Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल के गमहरिया चौक पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर,हादसे में स्कॉर्पियो सवार 7घायल,2 की हालत नाजुक

रक्सौल के गमहरिया चौक पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर,हादसे में स्कॉर्पियो सवार 7घायल,2 की हालत नाजुक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सुगौली खंड के गमहरिया चौक पर स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुए जबर्दस्त टक्कर में स्कॉर्पियो संख्या बीआर 22बीएन 6265 पर सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।दुर्घटना में 2घायलो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।इनका इलाज आईसीयू में जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया पेट्रोल पंप के पास घटी।दुर्घटना के शिकार लोगों में आदित्य कुमार,(पिता :बाल किशोर ठाकुर,शिवपुर)प्रिंस कुमार(पिता :मोहन लाल, पलनवा)आशीष राय (पिता:मनोज राय,पोखरिया,थाना कंगली )अमित कुमार(पिता रौशन यादव, कंगली थाना) ,डब्ल्यू कुमार(पिता:कमल किशोर, गाद गमहरिया),आदित्य कुमार(पिता :गोरख राम,कंगली थाना),अनुज तिवारी (मुन्ना तिवारी, जगधर पलनवा)शामिल हैं। डॉक्टरो के मुताबि...
पूर्वी चंपारण की जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ:ऑब्जर्वर दयानंद सिंह दुसाध

पूर्वी चंपारण की जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ:ऑब्जर्वर दयानंद सिंह दुसाध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया।बैठक को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के रक्सौल विधान सभा के ऑब्जर्वर दयानंद सिंह दुसाध ने कहा कि बिहार की दुर्दशा के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेवार है।लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 28अगस्त को प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा में रक्सौल विधानसभा से भी कई हजार कार्यकर्ता व समाज सेवी संगठन के लोग शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक व्यक्ति,एक वोट,एक मूल्य के सिद्धांत पर आधारित है।पूर्वी चंपारण की जनता लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ हैं।यह यात्रा एक राष्ट्र व्यापी अभियान का हिस्सा है।इसका उद्वेश्य मतदाताओं के अधिक...
28 अगस्त को पूर्वी चम्पारण में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा होगा ऐतिहासिक,देश में लाएगा बदलाव :राजद सचिव संतोष जायसवाल

28 अगस्त को पूर्वी चम्पारण में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा होगा ऐतिहासिक,देश में लाएगा बदलाव :राजद सचिव संतोष जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण में 28अगस्त को प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आगमन को ले कर यात्रा की तैयारी जोर शोर से चल रही है।कांग्रेस और आरजेडी के नेता /कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। नेताओं का दावा है कि सड़को पर जन सैलाब उमड़ेगा।इस बीच रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में रक्सौल कर्पूरी आश्रम सहित रक्सौल और आदापुर प्रखंड के विभिन्न गांव में राजद की देर रात्रि तक तैयारी बैठक जारी रही।प्रखंड राजद और छात्र राजद की टीम सक्रिय रही। बैठकों को संबोधित करते हुएराजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग एनडीए सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सर्वे रिपोर्ट बता रही है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार और तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।इससे सत्तारूढ़ दल घबराई हुई है और षड्यंत्र रच रही है,लेकिन,यह षड्य...
नेपाल-भारत मैत्री बस से गाँजा के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल-भारत मैत्री बस से गाँजा के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। वीरगंज में नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल मैत्री बस से 6 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान अनवर सलाउदिन खान और मोहम्मद इकवाल सय्यद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मुंबई से हैं और बस में यात्रा कर रहे थे। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के पर्सा जिला के डीएसपी सुरज कार्की ने बताया कि बस की जांच के दौरान उनके पास से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि नेपाल में नशीले पदार्थों की तस्करी एक गंभीर समस्या है और फोर्स इस समस्या से निपटने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए विर्ता पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है। ...
वीरगंज में डायरिया के  प्रकोप के बाद रक्सौल में सतर्कता,स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में!

वीरगंज में डायरिया के प्रकोप के बाद रक्सौल में सतर्कता,स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।वीरगंज में डायरिया के प्रकोप के कारण रक्सौल सहित सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल है। इसे देखते हुए रक्सौल अनुमंडल अस्पताल ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार ने बताया कि खुली सीमा और सीमा पार से निरंतर आवाजाही के कारण स्वास्थ्य महकमा एलर्ट मोड पर है। उन्होंने बताया कि डायरिया एक जानलेवा बीमारी है जो पानी जैसे दस्त से शरीर में पानी की कमी के कारण खतरनाक हो सकती है। डायरिया से बचाव के उपाय: स्वच्छ पेयजल: साफ और सुरक्षित पानी पीना आवश्यक है। सुरक्षित भोजन: दूषित और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता: हाथों की सफाई और स्वच्छता बनाए रखना ...
रामगढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट वाला ट्रक नियंत्रण में,चालक और खलासी धराए!

रामगढ़वा में फर्जी नंबर प्लेट वाला ट्रक नियंत्रण में,चालक और खलासी धराए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(Vor desk)।रामगढ़वा पुलिस ने यूपी नंबर के एक ट्रक को जब्त किया है, जिसमें गांजा होने की गुप्त सूचना मिली थी। हालांकि, तलाशी में गांजा बरामद नहीं हुआ, लेकिन ट्रक के नंबर का सत्यापन करने पर वह फर्जी पाया गया। ट्रक के केबिन से दो और नंबर प्लेट बरामद हुए, जिनमें से एक पर नेपाली नंबर अंकित था। इस मामले में चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है, जिनकी पहचान नेपाल के नौतन बहुवरी निवासी हरिशंकर यादव और बिहार केवसारण जिला के विशुनपूरा वार्ड 8निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच और आरोप पुलिस ने गांजा लदे होने की गुप्त सूचना पर यूपी नंबर के यूपी 15जीटी/4230 नंबर के ट्रक को रेलवे ओवरब्रिज के पास से जब्त कर उसकी तलाशी ली, जिसमें गांजा नहीं मिला, लेकिन ट्रक का नंबर फर्जी पाया गया।उसमें तहखाना भी मिला। गिरफ्तार हरिशंकर ...
राइज एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लगवाई नि:शुल्क मेंहदी!

राइज एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लगवाई नि:शुल्क मेंहदी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में राइज एनजीओ एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा के तत्वावधान में सावन सुहाना मेंहदी के सौजन्य से तीज महोत्सव के तहत महिलाओं को विशेषज्ञ मेंहदी आर्टिस्टों द्वारा नि: शुल्क मेंहदी लगायी गयी। कार्यक्रम के आरंभ में राइज की सचिव शिखा रंजन , मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, सचिव संगीता अग्रवाल, अनुराधा शर्मा एवं सावन सुहाना मेंहदी के धीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना हुआ।इस मौके पर राइज एनजीओ की सचिव शिखा रंजन एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंगलवार 26 अगस्त को हरतालिका तीज व्रत है। उन्होंने हरतालिका तीज की सभी दम्पतियों को अग्रिम बधाई एवं जीवनपर्यंत परस्पर अटूट स्नेह बने रहने की ...
रक्सौल में धूमधाम से मनाया 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस

रक्सौल में धूमधाम से मनाया 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (Vor desk) रक्सौल स्थित एस.एस.बी. कैंप में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल का 15वां स्थापना दिवस बड़े हीं धूम -धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट संजय पाण्डेय द्वारा वाहिनी में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बलकार्मिक, स्थानीय स्कूली छात्र - छात्राएँ तथा बलकर्मियों के बच्चे द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई l सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्त में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अन्तः समवाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता वाहिनी मुख्यालय की टीम को ट्रॉफी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं एवं बच्चे को प्रणाम - पत्र देकर सम्मानित किया गया l स...
पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में साजिश होगी विफल :संतोष जायसवाल

पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में साजिश होगी विफल :संतोष जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता सूची है और इसमें गड़बड़ी से चुनाव प्रक्रिया पर से जनता का विश्वास उठ जाएगा।उन्होंने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एनडीए की साजिश विफल होगी।बिहार से इनका सफाया हो जाएगा। संतोष जायसवाल ने कहा कि कई जिलों से शिकायत मिल रही है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। यह साफ तौर पर सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से स्वतंत्र एजेंसी के रूप में काम करने की अपील की है। महागठबंधन के नेता राहुल गांध...
नेपाल के वीरगंज में डायरिया का प्रकोप,युवती सहित दो की मौत,करीब ढाई सौ लोग आक्रांत!

नेपाल के वीरगंज में डायरिया का प्रकोप,युवती सहित दो की मौत,करीब ढाई सौ लोग आक्रांत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।नेपाल के वीरगंज में डायरिया (कालरा) का प्रकोप विभिन्न वार्डो में समुदाय स्तर पर फैल गया है।एक युवती सहित दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।वहीं, विभिन्न वार्डो में करीब250लोगों के आक्रांत होने की सूचना है।हालाकि,रविवार को अधिकृत तौर पर परसा जिला के जन स्वास्थ्य अधिकारी जय मोद ठाकुर ने 71लोगों के डायरिया से आक्रांत होने की पुष्टि की है। बताया गया कि शुक्रवार से रविवार तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसारवीरगंज के वार्ड3, 11,12,13,14 ,30 प्रभावित हैं।महानगर पालिका के स्वास्थ्य शाखा अधिकृत सुमन चंद्र ठाकुर के मुताबिक,वीरगंज के विभिन्न अस्पतालों में डायरिया लक्षण वाले के करीब 221से ज्यादा मरीज इलाजरत हैं ।इस बीच,नेपाल के पेय जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने प्रभावित एरिया मुरली और नारायणी हॉस्पिटल में पहुंच कर पीड़ितों से मुलाकात की और स्वास्थ्य स्थिति जानी।आवश्यक निर्द...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!