पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जम कर हुई नारेबाजी
राजद विधायक डॉ0 शमीम अहमद के गावँ खैरवा से कैब व एनआरसी का हुआ जबरदस्त विरोध
रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल अनुमण्डल अंतर्गत छौड़ादानो प्रखंड के ग्राम खैरवा से छौड़ादानो मुख्य पथ तक शान्ति पूर्ण जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मोदी तेरी मनमानी,नही चलेगी -नही चलेगी,अमित शाह तेरी गुंडा गर्दी नही चलेगी -नही चलेगी,नीतीश कुमार होश में आओ और हिन्दू मुस्लिम एकता जिंदाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद,हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई -आपस मे है भाई भाई का नारा खूब बुलंद हुआ।
इस जुलूस व विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुखिया पति शब्बीर अहमद ने किया।उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार कैब और एनआरसी ला कर भारत को दशकों पीछे करना चाह रही हैं। इस क़ानून के लागू हो जाने से भारत के...









