Sunday, October 25

Author: VorDesk

आगामी 14 अक्टूबर को मनेगा अम्बेडकर ज्ञान मंच का स्थापना दिवस,तैयारी को ले कर बैठक

आगामी 14 अक्टूबर को मनेगा अम्बेडकर ज्ञान मंच का स्थापना दिवस,तैयारी को ले कर बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए समर्पित संस्था अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में रविवार को शहर के गुदरी हजरा प्रा.विद्यालय परिसर में आहूत की गई।इस बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ अनुमंडल स्तर पर वार्ड स्तरीय कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने समाज के अभिवंचित वर्गों का आह्वान करते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के साथ ही पाखण्ड,अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश कर सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करना है।इसके लिए हमें सामाजिक एकजुटता व शैक्षणिक विकास को ही मुख्य लक्ष्य बनाना होगा,जिसमें नशा का नाश कर युवा वर्ग को शिक्षा व व्यवसाय की ओर उन्मुख करना जरूरी है।संयोजक राजेन्द्र राम ने कहा कि बाबा साहेब का उद्देश्य है शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान करना है,जिसकी प्राप्ति बगैर सामाजिक विकास ...
नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल
काठमांडू।( vor desk )।नकली वीजा कार्ड प्रयोग व बैंकों के सर्वर को हैक कर नेपाली बैंकों से करोड़ो रुपैयां लूटने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार पांचों चीनी नागरिक हैं।इन्हें शनिवार को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि शनिबार को दरबार मार्ग स्थित नबील बैंक से नकली वीजा कार्ड का प्रयोग कर पैसा निकालते वक्त एक चिनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । उसी के सहयोग से गिरोह में शामिल अन्य 4 चीनी नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले चीनी नागरिक की पहचान 35 वर्षीय चेन विन विन, 32 वर्षीय झु लियाङ आङ, 30 वर्षीय क्यु याङयिङ, 40 वर्षीय लु जियालिङ, 29 वर्षीय लिन जिनमिङ के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि बैंकिङ प्रणाली को हैक कर 5 करोड़ रुपये चोरी की चर्चा तेज हुई। लेकिन राष्ट्र बैंक ने स्पष्ट किया है कि ...
बिना हेलमेट बाइक चलाया तो 3 माह के लिए वाहन चलाने से हो जाएंगे अयोग्य..जानिए परिवहन कानून तोड़ने पर कितना भरना होगा फाइन

बिना हेलमेट बाइक चलाया तो 3 माह के लिए वाहन चलाने से हो जाएंगे अयोग्य..जानिए परिवहन कानून तोड़ने पर कितना भरना होगा फाइन

ब्रेकिंग न्यूज़
पटना।( vor desk )। 1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो पहले से अधिक जुर्माने के साथ तीन माह के लिए दोपहिया वाहन चलाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यानी तीन माह तक वाहन नहीं चला सकते हैं। इस दौरान वाहन चलाते पुनः पकड़े गए तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। मोटर वाहन अधिनियम में भारी बदलाव किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर अब पहले से और अधिक सख्ती बरती जाएगी। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन (संशोधित) अधिनियम 2019 एक सितंबर से बिहार में लागू किया जा रहा है। यह शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू होगा। जुर्माने की राशि बढ़ाने का मूल उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करना है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के पूरे राज...
नगर परिषद की चयनित भूमि पर चलता रहा मंदिर निर्माण व भजन कीर्तन,प्रशासन रही मूकदर्शक!

नगर परिषद की चयनित भूमि पर चलता रहा मंदिर निर्माण व भजन कीर्तन,प्रशासन रही मूकदर्शक!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के धनगढ़वा कौड़िहार गावँ अंतर्गत कौड़िहार चौक स्थित नगर परिषद के द्वारा ' कम्पोजिट पीट' के लिए चयनित भूमि पर ग्रामीणों के मंदिर निर्माण शुरू किए जाने से प्रशासन सकते में आ गई।उक्त स्थल पर प्रशासन के उपस्थिति में मंदिर निर्माण चलता रहा।वहां उपस्थित ग्रामीण जय श्री राम का नारा लगाते रहे।यह दिन भर चले मंदिर निर्माण के मामले पर पुलिस-प्रशासन की भूमिका मूक दर्शक की रही। ग्रामीणों के तेवर देख कर उनके हौसले पस्त हो गए। स्थानीय वाशिंदों का यह आरोप है कि नगर परिषद ने कचरा डंपिंग के लिए मंदिर व पूजा-पाठ वाले इलाके का चयन कर लिया है। जिस कारण इसका कड़ा विरोध किया गया और साफ कहा कि किसी कीमत पर यहां कूड़ा कचरा नही गिरने दिया जाएगा।क्योंकि यह देवी स्थान है। ग्रामीण इस बात से ज्यादा आक्रोशित हैं कि यह पँचायत का क्षेत्र है।जबकि,नगर परिषद ने इसका बिना पंचायत को सूचना दि...
रक्सौल-मुम्बई लोकमान्य तिलक जन साधारण एक्सप्रेस के नए एलएलबी कोच का उद्घाटन!

रक्सौल-मुम्बई लोकमान्य तिलक जन साधारण एक्सप्रेस के नए एलएलबी कोच का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल से मुम्बई जाने वाली लोक मान्य तिलक जनसधारण एक्सप्रेस को नये एलएचबी कोच के साथ शनिवार को रवाना किया गया।एक समारोह के बीच कैराज से सेवानिवृत हो रहे कर्मी चंद्रिका राय के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं इससे पूर्व एरीया मैनेजर मुकुंद बिहारी के द्वारा नारियल फोड़ विधिवत‍् ट्रेन की पूजा पाठ की गयी। एरीया मैनेजर श्री बिहारी ने बताया कि अंतोदय एक्सप्रेस का रैक लग जाने के बाद इस ट्रेन में सुविधाएं काफी बढ़‍ गयी है। लोगों को अब पहले से अधिक आरामदायक सीटे मिलेगी तथा अधिक संख्या में चार्जर का प्वाइंट भी दिया गया है।लोगों को बेहतर पीने का पानी मिल सके, इसको लेकर सभी बोगी में आरओ फिल्टर भी लगाया गया है। ट्रेन में समान रखने की जगह पर भी गद‍्दा लगाया गया है, जिससे की आवश्यकता होने पर कोई व्यक्ति आराम भी कर सकते है. उन्होने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में...
नेपाल से चीन के दूल्हों के लिए होती है ‘दुल्हनों’ की सप्लाई, कीमत आपके होश उड़ा देगी!

नेपाल से चीन के दूल्हों के लिए होती है ‘दुल्हनों’ की सप्लाई, कीमत आपके होश उड़ा देगी!

ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने अन्तराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, काठमांडू में दस गिरफ्तार नेपाल पुलिस नें दुल्हन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार चीन के नागरिक भी शामिल हैं। चार चीनी नागरिकों को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान जेन शियेंगडॉन, झांग डोंगहुई, क्वांग झांग पेंग, क्विन लियांग के रूप में हुई है जो ह्यूबी प्रांत के निवासी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईश्वर बाबू कार्की ने बताया कि अन्य नेपालियों की पहचान रीना तमांग बिबी रमानी, पर्बती गुरुंग, अमृता गुरुंग, उषा घिमिरे, रोज तमांग, भारत तमांग के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये लोग नेपाली महिलाओं और युवतियों की तस्करी कर उन्हें चीन में दुल्हन बनाकर भेजते थे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने दो चीन...
आमरण अनशन की एकादशी:बीडीओ ने जूस पिला कर तोड़वाया रणजीत का आमरण अनशन!

आमरण अनशन की एकादशी:बीडीओ ने जूस पिला कर तोड़वाया रणजीत का आमरण अनशन!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।पिछले 11 दिनों से जारी स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन शुक्रवार की सन्ध्या समाप्त हो गई।इससे शासन प्रशासन को जहां राहत मिली,वहीं,रणजीत सिंह के परिजनों व समर्थकों ने भी राहत की सांस ली। रक्सौल प्रशासन के आश्वासन पर यह आंदोलन समाप्त हुआ।बीडीओ कुमार प्रशांत ने जूस पिला कर अनशन तोड़वाया। इस दौरान प्रशासन, रेल व नगर परिषद की ओर से स्वच्छ रक्सौल के 14 सूत्री मांग पर चर्चा परिचर्चा के बाद मांगो को पूरा करने का आश्वाशन दिया गया। इसमे नगर परिषद ने सफ़ाई, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, मोक्ष धाम का यथा शिघ्र निर्माण,शहर के सभी वार्डों में डीडीटी का छिड़काव करने, मेन रोड में जाम मुक्ति हेतु कार्य ,नो पार्किंग जोन की पहचान कर इस पर कार्यान्वयन व पार्किंग हेतु स्थान निर्धारण का वायदा किया गया।साथ ही नेपाली नम्बर के वाहनों की इन्ट्री सुनिश्चित करने का भी आश...
सुगौली से रक्सौल की ओर आ रही कार ने तीन लोगों को ठोकड मारी,गम्भीर घायल!

सुगौली से रक्सौल की ओर आ रही कार ने तीन लोगों को ठोकड मारी,गम्भीर घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगर टोली के समीप एनएच पर सुगौली से रक्सौल की ओर जा रही कार ने सड़क के किनारे जा रहे तीन लोगों को ठोकर मार दी। लापरवाह चालक कार लेकर फरार हो गया । वही ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल तीनों को स्थानीय पीएचसी में लाया गया जहाँ तीनों की हालत चिंताजनक देखते हुए मोतिहारी सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामगढ़वा के सिसवनिया गांव निवासी रमेश साह साइकिल खड़ी कर लघुशंका कर रहा था तभी कार चालक ने का संतुलन खो दिया जिसके बाद साइकिल सवार को ठोकर मारी, फिर उसके बाद रामगढ़वा की ओर से जा रहे दो शिक्षकों बासुदेव हजरा व संतोष कुमार को भी ठोकर मारी इसके कारण तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों घायलों को रामगढ़वा पीएचसी में भर्ती कराया। तीनों घायल रमेश साह सिसवनिया रामगढ़वा...
केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र के सहायक समन्वयक बने डॉ0 अनिल कुमार!

केसीटीसी कॉलेज इग्नू केंद्र के सहायक समन्वयक बने डॉ0 अनिल कुमार!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।केसीटीसी कॉलेज रक्सौल इग्नू केंद्र में कॉमर्स के डॉ0 अनिल कुमार को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी इग्नू के समन्वयक डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया डॉक्टर अनिल इग्नू के रक्सौल में स्थापना काल से सलाहकार के रूप में लगातार कार्य करते आ रहे हैं एवं उसकी कई जिम्मेवारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इनकी नियुक्ति महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव कुमार पांडेय एवं समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा के संयुक्त अनुशंसा पर क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर शंभू शरण सिंह ने की है। आज इग्नू केंद्र कार्यालय में प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें उपस्थित होकर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दिया एवं आशा व्यक्त किया कि इग्नू का विकास और तेजी से होगा । ज्ञातव्य है कि इग्नू में बीए,बीकॉम, एम ए, एम काम की पढ़ाई होती...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण,पीएम से छात्र हुए प्रेरित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk )।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में किया गया. प्राचार्य देवेश कुमार पाण्डेय की देखरेख में ऑडियो सिस्टम के माध्यम से स्कूल के बच्चों को फिट इंडिया मुवमेंट के बारे में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया गया. प्राचार्य श्री पाण्डेय ने बताया कि बच्चों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुनने को लेकर काफी उत्सुकता थी. साथ ही बच्चो के द्वारा प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के बाद खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए व्यायाम आदि विषयों पर ध्यान देने की बात कहीं. बच्चों ने यह भी संकल्प लिया है कि फिट रहने के इस मंत्र को लेकर लोग अपने परिवार और समाज के लोगों के बीच जायेगें और उन्हे स्वस्थ्य रखने की विद्या के बारे में बतायेगें. क्योकिं जब नागरिक स्वस्थ्य होगा तब ही स्वस्थ्य समाज और समृद्ध राष्ट्र का न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!