Sunday, October 25

Author: VorDesk

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान छठे दिन भी जारी!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा संगठन के राष्ट्रव्यापी चलाए जा रहे 15 दिवसीय सदस्यता अभियान के छठे दिन मंगलवार को शहर के नागा रोड स्थित कोचिंग संस्थान में अभाविप की सदस्यता छात्र -छात्राओं को दिलाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित के साथ-साथ समाज हित में निरंतर काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र-छात्राओं के हक के लिए एवं उनके रचनात्मक विकास के लिए विद्यार्थी परिषद सदैव आगे रहता है। विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनना अपने आप पर गौरव की बात है। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता अभियान में नगर मंत्री अंकित कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार प्रिंस वर्णवाल सहित अन्...

इग्नू में स्नातक व स्नाकोत्तर सहित विभिन्न कोर्स में नामांकन अब 31 अगस्त तक!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk )।स्नातक एवं स्नातकोत्तर सहित सभी प्रोग्रामों में इग्नू में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन नामांकन लेने की तिथि 27 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त 2019 कर दिया गया है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि इग्नू केंद्रीय कार्यालय के निर्णय अनुसार अंतिम बार इस तिथि को बढ़ाया गया है। जिन छात्रों ने अभी तक नामांकन नहीं लिया है वे ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के निर्णयानुसार इग्नू में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिप्लोमा में निशुल्क हो रहा है। उसका लाभ उठाया जाना चाहिए। प्रो0 सिन्हा ने इग्नू में नामांकित छात्रों से निवेदन किया है अंतिम तिथि के 1 दिन पहले ही कर ले ताकि सरवर डाउन होने की समस्या से बचा जा सके। ज्ञातव्य है कि इग्नू की स...
सुपर मॉम बनी लक्ष्मी धारीवाल,अन्नू किरण व अंजली,गीत नृत्य पर झूमते रहे दर्शक !

सुपर मॉम बनी लक्ष्मी धारीवाल,अन्नू किरण व अंजली,गीत नृत्य पर झूमते रहे दर्शक !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मारवाड़ी मंदिर में रविवार की सन्ध्या 'मिस्टर एन्ड मिस जूनियर' व 'सुपर मॉम कॉन्टेस्ट' का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद व सम्भावना संस्था के अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,हरीश खत्री, ज्योति राज आदि ,डांस डिवास एकेडमी के निदेशक नितेश कुमार व संचालिका नन्दिनी गुप्ता ने लड्डू गोपाल का केक काट कर संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की शुरुवात गणेश वंदना से की गई। मंच संचालन नितेश कुमार व पूजा पांडे ने किया, इस कार्यक्रम में बच्चों व युवक युवतियों व महिलाओं ने डांस,डांडिया,फन, व विभिन्न मनोरंजनात्मक प्रस्तुति से मन मोह लिया। श्री कृष्ण व राधा रानी पर आयोजित विभिन्न प्रस्तुति पर खूब ...
स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के समर्थन में मंगलवार को रक्सौल बन्द का आह्वान!

स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के समर्थन में मंगलवार को रक्सौल बन्द का आह्वान!

ब्रेकिंग न्यूज़
रणजीत सिंह की स्थिति चिंताजनक,अनुमंडल व रेल प्रशासन को दी गई लिखित अल्टीमेटम! रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आमरण अनशन व 14 सूत्री मांगो को ले कर जारी आंदोलन के समर्थन में मंगलवार यानी 27 अगस्त को रक्सौल बन्द का आह्वान किया गया है।स्वच्छ रक्सौल संस्था के स्वयंसेवको ने शहर में इसको ले कर बाइक जुलूस निकाली और आम जनों से समर्थन देने की अपील की।नेतृत्व कर रहे राजू उपाध्याय ,ओम कुमार,अमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य ने कहा कि रणजीत सिंह अपने लिए नहीं, शहर की बेहतरी के लिए आमरण अनशन कर रहे हैं।इसलिए रक्सौल बन्द को सफल करें।शासन प्रशासन उपेक्षा कर रही है।इसको ले कर सड़क पर उतरें। इधर,स्वच्छ रक्सौल संस्था के आंदोलन को रक्सौल के जन समस्या से मुक्ति को ले कर नैतिक समर्थन देते आ रहे एबीभिपी अब खुल कर सामने आ गई है।और मुखरता से समर्थन दिया।साथ ही ...
गौ हत्या,तस्करी के विरुद्ध सेवक संजय नाथ के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद की रैली 14 सितबंर को !

गौ हत्या,तस्करी के विरुद्ध सेवक संजय नाथ के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद की रैली 14 सितबंर को !

खास खबर
रक्सौल ।(vor desk)।विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 14 सितम्बर को बूचडखाना, गौ हत्या ,गौ मांस तस्करी के विरोध मे निकाले जाने वाले जुलूस मे काली पीठाधीश्वर और विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य सेवक संजय नाथ के नेतृत्व में दर्जनो साधु-सन्त भाग लेंगें । उक्त बातें विश्व हिन्दू परिषद के बिहार झारखंड के विशेष सम्पर्क प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने काली मंदिर मे विहिप के एक बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कही ।उन्होने बताया कि जिले मे धड़ल्ले से गौ हत्या गौ मांस तस्करी और गौ धन तस्करी हो रहा है ।अवैध बूचड़खाने चल रहे है ।विहिप ने कई बार धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन प्रशासन अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया । विहिप ने एलान किया है कि यदि प्रशासन अविलम्ब कारवाई नही करती है तो विहिप सशक्त आन्दोलन चलाएगी तथा आमरण अनशन करने को मजबूर होगा ।बैठक की अध्यक्षत...
इग्नू के ‘एक छात्र-एक वृक्ष’के तहत केसीटीसी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित!

इग्नू के ‘एक छात्र-एक वृक्ष’के तहत केसीटीसी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों सहित नदियाँ, तालाबों एवम कुँओं का विशेष स्थान है एवं उनकी पूजा की जाती है। आज जीवन को बचाने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को एक वृक्ष लगाना है।वृक्षारोपण करके ही हम प्रकृति व जीवन को बचा सकते हैं।उक्त बातें सोमवार को केसीटीसी कॉलेज परिसर में इग्नू द्वारा आयोजित वृक्षारोपण समारोह का संचालन करते हुए इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के तहत वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है ।इस योजना को कार्य रूप देने का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने किया है और उसी योजना के तहत इग्नू ने "एक छात्र -एक वृक्ष "योजना बनाई है जिसकी शुरुआत आज रक्सौल इग्नू केंद्र पर किया गया समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडेय ने की। प्रो0 पांडेय ने उपस्थित इग्नू के छ...
नही रही रक्सौल व रामगढ़वा की पूर्व बीईओ रंजना कुमारी,शिक्षकों ने किया शोक व्यक्त

नही रही रक्सौल व रामगढ़वा की पूर्व बीईओ रंजना कुमारी,शिक्षकों ने किया शोक व्यक्त

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा ।(vor desk)।रामगढ़वा प्रखण्ड की पूर्व शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी की निधन सोमवार की अहले सुबह बेतिया स्थित आवास पर हृदय गति के रुक जाने के कारण हो गयी ।इनके निधन की खबर मिलते ही रामगढ़वा व रक्सौल के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी ।बता दे कि पूर्व बीईओ रंजना कुमारी वर्ष 2015 से लेकर 2019 तक रामगढ़वा की स्थायी बीईओ व वर्ष 2019 में रक्सौल की अतिरिक्त बीईओ के रूप में कार्यरत थी ।जिनकी तबादला कुछ ही माह पूर्व मुंगेर में हुआ था ।बता दे कि पूर्व बीईओ हमेशा शिक्षकों के कल्याण करने के रूप में जानी जाती थी ।अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी शिक्षको को परेशान नही की ।वही प्रखण्ड शिक्षक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद तुफैल व श्री निवास प्रसाद ने बताया कि उनका अंतिम दाह संस्कार वैदिक रीतिरिवाज से बेतिया स्थित आवास पर होगा ।वही बीईओ के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में राजेश गुप्ता,छोटेलाल प्र...
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बालू पर उकेरी जेटली की अद्भुत तस्वीर, ग्रामीणों ने दी श्रंद्धाजलि

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बालू पर उकेरी जेटली की अद्भुत तस्वीर, ग्रामीणों ने दी श्रंद्धाजलि

रक्सौल आसपास
रामगढ़वा।(vor desk )।कहा गया है कि प्रतिभा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। सुप्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक की भांति बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में उभरता हुआ एक नाम हैं- मधुरेन्द्र कुमार। मृदुभाषी और साथ ही अल्पभाषी इस कलाकार की रेत से निर्मित कलाकृतियां उनका परिचय दे रही हैं। आपने भले उनको न देखा हो , पर उनकी कलाकृतियों को अखबारों में और टेलीविजन के पर्दे पर जरूर देखा होंगा। सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने सोमवार को रामगढ़वा प्रखंड के सकरार गांव में सुरेश पंडित के दरवाजे पर रखें बालू पर भारत के दो पूर्व वित्तमंत्री स्व.अरुण जेटली का अद्भुत तस्वीर बनायीं हैं। उन्होंने अपनी कलाकृति के जरिये भाजपा के संकट मोचन कहे जाने वाले जेटली को सच्ची व अश्रुपूर्ण श्रंद्धाजलि दी हैं। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। और ग्रामीणों ने मधुरेन्द्र कि कला की प्रशंशा करत...
बिना वीजा व पासपोर्ट के भारत मे अवैध घुसपैठ करते बेला रूस देश का संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार!

बिना वीजा व पासपोर्ट के भारत मे अवैध घुसपैठ करते बेला रूस देश का संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़
-इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने उक्त विदेशी को रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा,जांच पड़ताल शुरू रक्सौल।( vor desk )।ब्यूरो ऑफ इंडियन इमिग्रेशन की टीम ने भारतीय सीमा में अवैध घुसपैठ करते हुए एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।उक्त विदेशी नागरिक बिना बीजा व पासपोर्ट के नेपाल के रास्ते रक्सौल बॉर्डर पहुचा और दिल्ली जाने की फिराक में था।जहां उसे गुप्त सूचना पर जांच पड़ताल के बाद दबोच लिया गया।उसके पास से एक एचटीसी मोबाइल व एक कैरी बैग बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,पकड़े गए विदेशी युवक की पहचान यूरोपियन कंट्री-' बेला रूस 'निवासी बॉबी ट्स्की यूरी के रूप में की गई गई है। रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि उक्त विदेशी ने मागे जाने पर कोई वैध दस्तवेज नही दिए।न पोसपोर्ट था।न वीजा।जबकि, उसने पूछ ताछ में गुमराह करने की कोशिश भी की। जब मोबाइल की जांच की गई तो एचटीसी मो...
छठे दिन भी जारी रहा स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन!

छठे दिन भी जारी रहा स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन!

ब्रेकिंग न्यूज़
युवाओं व महिलाओं ने चलाया जन जागरण अभियान,शहर में आयोजित हुआ नुक्कड़ सभा रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा 14 सूत्री मांगो को ले कर रविवार को युवाओ व महिलाओं ने नुक्कड़ सभा के साथ जन जागरण अभियान चलाया।जिसमे छात्रों , महिलाओं के द्वारा रकसौल बाजार मे पदयात्रा कर रकसौल वासियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई । इसमें आह्वान किया गया कि मंगलवार के सुबह 8 बजे सभी दुकानदार एक होकर रक्सौल के विकास के लिये सड़क पर उतरें। अपने लिये ना सही अपने बच्चों के लिए आंदोलन को सफल बनायें। इस जनजागरण अभियान का नेतृत्व ओम कुमार साह, टुनटुन यादव, अंकित कुमार , प्रशांत कुमार, म. नासिर , म. तैमुल्लाह, राजू उपाध्याय आदि ने किया। इधर, स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह छठे दिन भी आमरण अनशन पर रहे ।जहाँ उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है।इस क्रम में आयोजित धरना स्थल पर रवीन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!