रक्सौल में मनेगा गांधी जयंती समारोह:25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम
महादलित टोलों में लगेंगे विकास शिविर,गावँ गावँ में कचरा के ठोस प्रबन्धन
रक्सौल ।(vor desk)। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती रक्सौल में धूम धाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर एक सप्ताह तक समारोह का सिलसिला चलेगा। आगामी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको ले कर शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गांधी जयंती मनाने को ले कर एक बैठक आयोजित हुई। इसको ले कर सरकारी स्तर पर शिड्यूल का निर्धारण हुआ।तथा उसके कार्यान्वयन हेतु आयोजित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ कुमार प्रशांत ने की।उन्होंने इस दौरान बताया कि 25 सितंबर को सभी महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर को गांधी से जुड़े जीवन वृतांत का नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को बापू वंदना कार्यक्रम निर्धारित है।...









