Saturday, March 7

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल :मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में गूँजा ‘रक्तदान महादान’ का नारा; डंकन अस्पताल के सहयोग से 16 यूनिट रक्त संग्रह

रक्सौल :मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट के शिविर में गूँजा ‘रक्तदान महादान’ का नारा; डंकन अस्पताल के सहयोग से 16 यूनिट रक्त संग्रह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
: समाजसेवी रवि मस्करा ने पूरा किया रक्तदान का 'अर्धशतक', पत्नी ने भी पहली बार किया रक्तदान ​ ​रक्सौल ।(Vor desk)। शहर के रामेश्वर लाल गोविन्द प्रसाद मस्करा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को स्थानीय श्री सत्य नारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर न केवल रक्त संग्रह का माध्यम बना, बल्कि मानवता की सेवा के प्रति एक परिवार के समर्पण की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय रामेश्वर लाल मस्करा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ​रवि मस्करा की 'गोल्डन जुबली' ​शिविर का मुख्य आकर्षण प्रख्यात समाजसेवी रवि मस्करा रहे, जिन्होंने अपना 50वाँ रक्तदान कर 'गोल्डन जुबली' मनाई। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी ऋषिका मस्करा को भी प्रेरित कर उनका पहला रक्तदान कराया। डंकन अस्पताल परिवार द्वारा श्री मस्करा को विशेष बैच और सर्टिफिकेट ...
इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग: 5 मार्च को नेपाल में चुनाव, 72 घंटे पहले 2 मार्च को सील होगी अंतरराष्ट्रीय सीमा

इंडो-नेपाल बॉर्डर मीटिंग: 5 मार्च को नेपाल में चुनाव, 72 घंटे पहले 2 मार्च को सील होगी अंतरराष्ट्रीय सीमा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज के आईसीपी में चार जिलों के डीएम-एसपी का महामंथन; घुसपैठ, शराब तस्करी और सरिसवा प्रदूषण पर बनी संयुक्त रणनीति ​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चुनौतियों और नेपाल में होने वाले आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर शनिवार को बीरगंज (परसा) स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के सभागार में इंडो-नेपाल बॉर्डर कॉर्डिनेशन कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी भोला दहाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों देशों के शीर्ष प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा प्रबंधन को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। ​चुनाव के दौरान 'जीरो टॉलरेंस' ​बैठक का मुख्य फोकस नेपाल में 5 मार्च 2026 को होने वाले आम चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराना रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मतदान से 72 घंटे पूर्व सीमा को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा...
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजे के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजे के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल | (vor desk) भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में हरैया पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा पार से गांजा लेकर आ रहे दो तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 5 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। ​गुप्त सूचना पर भालुवाहा बॉर्डर पर बिछाया गया जाल ​हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को नेपाल से भारत में गांजे की एक बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और एसएसबी की एक संयुक्त टीम गठित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई। इसी दौरान भालुवाहा बॉर्डर के समीप नेपाल की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। सुर...
रेलवे की बेशकीमती संपत्ति पर जेसीबी और आरा: रक्सौल में वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ की अवैध कटाई, प्रशासन मौन

रेलवे की बेशकीमती संपत्ति पर जेसीबी और आरा: रक्सौल में वर्षों पुराने विशाल पीपल के पेड़ की अवैध कटाई, प्रशासन मौन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। एक तरफ जहां सरकार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं रक्सौल में भू-माफिया और कतिपय लोग हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रक्सौल रेलवे रोड स्थित IOC गेट के पास का है, जहाँ रेलवे की जमीन पर स्थित एक विशाल और वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को अवैध रूप से काटा जा रहा है। ​बिना अनुमति लाखों की संपत्ति का नुकसान स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह पीपल का पेड़ काफी प्राचीन है और इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। नियमानुसार, किसी भी हरे पेड़ को काटने के लिए वन विभाग और संबंधित विभाग (रेलवे) की लिखित अनुमति अनिवार्य है। लेकिन यहाँ नियमों को ताक पर रखकर सरेआम पेड़ की कटाई की जा रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को क्षति पहुँच रही है बल्कि रेलवे को भी भारी राजस्व की हानि हो रही है। ​DRM और प्रशासन से शिकायत इस मा...
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का धंधा, 850 ग्राम मादक पदार्थ के साथ संचालक गिरफ्तार

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का धंधा, 850 ग्राम मादक पदार्थ के साथ संचालक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)। सीमावर्ती क्षेत्र में 'सूखा नशा' के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलाही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को पुलिस ने मुसहरवा गांव में छापेमारी कर एक किराना दुकान से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया और धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। ​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ​भेलाही थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव में एक किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर अचानक छापेमारी की गई। ​किराना सामान के पीछे छिपा था नशा ​छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस ने 850 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पह...
खास महाल नोटिस से रक्सौल में हड़कंप: भू-स्वामियों ने सांसद संजय जायसवाल को सौंपा ज्ञापन

खास महाल नोटिस से रक्सौल में हड़कंप: भू-स्वामियों ने सांसद संजय जायसवाल को सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल में 'खास महाल' भूमि को लेकर प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस ने शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है। बुधवार को इस गंभीर मुद्दे पर परमानंद मरोदिया और मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में भू-स्वामियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल से मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ​क्या है पूरा मामला? ​प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को अवगत कराया कि उप समाहर्ता (मोतिहारी) द्वारा थाना संख्या–07, खाता संख्या–168 एवं 170 की भूमि को अचानक "खास महाल" घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने वर्तमान भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं: ​सलामी राशि: 30 वर्षों की लीज के लिए प्रति डिसमिल ₹26 से ₹27 लाख जमा करने का आदेश। ​वार्षिक लगान: कुल राशि का 5% सालाना लगान तय किया गया...
रक्सौल: बैंक रोड निर्माण में भारी धांधली, कार्यवाहक सभापति ने रुकवाया काम​- घटिया सामग्री (सफेद गिट्टी) के इस्तेमाल पर भड़कीं पुष्पा देवी, जेई से जवाब-तलब!

रक्सौल: बैंक रोड निर्माण में भारी धांधली, कार्यवाहक सभापति ने रुकवाया काम​- घटिया सामग्री (सफेद गिट्टी) के इस्तेमाल पर भड़कीं पुष्पा देवी, जेई से जवाब-तलब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
25 साल बाद बन रही सड़क की कछुआ चाल से व्यापारियों में गहरा आक्रोश​रक्सौल ।(Vor desk)। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले बैंक रोड (वार्ड 6 और 12) के निर्माण में बरती जा रही घोर लापरवाही और लेटलतीफी अब जन-आक्रोश का रूप ले चुकी है। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत बन रही इस सड़क का औचक निरीक्षण करने पहुँचीं नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने निर्माण की गुणवत्ता देख गहरी नाराजगी जताई और तत्काल कार्य रोकने का निर्देश दिया। ​सफेद गिट्टी का खेल: सभापति का सख्त एक्शन​बुधवार शाम पटेल पथ से आदर्श चौक के बीच हो रहे निर्माण की जांच के दौरान सभापति ने पाया कि मानक के विरुद्ध सफेद गिट्टी का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।इस सफेद गिट्टी का भंडारण दुकानों के सामने ही कर दी गई थी। उन्होंने मौके पर ही कार्य रुकवाते हुए संवेदक को फटकार लगाई। सभापति पति सह भाजपा नेता राकेश कुशवाहा ने सड...
नकरदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नकरदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, नकद राशि और मोटरसाइकिल भी बरामद ​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नकरदेई थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकद राशि और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ​तलाशी में मिला स्मैक और हजारों की नकदी ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई पुलिस ने घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी के माध्यम से अर्जित 31,700 रुपये नकद और एक मोटरसाइक...
सादगी के प्रतीक जननायक को रक्सौल ने किया नमन: कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सादगी के प्रतीक जननायक को रक्सौल ने किया नमन: कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर जुटे सैकड़ों लोग, 'भारत रत्न' के आदर्शों को किया याद ​रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सादगी की प्रतिमूर्ति 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रक्सौल के लक्ष्मीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के निवास स्थान पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई सलामी ​कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नमन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। रामबाबू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी जी का जीवन एक खुली किताब की तरह ...
रक्सौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज़: एसडीएम और एसडीपीओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

रक्सौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज़: एसडीएम और एसडीपीओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​हजारीमल और कस्तूरबा सहित पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचे अधिकारी, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही पहले दिन की परीक्षा ​रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल में उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। ​इन केंद्रों का लिया गया जायजा ​प्रशासनिक टीम ने रक्सौल के पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, जिनमें शामिल हैं: ​हजारीमल उच्च विद्यालय ​कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय ​शिवशंकर सिंह उच्च विद्यालय ​चंद्रशील स्कूल ​संत बेसिल स्कूल ​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षार्थ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!