आफत की बारिश के बाद बाढ़ का कहर, रक्सौल के निचले इलाके सहित नगर के कई वार्ड जलमग्न!
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भयंकर बारिश ने सीमावर्ती भारतीय जिले चंपारण (पूर्वी और पश्चिमी चंपारण) में हाहाकार मचा दिया है, जहां उफनती नदियों ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। प्रकृति के इस दोहरे वार से दोनों तरफ के लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन इस संकट के बीच मानवीय सहयोग और एकजुटता की उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश ने गंडक, बागमती जैसी प्रमुख नदियों को खतरे के निशान से ऊपर ला दिया है। एक और वीरगंज सहित नेपाल के कई सीमावर्ती शहर और गांव बाढ़ की चपेट में है और जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।वहीं,नेपाली नदियों का सारा पानी भारत के चंपारण और आस-पास के निचले इलाकों में घुस आया है, जिससे कई गाँव जलमग्न हो गए हैं और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।
रक्सौल...









