इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक रक्सौल में संपन्न: सीमा स्तंभों के मरम्मत और मैपिंग पर बनी सहमति
रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर आपसी समन्वय और सीमा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज रक्सौल स्थित सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सीमा स्तंभों के रख-रखाव और सुरक्षा से जुड़े कई अहम तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया, जबकि नेपाली शिष्टमंडल की कमान सिराहा जिले के सीडीओ (चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर) सुरेंद्र पौडेल ने संभाली। भारतीय दल में सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शामिल रहे। वहीं, नेपाल की ओर से सिराहा, धनुषा, म...









