नेपाल चुनाव को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर सील: सीमा पर 72 घंटे का सख्त पहरा, होली के हुड़दंग और शराब के शौकीनों पर बरसी चुनावी बंदिशें
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का घेरा अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। प्रशासन के निर्देश पर 2 मार्च सोमवार की मध्य रात्रि से ही सीमा को 72 घंटों के लिए पूरी तरह सील कर दिया गया है, जिसका आज दूसरा दिन है। यह दशकों में संभवतः पहला ऐसा मौका है जब होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान चुनावी सुरक्षा के चलते बॉर्डर को पूरी तरह बंद रखना पड़ा है। इस स्थिति के कारण सीमा के दोनों ओर रहने वाले नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मेल-मिलाप के पारंपरिक उत्साह की जगह इस बार लोगों ने मोबाइल फोन और वीडियो कॉल के जरिए ही एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और हाल-चाल लिया।
सुरक्षा के मोर्चे पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) की टीमें मैत्री ...









