Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

रामगढ़वा के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में आग लगने से दो घर जल कर राख: लाखों की हुई क्षति

रामगढ़वा के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में आग लगने से दो घर जल कर राख: लाखों की हुई क्षति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत के बाड़ी मिश्रौलिया गांव में बुधवार की दोपहर अचानक हुई आग लगी की घटना में दो घर जल कर राख हो गए। इस घटना में अनाज,कपड़ा,गहना,कीमती सामान सहित लाखों की संपत्ति की क्षति हो गया।आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस बारे में स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसमें सुरेश पासवान और शिव पासवान का घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक दो घरों जल कर खाक हो गए। अग्निशमन को इसकी सूचना दी गई थी,किंतु सड़क खराब होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी। मुखिया अशोल कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना रामगढ़वा अंचलाधिकारी को भी दी गई है,ताकि, राहत सहित अन्य अग्रतर करवाई हो सके। ...
राम मंदिर बनने के बाद पहली राम बारात के दर्शन की थी उत्सुकता,विशेष प्रसाद पाने की लगी थी होड़!

राम मंदिर बनने के बाद पहली राम बारात के दर्शन की थी उत्सुकता,विशेष प्रसाद पाने की लगी थी होड़!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का स्वागत दृश्य कर रहा था भाव विभोर रक्सौल।(vor desk)।अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यह पहली श्री राम जानकी विवाह बारात यात्रा थी,जिसकी झलक पाने को आम जन आतुर थे।यही कारण है कि नेपाल हो या भारत ,जहां से भी यह बारात गुजरी अद्भुत स्वागत हुआ और यह ऐतिहासिक यात्रा यादगार बन गई।राम जानकी रथ पर प्रभु श्री राम और जानकी की प्रतिमा के दर्शन पूजन के साथ ही प्रभु श्री राम,जानकी,लक्षमण, भरत शत्रुघ्न की झांकी की झलक पाने को लोग बेताब दिखे।नदियों पूजन अर्चन व आशीर्वाद लेने की होड़ के बीच नेपाल के बीरगंज से विदाई के बाद रक्सौल में वर-वधु श्री राम- सीता विवाह रथ यात्रा का दृश्य हर्षित कर देने वाला था।लौटती बारात में दक्षिण भारत से आया रथ और नदियों के जल युक्त कलश,हिंदू धर्म प्रचार रथ और झांकी विशेष आकर्षण थे। रक्सौल ...
35 हजार का इनामी ड्रग तस्कर टिंकू मियां गिरफ्तार,मर्डर कांड में चल रहा था फरार,गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस के जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा!

35 हजार का इनामी ड्रग तस्कर टिंकू मियां गिरफ्तार,मर्डर कांड में चल रहा था फरार,गुप्त सूचना पर बिहार पुलिस के जिला आसूचना इकाई की टीम ने दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। बिहार पुलिस द्वारा 35 हजार के घोषित इनामी बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।जिला आसूचना इकाई की टीम और थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उक्त गिरफ्तारी की है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया है कि नशा के खिलाफ जारी अभियान के तहत उक्त गिरफ्तारी हुई है।थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा छापेमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे।प्रेस नोट में बताया गया है कि रक्सौल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड संख्या-8 निवासी गफ्फार मिया का बेटा टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया है,जिस पर 35 हजार का इनाम रखा हुआ था। पुलिस कई दिनों से टिंकू मियां को तलाश कर रही थी। सूचना मिली कि टिंकू मियां को रक्सौल में देखा गया है। तब सूचना के आधार पर छापेमारी कर टिंकू मियां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टिं...
जनकपुर से श्री राम-जानकी के लौटते बारात का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत,जय सियाराम के नारे से गुंजा वातावरण!

जनकपुर से श्री राम-जानकी के लौटते बारात का रक्सौल बॉर्डर पर भव्य स्वागत,जय सियाराम के नारे से गुंजा वातावरण!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। नेपाल के जनकपुर से यूपी के अयोध्या के लिए लौटती बारात बीरगंज से सोमवार को रक्सौल सीमा में प्रवेश किया।जहां शानदार ढंग से स्वागत हुआ ।श्रद्धालुओं व हिन्दुत्वादियो में इस बात की खुशी देखी गई कि राम लल्ला का मंदिर बन गया है और अब जनकनंदिनी जानकी प्रभु श्री राम के साथ अपने महल में रहेंगे।पांच वर्षों के बाद आई यह बारात इसलिए खास रहा और बारातियों को नेपाल में जहां सर आंखों पर रखा गया,वहीं, रक्सौल पहुंचने पर गाजा बाजा के बीच पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।यह बारात भारत-नेपाल के त्रतायुगीन रिश्ते को जीवंतता दे रही थी।इसलिए बॉर्डर पर नेपाल व भारत के दोनों ओर के उपस्थित जनसमुदाय जय सिया राम का नारा भी बुलंद कर रहे थे।माहौल जय श्री राम,जय राम जानकी जैसे नारों से गुंजित था। भव्य स्वागत:राम जानकी रथ का सीमापार बीरगंज समेत सीमावर्ती रक्सौल शहर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ।फूल वर्षा...
डीआरआई टीम ने बांग्लादेश से हुए आयात के मामले में रक्सौल में की छापेमारी,दूसरे के नाम पर जीएसटी फॉर्म बना कर करोड़ो के टैक्स चोरी के मामले में जांच जारी!

डीआरआई टीम ने बांग्लादेश से हुए आयात के मामले में रक्सौल में की छापेमारी,दूसरे के नाम पर जीएसटी फॉर्म बना कर करोड़ो के टैक्स चोरी के मामले में जांच जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मुजफ्फरपुर से पहुंची डीआरआई की टीम की रक्सौल में छापेमारी से खलबली रही। टीम ने रक्सौल के वार्ड नंबर 19 हंस टोला में छापेमारी करते हुए अर्जुन प्रसाद गुप्ता के पुत्र संजीव गुप्ता उर्फ मामा को अपने अभिरक्षा में ले लिया।आरोप है कि संजीव गुप्ता दूसरे-दूसरे व्यक्तियों के कागजात से फरेब करते हुए उनके नाम पर गलत फर्म बनाते थे और उसी फर्म पर करोड़ों का लेन-देन किया जाता था।जबकि संबंधित व्यक्ति को इस बारे में किसी तरह की जानकारी नही होती थी।विभाग ने तफ्तीश में रक्सौल के कौड़िहार चौक स्थित महावीर नगर निवासी एक चाट का ठेला लगाने वाले व्यक्ति के नाम से फर्जी तरीके से जीएसटी फॉर्म खोल कर एक्सपोर्ट करने का मामले सामने आने के बाद उक्त करवाई शुरू की।इनपुट था कि 2021से ही उक्त व्यक्ति के नाम से कारोबार हो रहा था,आधार और पैन का उपयोग कर यह कार्य चल रहा था। रविवार को जब डीआरआ...
बारा जिला के विश्व प्रसिद्ध पंच वर्षीय गढ़ी माई मेला में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, विशेष पूजा के बाद भक्तों ने 5हजार से ज्यादा पाड़ा की चढ़ाई बली

बारा जिला के विश्व प्रसिद्ध पंच वर्षीय गढ़ी माई मेला में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, विशेष पूजा के बाद भक्तों ने 5हजार से ज्यादा पाड़ा की चढ़ाई बली

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बली को ले कर दुनियां में प्रसिद्ध है मेला,स्वत दीप जलने के बाद होती है बली,इस बार 9 दिसम्बर को खंसी , बोका ,हंस और कबूतर की होगी बली रक्सौल।(vor desk)।विश्व प्रसिद्ध पंच वर्षीय गढ़ी माई मेला में रविवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।विशेष पूजा के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।नेपाल के बारा जिला के बरियार पूर स्थित गढ़ी माई मंदिर में दर्शन पूजन और चढ़ावा चढ़ाने को ले कर देश विदेश से लाखो लाख की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और यह क्रम निरंतर जारी है। रक्सौल,आदापुर, छौड़ादानों सहित अन्य सीमावर्ती बॉर्डर के रास्ते मेला जाने वालों का रेला लगा हुआ है।हजारों वाहनों के काफिले की वजह से रक्सौल वीरगंज कलैया सड़क पर भारी जाम लगा हुआ है।जरूरी समान के साथ पैदल जाने वालों की होड़ है।वहीं, बली चढ़ाने के बाद लौटने वालो में भी होड़ है।इस बार यह मेला 15दिसंबर तक आयोज...
शिक्षको से घूसखोरी सहित विभिन्न अनियमितता बरतने के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी निलंबित,विभाग ने प्रियदर्शी सौरभ को प्रभार सौंपने का दिया निर्देश!

शिक्षको से घूसखोरी सहित विभिन्न अनियमितता बरतने के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी निलंबित,विभाग ने प्रियदर्शी सौरभ को प्रभार सौंपने का दिया निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में शिक्षको से घुसखोरी सहित कई अनियमितता के जांच के बाद शिक्षा विभाग(प्राथमिक शिक्षा) के निदेशक ने रक्सौल के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, विभाग के उप निदेशक के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने अग्रतर करवाई करते हुए दैनिक कार्यों के निपटान के लिए प्रियदर्शी सौरभ को प्राधिकृत किया है।श्री सौरभ ,समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी हैं। वे अपने विभागीय कार्य के आलावें इस प्रभार को देखेंगे। इसको ले कर शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना)ने निलंबित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी को निर्देशित किया है कि वे प्रियदर्शी सौरभ को संपूर्ण विभागीय प्रभार हस्तगत कराना सुनिश्चित करें। विभाग द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि निलंबन मुक्ति अथवा अन्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पदस्थ...
रिपुराज एग्रो मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी,जांच में सामने आया आईटी रिटर्न और निवेश में करोड़ों का अंतर,भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान भी बरामद होने की सूचना

रिपुराज एग्रो मिल में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी,जांच में सामने आया आईटी रिटर्न और निवेश में करोड़ों का अंतर,भारी मात्रा में नकदी और कीमती सामान भी बरामद होने की सूचना

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk)।बहुत दिनों के बाद आयकर की टीम छापेमारी के लिए सीमावर्ती रक्सौल पहुंची है और उन्होंने अपनी कार्य शैली एवं रणनीति में बदलाव करते हुए दिन के समय छापेमारी की। आयकर विभाग की पटना जांच निदेशालय ने रक्सौल में चावल मिलिंग और नेपाल, बांग्लादेश और सऊदी अरब को मिल्ड नॉन-बासमती चावल के निर्यात में लगे रिपुराज समूह पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की है। रिपुराज ग्रुप का नेतृत्व रामेश्वर प्रसाद गुप्ता और उनके दो बेटे रिपु रमन और रिषु रमन करते हैं, जिन्होंने मेसर्स रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बिहार के रक्सौल में गैर-बासमती चावल पर चावल मिलिंग उद्योग में खुद को प्रमुख उद्योगपति के रूप में स्थापित किया है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2010-11 में शुरू किया गया था। कम्पनी की पहली चावल मिल ने 12 जून 2012 को परिचालन शुरू किया था। 2018 में दूसरी मिल और 2023 में तीसरी मिल के ...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 69 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस !

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 69 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के अम्बेडकर चौक पर देश के निर्माण में महती भूमिका निभानेवाले संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 69 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया।इसका आयोजन अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किया।मौके पर सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब के जीवनी और कृतित्वों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें देश व समाज तथा नारी उत्थान का सच्चा हितैषी करार देते हुए कृतज्ञता प्रकट किया।बतौर मुख्य अतिथि अंचलाधिकारी शेखर राज ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का मुख्य साधन बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया तथा लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षित करके ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।वही,विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी नु...
बाराती बन कर 40 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची इनकम टैक्स की टीम ,आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी जारी !

बाराती बन कर 40 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची इनकम टैक्स की टीम ,आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी जारी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई में मुख्य स्थित रिपुराज राइस मिल में इनकम टैक्स विभाग के बिहार और झारखंड की टीम ने छापेमारी की है।सूचना मिल रही है कि ईडी और जीएसटी की टीम भी छापेमारी में शामिल है।सुरक्षा दृष्टिकोण से एस एस बी भी पहुंची है।अधिकारियों की टीम शादी का स्टीकर लगे प्राइवेट गाड़ी से बरात के शक्ल में छापा मारने पहुंची थी।छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी मच गई।अधिकारियों की टीम छापेमारी में जुटी हुई है।इनकम टैक्स रिटर्न में गड़बड़ी को लेकर टीम द्वारा छापेमारी की बात बतायी जा रही है।हालांकि,अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 40 गाड़ियों का एक काफिला बारातियों के शक्ल में रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के गेट पर पहुंची और गेट खुलवाने के बाद मील क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!