सनसनीखेज खुलासा: VIP नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, सौतेली माँ-बेटे ने ही रची थी खूनी साजिश; सुपारी किलर से कराया कत्ल!
छौड़ादानो/मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही छौड़ादानो के तीनकोनी गांव में हुए वीआईपी (VIP) नेता कामेश्वर सहनी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। राजनीतिक हत्या का रंग देने की तमाम कोशिशों के बावजूद, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के बल पर हत्या के पीछे की पारिवारिक रंजिश को उजागर कर दिया।
💔 पुरानी रंजिश और सौतेली माँ का साथ, बेटा बना हत्यारा
पुलिस जांच में जो चौंकाने वाला तथ्य सामने आया, वह यह था कि मृतक कामेश्वर सहनी के सगे बेटे सावन कुमार और उनकी सौतेली पत्नी (मृतक की दूसरी पत्नी) सोनी निषाद ने मिलकर सुपारी किलर के सहयोग से इस अपराध को अंजाम दिया।ब्लाइंड लव स्टोरी के तहत दोनों ने रास्ते का कांटे हटाने के लिए हत्या की प्लानिंग कर डाली।
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक की दो शादियां हुई थीं।15 साल पहले पहली...









