पैक्स चुनाव में उपद्रवियों ने दरपा थाना प्रभारी के साथ की धक्का मुक्की,पुलिस ने किया दो चक्र हवाई फायरिंग,तीन गिरफ्तार
रक्सौल/आदापुर।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल,आदापुर, छौडादानों,रामगढ़वा, बनकटवा और कुण्डवा चैन पुर में पैक्स चुनाव छिटपुट मामलों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। रक्सौल में 64प्रतिशत मतदान हुआ।कुल 10पंचायत में दो में निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष 8पंचायतों में अध्यक्षता कार्य समिति पद के लिए चुनाव हुआ।इस दौरान रक्सौल की एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित और डीएसपी धीरेंद्र कुमार के साथ ही जिला से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी मुस्तैद रहे।
उधर, अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोणी पैक्स चुनाव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधे दर्जन लोग के घायल होने का समाचार मिला है। यहां बता दे कि पैक्स के चुनाव मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बुथ पर जमकर मारपीट हुई बुथ पर अवस्थित पुलिस के जवानों ने मामला को सुलझाने हेतु बीच-बचाव करने पहुंची कि एक पक्ष के लोगों न...









