Wednesday, June 17

Author: VorDesk

भारत विकास परिषद की बैठक में रेलवे पार्क में गोल्डन क्यारी पौधा लगाने व समस्याओं पर रेलवे के ध्यानाकर्षण का निर्णय

भारत विकास परिषद की बैठक में रेलवे पार्क में गोल्डन क्यारी पौधा लगाने व समस्याओं पर रेलवे के ध्यानाकर्षण का निर्णय

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद की एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता संस्था के सचिव उमेश सिकरिया ने की।बैठक में पार्क में बारिश के कारण हो रहे जल जमाव व जल निकासी की समुचित व्यवस्था को ले कर चर्चा हुई।और इस बाबत रेल प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने का निर्णय हुआ।वहीं,पाक के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई।जिसमें बताया गया कि अब तक करीब 500 बड़े पौधे लगाए गए हैं।जबकि,डेढ़ सौ फूल के पौधे लगाए गए हैं।इस दौरान चैंपियन नर्सरी के संचालक गुलाम रसूल ने पार्क में पौधरोपण में निःशुल्क सेवा देने की घोषणा की।वहीं,बीरगंज से आये विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में ई0 श्याम प्रसाद कलवार ने अपनी ओर से 400 गोल्डन क्यारी पौधा देने की घोषणा की।जबकि,संस्था के सदस्य द्वारिका प्रसाद सर्राफ ने 50 फूल के पौधे लगाने का संकल्प लिया।बैठक में आने वाले दिनों में वाटर फाउंटेन व बच्चों के ल...
कॉलेज में बैंक शाखा खोलने व सम्पर्क पथ निर्माण की पहल के लिए एबिभीपी ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

कॉलेज में बैंक शाखा खोलने व सम्पर्क पथ निर्माण की पहल के लिए एबिभीपी ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

रक्सौल आसपास
-स्नातक में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों को बैंक शाखा नही होने से चालान जमा करने में हो रही दिक्कत -कौड़िहार चौक से कॉलेज रोड जाने वाली सड़क के जर्जर व जलजमाव युक्त रहने से विद्यार्थी परेशान रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 विजय कुमार पांडे से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलेज परिसर में बैंक की शाखा स्थापित करने व कॉलेज रोड की जर्जर स्थिति को सुगम बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया। अभाविप के प्रतिनिधिमंडल में शामिल कॉलेज के निर्वाचित छात्र संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, नगर मंत्री एवं छात्र संघ के प्रतिनिधि अंकित कुमार, उपाध्यक्ष चांदनी कुमारी सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी कॉलेज परिसर में नामांकन का कार्य चल रह...
रक्सौल में क्रासिंग संख्या 33 एवं 34 पर आरओबी निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग ने प्राथमिकता निर्धारण हेतु प्रतिवेदन मांगा!

रक्सौल में क्रासिंग संख्या 33 एवं 34 पर आरओबी निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग ने प्राथमिकता निर्धारण हेतु प्रतिवेदन मांगा!

रक्सौल आसपास
-आरओबी नही बनने से रक्सौल में जाम की समस्या गम्भीर,रक्सौल का व्यापार हो रहा प्रभावित,आम लोग परेशान -आरओबी का पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने वर्ष 2004 में किया था शिलान्यास,एनडीए सरकार में भी मामला लंबित -पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल संसद में उठा चुके हैं मामला, नही मिल स्का है बिहार सरकार से एनओसी रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-बीरगंज सड़क पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज का निर्माण कोई दो दशक बाद भी नही हो सका है।इससे व्यापारी,पर्यटक, स्कूली बच्चे और आम जन सभी परेशान हैं।इस बाबत लगातार पहल हुई, लेकिन,सुस्तचाल से मुक्ति नही मिल सकी है। इसी बीच ,रक्सौल स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 33 एवं 34 पर आरओबी निर्माण के संबंध में पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (बजट एवं योजना) हनुमान प्रसाद चौधरी ने कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, मोतिहारी को पत्र देते हुए बताया है...
एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं का काम रह गया है चुस्की लेना,विकास से मतलब नहीं : रामबाबू

एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं का काम रह गया है चुस्की लेना,विकास से मतलब नहीं : रामबाबू

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।कांग्रेस नेता व रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा है कि शहर में रोड हो या ओभरब्रिज,इसके निर्माण पर कोई चर्चा नहीं होती। जब कोई आंदोलन, धरना या पदयात्रा का आयोजन विभिन्न समस्या के समाधान के लिए किया जाता है तो एनडीए नेताओं -कार्यकर्ताओं के द्वारा चुस्की लिया जाता है और आम लोगों को गुमराह किया जाता है। उक्त बातें श्री यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। श्री यादव ने कहा कि मैं एनडीए नेताओ औऱ लोकसभा विधानसभा के प्रतिनिधियों से पूछना चाहता हूँ कि कब तक दूसरे-दूसरे मामले में रक्सौल वासियों को गुमराह किया जायेगा। कभी चाईना, कभी पाकिस्तान के नाम पर ,तो ,कभी धारा 370 पर, कभी अध्यक्ष बनने पर पटाके छोड़ते हैं, उन्हें यह सब जश्न मनाते शर्म भी नही आती है। भेलाही से छौड़ादानो की सड़क पर कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महीना में नया गाड़ी ख़राब...
रक्सौल के सिसवा में डायरिया का प्रकोप,मेडिकल टीम द्वारा उपचार व जागरूकता अभियान!

रक्सौल के सिसवा में डायरिया का प्रकोप,मेडिकल टीम द्वारा उपचार व जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड के सिसवा में डायरिया के प्रकोप की सूचना के बाद रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरकत में आ गया है।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरत चन्द्र शर्मा के निर्देश पर मेडिकल टीम का गठन कर सिसवा ग्राम में कैम्पिंग शुरू कर दी गई है।मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस. के. सिंह के नेतृत्व में उक्त टीम ने जाँच व उपचार के साथ जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।बताया गया है कि सिसवा के वार्ड तीन में करीब डेढ़ दर्जन लोग डायरिया से ग्रस्त हैं। इसकी रिपोर्ट पूर्वी चंपारण के सिवल सर्जन कार्यालय को प्रेषित कर दी गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मेडिकल टीम रविवार को सिसवा भेजा गया। जहाँ मेडिकल जाँच व उपचार के साथ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।और ओआरएस व जिंक टेबलेट बांटा गया।उन्होंने बताया कि डायरिया पीड़ितों में नीलू देवी, पन्नीलाल, मनीलाल, प्रिया कुम...
दूसरी बार जनता दल यू अध्यक्ष बने भुवन पटेल ने किया रोड शो,रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत व अभिनन्दन!

दूसरी बार जनता दल यू अध्यक्ष बने भुवन पटेल ने किया रोड शो,रक्सौल में हुआ भव्य स्वागत व अभिनन्दन!

ब्रेकिंग न्यूज़
-हजारों कार्यकर्ता लगा रहे थे नारा-'रक्सौल विधानसभा का नेता कैसा हो-भुवन भाई जैसा हो!' -रोड शो में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल,पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा व जद यू राज्य परिषद सदस्य रामपुकार सिन्हा ने किया लोगो का अभिवादन रक्सौल।(vor desk )। पूर्वी चंपारण जनता दल यू के जिलाध्यक्ष पद पर दुबारा आरूढ़ हुए कपिल देव प्रसाद उर्फ़ भुवन पटेल का रक्सौल में भव्य अभिनन्दन हुआ।दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद वे जब रविवार को पहली बार रक्सौल पहुचे,तो,उन्हें फूल माला से लाद दिया गया।गगन भेदी नारे लगाए गए।सड़को पर पूर्वी चंपारण जनता दल यू अध्यक्ष जिंदाबाद,रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का नेता कैसा हो-भुवन भाई जैसा हो..का नारा गूंज रहा था।रक्सौल-रामगढ़वा सड़क खण्ड के रघुनाथ पुर में उनका जम कर स्वागत हुआ।इस अवसर पर भव्य रोड शो का आयोजन भी हुआ। जनता दल यू के बैनर लगे रथ पर सवार जिलाध्यक्ष भुवन पटेल क...
रक्सौल के सेमरी गावँ में डेंगू का मरीज मिलने के बाद हड़कम्प,स्वास्थ्य महकमा ने जारी किया अलर्ट!

रक्सौल के सेमरी गावँ में डेंगू का मरीज मिलने के बाद हड़कम्प,स्वास्थ्य महकमा ने जारी किया अलर्ट!

ब्रेकिंग न्यूज़
-सीमा से लगे पर्सा व बारा जिला समेत नेपाल में डेंगू बुखार का प्रकोप,बिहार के प्रभावित होने की आशंका रक्सौल।( vor desk )।सीमा से लगे नेपाल के पर्सा व बारा जिला समेत सीमाई इलाके में डेंगू बीमारी के फैलने की सूचना व रक्सौल प्रखंड के सेमरी गावँ में डेंगू का एक मरीज मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा ने अलर्ट जारी कर दिया है।पूर्वी चंपारण के भेक्टर बोर्न डिजीज पदाधिकारी सह रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सको व स्वस्थ्यकर्मियो को सतर्क कर दिया गया है।रक्सौल के सेमरी में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही इस बीमारी से बचाव के आवश्यक तैयारी के साथ साथ जन जागरूकता हेतु अभियान भी चलाया जा रहा है।ताकि सीमा क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में डेंगू संक्रमण को रोका जा सके।फिलहाल,नेपाल में डेंगू फैलने से भारतीय नागरिको...
किसानों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री मान धन योजना से, रक्सौल प्रखंड में अब तक छह हजार पंजीकरण

किसानों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री मान धन योजना से, रक्सौल प्रखंड में अब तक छह हजार पंजीकरण

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।प्रधानमंत्री मानधन योजना से किसानों को लाभ मिलेगा।प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मानधन योजना की शुरुआत विगत 1 अगस्त 19 से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है।जिसमे लघु व सीमांत किसानों को इस योजना के द्वारा पेंशन का लाभ मिलेगा।18 वर्ष से 40 वर्ष के किसान इस योजना के लाभ ले सकते है।इस योजना में 18 वर्ष के किसान को 55 रुपया व 40 वर्ष के किसान को 200 रुपया प्रति महीना का प्रीमियम जमा करना होगा।वही सरकार के द्वारा उक्त किसानों को प्रीमियम के अनुसार उतनी राशि बोनस के रूप में उनके खाता में जमा होगी।फिर उन पंजीकृत किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपया का पेंशन मिलेगा।इस योजना का लाभ पंजीकृत किसान ही ले सकते है।जिसका ऑन लाइन अप्लाई 1 अगस्त से शुरू कर दिया गया है।जो किसान प्रधानमंत्री सम्मान योजना का लाभुक है।उन्हें उनके खाता से लिंक क...
रक्सौल के गौरव सिंह ने कराटे प्रतियोगिता में सफलता का झंडा गाड़ कर बिहार का नाम किया रौशन,मिल रही बधाई!

रक्सौल के गौरव सिंह ने कराटे प्रतियोगिता में सफलता का झंडा गाड़ कर बिहार का नाम किया रौशन,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।कहते हैं पूत के पावँ पलने में ही दिखने लगते हैं।इस उक्ति को रक्सौल के गौरव कुमार सिंह ने साबित किया है। स्कूली जीवन मे कराटे में अपनी अलग पहचान बना कर साबित किया है कि प्रतिभा खुद से मुकाम गढ़ लेती है। गौरव ने इस बार बिहार का नाम रौशन किया है। यूथ स्पोर्ट फाउन्डेशन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जयपुर राजस्थान के बालाजी स्टेडियम में आयोजित नेशनल ओपेन कराटे चैम्पियनशीप में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में गौरव कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हरा कर नेशनल चेम्पियनशीप के विजयी घोषित किये गये। इस अवसर फेडरेशन ने राजस्थान के सीकर वदाधर स्थित एसकेएन कन्भेंट स्कूल के प्रतिभागी छात्र गौरव कुमार सिंह को विजयी घोषित होने पर गोल्ड मेडल व साटिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया। वैसे ,गौरव का यह पहला खिताब नही है।इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2017 के अक्...
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सद्भावना यात्रा आयोजित,दिया गया विश्व शांति का संदेश!

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सद्भावना यात्रा आयोजित,दिया गया विश्व शांति का संदेश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल। (vor desk)। मानव उत्थान सेवा समिति की रक्सौल शाखा इकाई के द्वारा सद्भावना यात्रा निकाली गई।जिसके उद्देश्य विश्व शांति का संदेश देना था। सद्गुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के निर्देश पर विश्व शांति कायम करने हेतु रुद्राक्षनन्द जी की देख-रेख में यह सद्भावना यात्रा पिछले 16 सितंबर को घोड़ासहन से शुरू की गई।जो ननौरा, भेलवा बाजार, मिश्रवलिया, संत पुर मठ मोतिहारी होते हुए बंगरा, सुगौली, रामगढ़वा के बाद 20 सितंबर को रक्सौल के कौड़िहार चौक स्थित सच्चा दरबार आश्रम पहुँची।इसके बाद शनिवार की सुबह यह सद्भावना यात्रा रक्सौल में आयोजित हुई। जिसमे बड़ी संख्या में सन्त व अनुयायी शामिल हुए।इस अवसर पर सच्चा दरबार आश्रम में एक सद्भावना संत सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बोलते हुए महात्मा रुद्राक्षनन्द जी ने कहा कि आज अज्ञानी समाज धर्म के नाम पर समाज में दुर्भावना फैलाते हैं। जबकि सबका...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!