन गिरफ्तार

पैक्स चुनाव में उपद्रवियों ने दरपा थाना प्रभारी के साथ की धक्का मुक्की,पुलिस ने किया दो चक्र हवाई फायरिंग,तीन गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल,आदापुर, छौडादानों,रामगढ़वा, बनकटवा और कुण्डवा चैन पुर में पैक्स चुनाव छिटपुट मामलों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रक्सौल में 64प्रतिशत मतदान हुआ।कुल 10पंचायत में दो में निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष 8पंचायतों में अध्यक्षता कार्य समिति पद के लिए चुनाव हुआ।इस दौरान रक्सौल की एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और डीएसपी धीरेंद्र कुमार के साथ ही जिला से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी मुस्तैद रहे। उधर, अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोणी पैक्स चुनाव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधे दर्जन लोग के घायल होने का समाचार मिला है। यहां बता दे कि पैक्स के चुनाव मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बुथ पर जमकर मारपीट हुई बुथ पर अवस्थित पुलिस के जवानों ने मामला को सुलझाने हेतु बीच-बचाव करने पहुंची कि एक पक्ष के लोगों न...
संविधान दिवस सह नशामुक्ति दिवस पर विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली,नशा मुक्ति के लिए किया गया जागृत

संविधान दिवस सह नशामुक्ति दिवस पर विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली,नशा मुक्ति के लिए किया गया जागृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को संविधान दिवस सह नशामुक्ति दिवस मनाया गया।इस मौके पर राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका की प्रधानाध्यापिका गीता रानी की अध्यक्षता में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा संविधान के सम्मान और नशे के खिलाफ जागरूकता हेतु नारेबाजी की।वही,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतमही के एचएम छोटेलाल राय की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के तैलीय चित्र पर पुष्पार्चन किया। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को संविधान की महता और प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया।वही,इस मौके पर छात्र छात्राओं के बीच संविधान हमारा मूल्य धरोहर विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता भी आहूत किया गया तथा नशे के खिलाफ उन्हें जागरूक किया गया।इस मौके पर एचएम छोटेलाल राय, गीता रानी,वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव,मुनेश राम, मो.सैफुल्लाह,दिनेश...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रति जताई गई कृतज्ञता!

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान दिवस, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रति जताई गई कृतज्ञता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर शहर के अम्बेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने उपस्थित जनमानस का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के समस्त नागरिकों को समता,स्वतंत्रता,न्याय बंधुता व भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण की गारंटी देता है।इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनके जिम्मेदार नागरिक की तरह अपने कर्तव्य निर्वहन करने चाहिए।यूं तो हमारा लक्ष्य समाज को नशामुक्त,शिक्षायुक्त, स्वस्थ तथा स्वच्छ समाज बनाना है।इसके लिए मंच हमेशा अभिवंचित वर्गो के हक और अधिकार के लिए गांव की गलियों तक पहुंच अंधविश्वास,पाखंड,आडंबर, बाल विवाह, बाल ...
एसएवी स्कूल में रंगोली एवं चित्रांगण प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

एसएवी स्कूल में रंगोली एवं चित्रांगण प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी स्कूल के प्रांगण में वर्ग 4 से लेकर 6 तक के बच्चों को रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई,जिसमें सफल प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ एवं लायंस क्लब कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन के हाथों सभी जीते हुए प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त रुप से कहा की उनके बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एसएवी स्कूल से ही हुई है। किसी भी विद्यार्थी के लिए प्रारम्भिक शिक्षा देने वाले स्कूल का जीवन में यादगार पल होता है। लायन बिमल सर्राफ ने कहा की असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयत्न पुरे मन से नहीं हुआ। मेडल पुरस्कार आपसी प्रतिस्पर्धा बच्चों में हो, उसके लिए दिए जाते हैं।किसी को भी हीन भावना अपने मन में नहीं लाना चाहिए, ब...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!