Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

लालू प्रसाद यादव एक नाम नहीं विचार है:राम बाबू यादव

लालू प्रसाद यादव एक नाम नहीं विचार है:राम बाबू यादव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के  हरदिया पंचायत के रतनपुर महादलित बस्ती में क्षेत्रीय राजद नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व  प्रत्याशी राम बाबू यादव के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू  प्रसाद यादव का 78 वा जन्मदिन सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। श्री यादव के नेतृत्व में सुनीता देवी ,आशा देवी, रामवती देवी, ललिता देवी, सुशीला देवी, प्रभावती देवी, के द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर रामबाबू यादव के द्वारा सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी कलम और मिठाई चॉकलेट बांटा गया। संविधान की कसम खाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव के लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई ।इस अवसर पर रामबाबू यादव ने कहा कि लालू यादव ऐसे ही कोई नहीं हो सकता है ।उसके लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। 90 के दशक में जब लालू यादव की सत्ता में आए तो बेजुबानों को जुबान  ,कमजोरों को आवाज...
केक काट कर मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्म दिन,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-लालू यादव सामाजिक न्याय का महानायक!

केक काट कर मनाया गया राजद सुप्रीमो लालू यादव का जन्म दिन,पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-लालू यादव सामाजिक न्याय का महानायक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राजद द्वारा अलग अलग कार्यक्रमों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का78वा जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया।रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन कुमार यादव के नेतृत्व में  जन्मदिन को उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के पंटोका पंचायत के दलित बस्ती में केक काटकर जश्न मनाया गया।साथ ही लालू यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाने और आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव सामाजिक न्याय के महानायक और बहुजन आंदोलन के अगुवा हैं,उन्हें आने वाले हर युग में याद किया जाएगा।उन्होंने गरीब,गुरबों,पिछड़ों,दलितों ,अल्प संख्यकों को आवाज दिया है।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, युवा अध्यक्ष अरमान आलम, प्रख...
बारात में होने वाले मारपीट,अश्लील हरकतों पर लगाम के लिए एकजुट हुए ग्रामीण,बेटियों के दरवाजे पर बारात सुरक्षित पहुंचाने का संकल्प

बारात में होने वाले मारपीट,अश्लील हरकतों पर लगाम के लिए एकजुट हुए ग्रामीण,बेटियों के दरवाजे पर बारात सुरक्षित पहुंचाने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शादी ब्याह के बारात में असमाजिक तत्वों की घुसपैठ,अश्लील हरकत और उपद्रव जैसे कार्यों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।इसको ले कर बुधवार को महा बैठक बुलाई गई और संकल्प लिया गया कि बेटियों के दरवाजे पर बारात को सुरक्षित पहुंचाया जायेगा।रस्म रिवाज और परम्परा को अक्षुण्ण रखा जाएगा।दरअसल,गाँव में बारात में मारपीट और लगातार विपरीत स्थिति  की बढ़ती इस समस्या को देखते हुए हाल में गाँव के विकास के लिए बनी युवाओं की एक समिति पुरंदरा डेवलपमेंट ऐसोशिएशन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस समस्या के समाधान पर चर्चा की और छह लोगों को आरोपित करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।इस बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों सहित बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेंद्र  प्रसाद पटेल, जिला पार्षद मोहमद नवी हसन, उप मुखिया शशि भूषण साह, पंचायत समिति भरत साह, वार्ड पार्षद 5,6,7 शंभु मियां, अखिलेश यादव...
कर्पूरी आश्रम रक्सौल में धूम धाम से मनाया गया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन! 

कर्पूरी आश्रम रक्सौल में धूम धाम से मनाया गया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन! 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बुधवार को रक्सौल के कर्पूरी आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजद नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के द्वारा एक केक काटा गया, जिस पर पार्टी का नाम अंकित था। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर को केक खिलाकर अपना उत्साह प्रकट किया। इसके बाद मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाया और "लालू यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल देखने को मिला। पार्टी के समर्पित नेता प्रमोद राय ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें गरीबों और दलितों का मसीहा बताया तथा उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ राजद नेता मदन प्रसाद मुखिया और सुभाष यादव ने भी लालू प्रसाद के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।(रि...
सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री की सुविधा प्रदान किये जाने की मांग :डॉ. शलभ ने रेल बोर्ड एवं रेल मंत्रालय को भेजा पत्र

सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री की सुविधा प्रदान किये जाने की मांग :डॉ. शलभ ने रेल बोर्ड एवं रेल मंत्रालय को भेजा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जं. और आनंदविहार के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एवं सद्भावना एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ाने और सत्याग्रह एक्सप्रेस में पैंट्री की सुविधा प्रदान किये जाने की मांग शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ ने रेल बोर्ड एवं रेल मंत्रालय से की है। अपने पत्र में बताया है कि रक्सौल जं. और आनंदविहार टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलनेवाली 15273/74 सत्याग्रह एक्सप्रेस मात्र 957 किमी दूरी तय करने में 24 घण्टे से अधिक समय लेती है। यह ट्रेन रक्सौल जं. से 8.40 बजे निकलकर दूसरे दिन सुबह 9.10 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंचती है और आनंदविहार से शाम 5.30 बजे निकलकर रक्सौल जं. दूसरे दिन शाम 5.35 बजे पहुंचती है। बीच के स्टेशनों पर अक्सर ट्रेन निर्धारित समय से पहले पहुंच जाती है और वहां देर तक रुकने के बाद फिर अपने निर्धारित समय पर खुलती है। इससे यात्रा में अनावश्यक देरी होती है और यात्रियों को परे...
रक्सौल : पोखरी से अज्ञात युवक का शव बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच!

रक्सौल : पोखरी से अज्ञात युवक का शव बरामद,पुलिस ने शुरू की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।रविवार की दोपहर शहर के कोईरीटोला रामेश्वर फल मंडी के समीप के पोखरी से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। मृत युवक जीन्स और लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए है और देखने से उसकी उम्र करीब पच्चीस वर्ष के आस पास का लग रही है। इस बारे में मुहल्ले के लोगों ने बताया कि जब दोपहर में उन्होंने इस युवक के शव को इस पोखरी में उपलते देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया जिसके बाद पुलिस पदाधिकारियों की टीम पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के पश्चात लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस बारे में रक्सौल थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लाश की शिनाख्त के लिए अगल बगल के थानों को सूचित कर दिया है और पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वैसे स्थानीय लोगों ने इस बात कि भी आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है मृत युवक नशे वगैरह क...
वीरगंज में हुआ भयानक कार दुर्घटना, हादसे में एक भारतीय की मौत,तीन घायल

वीरगंज में हुआ भयानक कार दुर्घटना, हादसे में एक भारतीय की मौत,तीन घायल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारतीय कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त,पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,स्थिति नाजुक रक्सौल।(Vor desk)।बिहार- नेपाल सीमा के बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड14 लक्ष्मणवा चौक स्थित रेणुका पेट्रोल पंप के पास एक भारतीय नंबर की कार बी आर 55बी 9104 बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है ।जिसमें बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज निवासी बीटू सर्राफ(30) की मौत हो गई है।अन्य तीन की हालात गंभीर है जिनका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में कराया जा रहा है।इस संबंध में परसा जिला पुलिस कप्तान एसपीगौतम मिश्र ने बताया कि भारतीय नंबर की गाड़ी नेपाल में पर्यटन के उद्देश्य से जा रही थी कि अचानक चालक का असंतुलन खो जाने से यह घटना हुआ।कार सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।अन्य तीन गंभीर घायल का इलाज बारा जिला के एल एस न्यूरो हॉस्पिटल में कराया जा रहा ह...
110 ग्राम स्मैक के साथ हरैया पुलिस ने दो मादक तस्करों को किया गिरफ्तार!

110 ग्राम स्मैक के साथ हरैया पुलिस ने दो मादक तस्करों को किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk) ।हरैया थाने की पुलिस ने गुरुवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 110 ग्राम स्मैक के साथ इसके दो मादक तस्करों को गिरफ्तार किया है। हरैया पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ का एक अवैध तस्कर स्मैक का आज डिलिवरी देने वाला है। सूचना को आधार मान कर हरैया थाने की पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी और हाजमाटोला मार्ग पर एक बरगद के पास घेराबंदी करते हुए स्मैक तस्कर राजू मंडल को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस के द्वारा पूछ ताछ करने पर गिरफ्तार राजू मंडल ने यह कबूला उसने कि वह यह मादक पदार्थ रक्सौल के ही तुमडीया टोला वार्ड नम्बर दो के रईस आलम के घर से ले कर आया था और इसकी डिलिवरी देने जा रहा था। इस बयान के आधार पर हरैया पुलिस ने तत्काल रक्सौल के तुमडीया टोला स्थित रईस आलम के घर पर छापेमारी की, जहां से चौबीस पुड़िया स्मैक की बरामदगी हुई। इसके बाद दोनों अभि...
भारत में अवैध घुसपैठ के क्रम में एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार,घुसपैठ में सहयोग करने वाला नेपाली युवक भी धराया!

भारत में अवैध घुसपैठ के क्रम में एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर से चीनी नागरिक को किया गिरफ्तार,घुसपैठ में सहयोग करने वाला नेपाली युवक भी धराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर विदेशी घुसपैठियों के लिए हॉटस्पॉट्स बनता जा रहा है। अचानक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश करने वाले की संख्या बढ़ गई है। एक महीने के अंदर रक्सौल बॉर्डर से करीब 10 विदेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा गया है। इसी बीच मंगलवार को भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चीनी नागरिक एवं एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिक बिना वीजा के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत मे प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ जो नेपाली नागरिक था वह सहयोग कर रहा था। पूछताछ में पता चला है की चीनी नागरिक का नाम हुई जेस्सी एवं नेपाली नागरिक का नाम श्याम कुमार दहाल है । चीनी नागरिक और नेपाली नागरिक दोनों एक ही कम्पनी यान्ताई डाँगफांग इलेक्ट्रिक कंपनी में साथ मे काम करते है। चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर नेपाल आया था। और आज नेपाली नागरिक के सहयोग से भ...
बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद पर्व को लेकर अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में बकरीद पर्व को शांति सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडल के सभागार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजित हुई।एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में उक्त बैठक हुई। बैठक में एसडीओ मनीष कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व को शांति और सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन सभी नमाज स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी बनेगा।बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों से यह अपील किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और गड़बड़ी की सूचना त्वरित रूप से प्रशासन को दे,ताकि त्वरित करवाई की जा सके। गौरतलब है आगामी 7 जून को बकरीद मनाया जाएगा । पहली कुर्बानी 7 जून को होगी और पर्व तीन दिनों तक चलेगा।मौ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!