Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

अनुमंडल अस्पताल में योग शिविर आयोजित:चिकित्सक से ले कर नर्स तक ने किया योगाभ्यास!

अनुमंडल अस्पताल में योग शिविर आयोजित:चिकित्सक से ले कर नर्स तक ने किया योगाभ्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग शिविर सह योग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार ने किया।इस मौके पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम स्कूल की नर्सिंग स्टूडेंट्स ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग का महत्व डॉ राजीव रंजन कुमार ने कहा कि योग व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति करता है। उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हरेक व्यक्ति को दैनिक जीवन चर्या के रूप में योग को अपनाने की जरूरत है। योग शिविर में सेवा निवृत स्वास्थ्य कर्मी सह योग प्रशिक्षक डॉ अमर नाथ ने विभिन्न योग अभ्यास कराया, जिनमें वार्म अप, पीटी, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, पवन मुक्तासन, ब...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीमा पर योग जागरूकता के साथ एकता का संदेश!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: सीमा पर योग जागरूकता के साथ एकता का संदेश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-बीरगंज सीमा के शंकराचार्य गेट पर आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास के साथ भारत और नेपाल के बीच एकता और सहयोग का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों देशों के नागरिकों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम में नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मानसिक तनाव, रोग और असंतुलन का उत्कृष्ट उपचार है। इससे जीवन स्वस्थ और संतुलित रहता है। उन्होंने सभी से समय निकालकर प्रतिदिन आधा घंटा भी योग करने का आग्रह किया, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सके।सुखमय जीवन जिया जा सके। कार्यक्रम में हरिद्वार योग पीठ से आए योग गुरु ने योग कराया, जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य उपस्थ...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर गायत्री योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर गायत्री योग समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।यह कार्यक्रम गायत्री मंदिर के तहत संचालित गायत्री योग समिति के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा।इस दौरान गायत्री मंदिर परिवार के सदस्यों ने योग प्रणायाम करते हुए निरोग रहने का संदेश दिया। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज योग को विश्व व्यापी पहचान मिली है। दुनियां के कई देश भारत की योग पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं।योग विधा अति प्राचीन है,जिसे नियमित तौर पर अपना कर स्वास्थ्य जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, जन सुराज की नेत्री पूर्णिमा भारती, योग प्रशिक्षक सुभाष सिंह ,बबलू केशरीवाल,विनोद गुप्ता,...
रक्सौल में 22और23जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

रक्सौल में 22और23जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में विद्युत उपभोक्ताओं को अगले दो दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत फीडरों में मरम्मत कार्य के चलते रविवार और सोमवार को चार-चार घंटे बिजली कटौती होगी।सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि केबल फीडर, टाउन फीडर, इंडस्ट्रियल फीडर और कौड़ीहार फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार (22 जून, 2025) और सोमवार (23 जून, 2025) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी जरूरी काम सुबह में ही निपटा लें, ताकि बिजली गुल रहने के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। यह मरम्मत कार्य विद्युत आपूर्ति को सुचारु और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। ...
भारत विकास परिषद एवं आइसीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ योग शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद एवं आइसीपी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ योग शिविर का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। एकादश विश्व योग दिवस पर भारत विकास परिषद एवं एकीकृत जाँच चौकी के संयुक्त तत्वावधान में आइसीपी परिसर में योग शिविर आयोजित हुआ ।इस शिविर में आइसीपी के सभी आला अधिकारी और कर्मी, इमिग्रेशन पदाधिकारी , भारत विकास परिषद के सभी सदस्य,लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्य सहित नगर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ आइसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार ,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ,वित्त सचिव सीताराम गोयल महिला एवं बाल विकास संयोजिका बी.दास, शिक्षिका अंजली राजपाल के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ । इस मौके पर अपने उद्बबोधन में आइसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि योग की जड़ें हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति में हैं और आज केवल हम भारतीय इस बात को नहीं मानते, बल्कि पूरी दुनिया मानती है ।योग मनुष्य के...
‘योग है,तो आप निरोग हैं’ के नारे के साथ पुरंदरा में 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

‘योग है,तो आप निरोग हैं’ के नारे के साथ पुरंदरा में 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
योग है,तो आप निरोग हैं के नारे के साथ पुरंदरा में 11वाँ अंतराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित रक्सौल।(Vor desk)।पुरंदरा पंचायत के नवनिर्मित खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा। इस कार्यक्रम का आयोजन 'योग है,तो आप निरोग हैं' के नारे के साथ पुरंदरा डेवेलपमेंट एसोशिएशन द्वारा किया गया था, जो ग्रामीण विकास के लिए काम करने वाला एक संगठन है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉक्टर अमरनाथ ने योग के महत्व को समझाया और बताया कि यह हमारे जीवन में कैसे लाभकारी हो सकता है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के थीम "एक पृथ्वी, एक स्वस्थ...
सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली बिल सुधार कैंप आज,मिलेगी ऑन-द-स्पॉट राहत!

सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में बिजली बिल सुधार कैंप आज,मिलेगी ऑन-द-स्पॉट राहत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल द्वारा शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में बिजली बिल सुधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का त्वरित निवारण करना है, जिसमें विद्युत विपत्र सुधार, कृषि कनेक्शन से संबंधित समस्याओं का समाधान और राजस्व संग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रक्सौल विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कैंप रक्सौल, रामगढ़वा, सुगौली, आदापुर, छौड़ादानो, बनकटवा और घोड़ासहन जैसे सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रभावी ढंग से आयोजित किया जाएगा। कैंप का समय और सुविधाएं: बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे उपभोक्ता सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर स...
रक्सौल में बच्चियों के लापता होने पर आक्रोश,स्वच्छ रक्सौल ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन!

रक्सौल में बच्चियों के लापता होने पर आक्रोश,स्वच्छ रक्सौल ने एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में बीते एक माह के भीतर आठ से अधिक बच्चियों के लापता होने की घटनाओं ने शहर में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। सामाजिक संस्था स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में लापता बच्चियों के परिजनों ने एसडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित करवाई की जाए। ज्ञापन की मुख्य बातें ज्ञापन में कहा गया है कि पुलिस इन घटनाओं को प्रेम प्रसंग का मामला बताकर हल्के में ले रही है, जबकि परिजनों को किसी प्रकार की ठोस जानकारी या राहत नहीं दी जा रही है। कई मामलों में एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई है और जांच में पारदर्शिता की कमी रही है। मुख्य मांगें त्वरित और निष्पक्ष जांच: हर लापता बच्ची की त्वरित और निष्पक्ष जांच हो। विशेष जांच दल: प्रत्येक मामले की जांच के लिए विशेष जांच द...
रक्सौल की बेटी रेशमा आरा बनी राजद की राज्य परिषद सदस्या,मिल रही बधाई

रक्सौल की बेटी रेशमा आरा बनी राजद की राज्य परिषद सदस्या,मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।चर्चित राजद नेत्री रेशमा आरा, जो रक्सौल की बेटी हैं और समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्ला खान की छोटी बहन हैं, को राजद राज्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। वह दरभंगा जिला राजद की एक प्रमुख नेता हैं और वर्तमान में राजद जिला उपाध्यक्ष दरभंगा भी हैं। राजद नेताओं की बधाई उनके मनोनयन पर दरभंगा जिला राजद कमेटी के अलावा प्रदेश राजद के मंगनी लाल मंडल और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बधाई दी है।नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मनोनीत किया है। रक्सौल में हर्ष रक्सौल में भी उनके मनोनयन से हर्ष है। अम्बेडकर ज्ञान मंच के मुनेश राम, बिट्टू गुप्ता, पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम कुमार, सुरेश चंद्रवंशी, पार्षद कुंदन सिंह और जुबैर खान आदि ने उन्हें बधाइयां दी हैं। रेशमा आरा की उपलब्धियां रेशमा आरा गनौन पंचायत दरभंगा की बह...
जेईई एडवांस एवं मेंस क्वालीफाई कर दो स्टूडेंट्सओं ने बढ़ाया रक्सौल का मान

जेईई एडवांस एवं मेंस क्वालीफाई कर दो स्टूडेंट्सओं ने बढ़ाया रक्सौल का मान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) । रक्सौल स्थित एसएवी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले शुभम कुमार ( पुत्र राजेश कुमार एवं रेशमा देवी) और चांदनी कुमारी ( पुत्री अजय कुमार एवं सरिता देवी) ने जेईई एडवांस एवं मेंस क्वालीफाई करके अपने स्कूल के साथ - साथ पूरे शहर का मान बढ़ाया है। आज इनकी इस सफलता पर इनके अभिभावकों के साथ-साथ पूरे रक्सौल को गर्व हो रहा है। स्कूल प्रबंधन परिवार ने क्वालीफाई करने वाले इन दोनों स्टूडेंट्सओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है और इनके बेहतर भविष्य की कामना की है। स्कूल के निदेशक साइमन रेक्स ने बताया कि इस स्कूल का अपना बहुत अच्छा रिकॉर्ड रहा है। करीब करीब हर साल यहाँ से स्टूडेंट्स कोई न कोई कॉम्पिटिशन निकालते हैं जिससे माता पिता के साथ स्कूल भी अपनी शिक्षा प्रणाली पे गर्व करता है और आगे भी और बच्चों को सफलता मिले,उसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!