Sunday, October 25

Author: VorDesk

दस दिनों से आमरण अनशनरत रणजीत सिंह के समर्थन में उतरे स्कूली बच्चे,निकाला जुलूस!

दस दिनों से आमरण अनशनरत रणजीत सिंह के समर्थन में उतरे स्कूली बच्चे,निकाला जुलूस!

ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूली बच्चों ने अपने सम्बोधन में उठाये गम्भीर सवाल,पूछा कब मिलेगी नरक से मुक्ति! रक्सौल।(vor desk )।स्वतंत्रता दिवस के दिन से 14 सूत्री मांग को ले कर आंदोलन शुरू करने वाले स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आमरण अनशन का आज दसवां दिन था।बीती रात्रि करीब सवा बारह बजे एसडीओ अमित कुमार,डीएसपी संजय कुमार झा,बीडीओ कुमार प्रशांत व इंस्पेक्टर अभय कुमार ने पहुच कर समझाने बुझाने के साथ हेल्थ चेकअप कराया।एम्बुलेंस ले कर पहुची प्रशासन से रणजीत सिंह ने साफ कह दिया कि जब तक मांग पूरा नही होगा, आंदोलन जारी रहेगा।सुबह इस खबर के फैलते ही आंदोलन स्थल पर रणजीत सिंह के समर्थक समेत विभिन्न स्कूल के छात्र व शिक्षकों की जमघट लगने लगी। इसमे रक्सौल के एसएवी व चन्द्र शील स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल थे।जिन्होंने आंदोलन को नैतिक समर्थन जताते हुए अनेको गम्भीर स्वाल किये।आइसीपी के चालू होने ...
महागठबंधन ने फूंका मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का पुतला,हुआ विरोध -प्रदर्शन!

महागठबंधन ने फूंका मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का पुतला,हुआ विरोध -प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़
भाई रणजीत के आंदोलन को दबाने के बजाए हल ढूंढे प्रशासन, वरना होगा आंदोलन:रामबाबू केंद्र व राज्य में एनडीए सरकार, फिर भी जन प्रतिनिधि कर रहे उपेक्षा: सुनील कुशवाहा रक्सौल।( vor desk )। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेतृत्व मे गुरुवार को केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल का पुतला फूंका गया।इसमे महागठबंधन के नेता गण शामिल थे। कांग्रेस नेता राम बाबू यादव व रालोसपा नेता सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन रक्सौल की जनसमस्याओं को लेकर लगातार 10 दिनों से आंदोलनरत रंजीत सिंह के समर्थन में किया गया।हालांकि,इस दौरान मुख्य मंत्री व सांसद की तस्वीर युक्त पुतला देखा गया।परन्तु विधायक का पुतला दृष्टिगोचर नही था।लेकिन,नेताओं द्वारा ती...
रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक  में सभापति ऊषा देवी के नेतृत्व में विभिन्न प्रस्ताव पारित !

रक्सौल नगर परिषद बोर्ड की बैठक में सभापति ऊषा देवी के नेतृत्व में विभिन्न प्रस्ताव पारित !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। गुरुवार को रक्सौल नगरपरिषद कार्यालय में समान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द की उपस्थिति में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति उषा देवी ने की।बैठक में मुख्य रूप से नगरपरिषद के चौक चौराहों की सफाई का निर्णय लिया गया।वहीं,डीडीटी पाउडर का छिङकाव सुनिश्चित करना भी निर्णय हुआ।शहर में घुम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण एवं ऐजेंसी के द्वारा शहर से आवारा पशुओं को मुक्त कराने की पहल का संकल्प लिया गया।भारत-नेपाल में हो रहे आवागमन गाङियों के इन्ट्री में हो रही परेशानी को दुर करने के लिए भारतीय दुतावास में पात्राचार करने का निर्णय हुआ।वहीं,शवादाह गृह में शिथिलता को लेकर गति देने पर चर्चा करते हुए इसे तुरंत चालु करने पर जोर दिया गया।उसी तरह, शहर के मुख्य नालों को डीपीआर मानक के अनुसार विभाग को सहमति समर्पित करने को लेकर प्रस्ताव किया गया। शहर...
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह 9 दिनों से आमरण अनशन पर,स्थिति चिंताजनक!

स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह 9 दिनों से आमरण अनशन पर,स्थिति चिंताजनक!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों को लेकर विगत 9 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आंदोलन में आम लोगों की सहभागिता तथा समस्याओं के निदान के संदर्भ में युवाओं की टीम ने शहर के विभिन्न निजी विद्यालयों में जाकर संपर्क किया और वहां के छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के प्रति जनजागरण हेतु भाग लेने की अपील की। इस दौरान अनेको विद्यालयों ने हामी भरी और इस आंदोलन में पूर्ण सहभागी होने का आश्वासन दिया। गुरुवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर परिभ्रमण कर शहरवासियों को जागरूक करने के साथ साथ आंदोलन के प्रति अपना समर्थन का प्रदर्शन किया जाना है। इधर,रणजीत सिंह के आमरण अनशन से स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।पीएचसी के मेडिकल टीम ने जांच के बाद चिंता जताई।डॉ0 अमित कुमार ने जांच के बाद आहार व पेय की नितांत आवश्यक्...
शिक्षक,लेखक व पत्रकार रहे स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में दी गई श्रद्धांजलि

शिक्षक,लेखक व पत्रकार रहे स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में दी गई श्रद्धांजलि

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के हजारी मल उच्च विद्यालय के सेवा निवृत्त शिक्षक कन्हैया प्रसाद को शिद्दत से याद किया गया। शहर के बुद्धिजीवी,साहित्यकार, पत्रकार समाजसेवी,शिक्षक सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्सौल ने शिक्षा,साहित्य व पत्रकारिता जगत का एक सितारा खो दिया।उनका निधन बड़ी क्षति है।जिसकी भरपाई सम्भव नहीं। उक्त उद्गार साहित्यिक व सामाजिक संस्था संभावना के तत्वाधान में रक्सौल के वयोवृद्ध शिक्षक,लेखक व पत्रकार कन्हैया प्रसाद के निधन पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किया गया।शहर के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजली सभा में गण्य मान्य लोगों ने एक स्वर से उनके निधन पर दुःख प्रकट किया। संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने कन्हैया बाबू के निधन को रक्सौल के पत्रकारिता ,शिक्षण व लेखन कार्य के एक युग का अंत करार दिया ।और कहा कि ...
जनता दल यू के विभिन्न पंचायतो के अध्यक्ष व पंचायत डेलीगेट सदस्य का हुआ चुनाव!

जनता दल यू के विभिन्न पंचायतो के अध्यक्ष व पंचायत डेलीगेट सदस्य का हुआ चुनाव!

गावँ-कनेक्शन
रक्सौल।(vor desk )। जनता दल (यू )पूर्वी चम्पारण के रक्सौल प्रखंड के तीन पंचायतो में अलग अलग बैठक हुई।इसमे भेलाही पंचायत अन्तर्गत समुदायिक भवन भेलाही व तपसी प्रसौना पंचायत अन्तर्गत अकबर चौक तथा लौकरीया पंचायत अन्तर्गत लौकरीया समुदायिक भवन में संगठन चुनाव 2019 से 2022 तक के लिए तीनो पंचायत के क्रियाशील सदस्यों तथा प्रारंभिक सदस्यों की बैठक पिठासिन पदाधिकारी भेलाही शौकत अली, तपसी प्रसौना के पिठासिन पदाधिकारी चंचल राय , लौकरीया पिठासिन पदाधिकारी रामानंद पटेल , व प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार पटेल, जदयू नेता इन्द्रजीत पटेल की उपस्थिति में हुई ।जिसमें पंचायत अध्यक्ष का चुनाव एवं पंचायत ईकाइ सदस्य ( डेलीगेट) के चुनाव हेतु क्रियासिल सदस्य उपस्थित हुए। जिसमें भेलाही पंचायत अध्यक्ष बिर कुमार चौबे , डेलीगेट सदस्य इन्द्रजीत पटेल , बिनय कुमार पटेल तथा प्रसौना से पंचायत अध्यक्ष कमरुल ह...
शिक्षक,लेखक व पत्रकार स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में श्रद्धांजलि आज !

शिक्षक,लेखक व पत्रकार स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में श्रद्धांजलि आज !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।साहित्यिक व सामाजिक संस्था सम्भावना के तत्वाधान में रक्सौल के वयोवृद्ध शिक्षक,लेखक व पत्रकार कन्हैया प्रसाद के निधन पर दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।इस बाबत एक बैठक के बाद सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद व संगठन मंत्री रविन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार की संध्या पांच बजे शहर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर में स्व0 कन्हैया बाबू को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।जिसमें शहर के प्रबुद्धजन,शिक्षक ,साहित्यकार व गण्य मान्य लोग उपस्थित रहेंगे। इधर,हजारीमल उच्च विद्यालय के शिक्षक कन्हैया प्रसाद के निधन उपरांत परिजनों ने मंगलवार को पटना में गहरी पीड़ा व शोक के बीच अंत्येष्टि की। बता दे कि स्थानीय हजारीमल उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया प्रसाद का निधन कल रात्रि 11. 55 ...
आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे रणजीत सिंह के समर्थन में रक्सौल बाजार बन्द, विरोध-प्रदर्शन !

आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे रणजीत सिंह के समर्थन में रक्सौल बाजार बन्द, विरोध-प्रदर्शन !

ब्रेकिंग न्यूज़
-स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह की तबियत नाजुक,जान पर खतरा ! 15 अगस्त से 14 सूत्री मांगों को ले कर जारी है आंदोलन,सरकार व प्रशासन की बनी हुई है चुप्पी रक्सौल।(vor desk )।विगत आठ दिनों से 14 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को रक्सौल बन्द कराया गया।संस्था के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने शहर के व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील की ।साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य पथ को अवरुद्ध कर सरकार विरोधी नारेबाजी की।बन्द का मिला जुला असर रहा। इधर,रणजीत सिंह की स्थिति नाजुक होती जा रही है। आमरण अनशन पर बैठे रणजीत सिंह के स्वास्थ्य की जांच रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 राजीव रंजन व डॉ0 मुराद आलम ने की।बीपी 90/40,पल्स 62 था।उन्होंने जान पर खतरा बताते हुए आगाह किया तथा अविलम्ब भोज्य व तरल पदार्थ लेन...

रामगढ़वा स्टेशन पर सत्याग्रह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत!

Uncategorized
रामगढ़वा ।(vor desk )।आनंद विहार से रक्सौल को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस से कटकर एक अज्ञात 35 वर्षीय यात्री की मौत मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे हो गयी ।पुष्टि करते हुए रेल सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा स्टेशन के एक नम्बर लाईन पर रक्सौल की ओर जाने वाली सिंगनल प्वाइंट पर एक अज्ञात यात्री ट्रेन के चपेट आ गया ।जिससे यात्री का गर्दन शरीर से अलग हो गयी व घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी ।जिसकी सुचना जीआरपी सगौली को दे दी गई है ।सूत्रों ने बताया कि शव की पहचान नकरदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत नकरदेई मौजे निवासी श्याम लाल पांडे के पुत्र विनोद पांडे के रूप में होने की सूचना है। ...
शिक्षकों को बाढ़ व आपदा प्रबन्धन के सिखाये गए गुर,रक्सौल बीआरसी में दिया गया प्रशिक्षण

शिक्षकों को बाढ़ व आपदा प्रबन्धन के सिखाये गए गुर,रक्सौल बीआरसी में दिया गया प्रशिक्षण

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल बीआरसी में शिक्षकों को बाढ़, आपदा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।बतौर प्रशिक्षक छोटेलाल राय, बैकुंठबिहारी सिंह,धर्मेंद्र कुमार मिश्र,संतोष कुमार ने प्रशिक्षु शिक्षकों को बाढ़ व प्राकृतिक आपदा से बचाव के गुर सिखाए। शिक्षको में मुनेश राम,सुनील कुमार,मनोरम कुमारी,अनिता कुमारी,मो.नुरैन, रामबाबू पासवान,बीरेंद्र यादव,बीरेंद्र कुमार,पंकज कुमार,शालू कुमारी,शोभा कुमारी,शम्भू तिवारी,सुभाष प्रसाद यादव,इंदु कुमारी,नीलम कुमारी,भारती कुमारी,कुमारी अपराजिता,रमेश राम आदि शामिल रहे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!