Wednesday, June 17

Author: VorDesk

थम नही रही नेपाली शराब की तस्करी,90 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया!

थम नही रही नेपाली शराब की तस्करी,90 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर धराया!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के अहिरवा टोला से एसएसबी व पुलिस के जवानों ने 90 बोतल शराब बरामद किया है।एसएसबी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह के निर्देश पर भारतीय पिलर संख्या 390/05 के करीब अहिरवा टोला गाँव से यह बरामदगी की गई।बताया गया कि एक बाईक सवार युवक को रोक कर जांच किया गया।इस दौरान बाइक में छुपा कर रखे गए 90 बोतल नेपाली शराब के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसबी 47वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि बरामद शराब की खेप नेपाल निर्मित है। गिरफ्तार युवक की पहचान रक्सौल के मौजे मुहल्ला निवासी रामपूजन साह के पुत्र नीरज साह के रूप में हुई है। जिसे रक्सौल थाना को सुपुर्द किया गया है। इधर, रक्सौल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ...
सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्र में पँचायत स्तर पर लगाएगी चिकित्सा शिविर:महेश अग्रवाल

सीमा जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्र में पँचायत स्तर पर लगाएगी चिकित्सा शिविर:महेश अग्रवाल

रक्सौल आसपास
-राष्ट्रपिता गांधी के 150 वीं जयंती पर जारी सेवा सप्ताह के तहत 87 मरीजो का हुआ निःशुल्क उपचार रक्सौल।( vor desk )।सीमा जागरण मंच द्वारा शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में होमियोपैथिक दातव्य औषधालय में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वीं जयन्ती के मौके पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शहर के सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा 87 महिला एवं पुरूष मरीजों की जाँच की गयी तथा मुफ्त चिकित्सीय सलाह एवं दवा दी गयी।डॉ0 सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में लोगों का होमियोपैथ पर भरोसा बढा़ है। जिसके कारण मरीज इलाज की दूसरी पद्धति को छोड़ होमियोपैथ के शरण में जा रहे हैं। औषधालय में उमडी़ मरीजों की भारी संख्या इस बात का सांकेतिक है।इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने घोषणा किया कि शीघ्र ही इस शिविर को सीमावर्ती क्षेत्रों में पंचायत ...
बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नहीं, एसएसबी और सीमाई नागरिकों में मधुर सम्बन्ध जरूरी: इन्द्रासन कुमार

बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नहीं, एसएसबी और सीमाई नागरिकों में मधुर सम्बन्ध जरूरी: इन्द्रासन कुमार

रक्सौल आसपास
एसएसबी द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक में शांति-सुरक्षा व व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी द्वारा बुधवार को पुरन्द्रा कैम्प मे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे आगामी दिनों होने वाले पर्व व स्थानीय समस्याओं को ले कर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की जनता के मधुर सम्बन्ध को आवश्यक बताया।इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने साफ तौर से कहा कि बिना जन सहयोग के सीमा की सुरक्षा सम्भव नही है।वहीं, एसएसबी के इंस्पेक्टर चन्‍द्रसेन कुमार ने कहा कि आप सभी क्षेत्र के लोगो को कोई तकलीफ हो तो हमे बताएं।एसएसबी आपके साथ है और रहेगी। वही जिला पार्षद इन्‍द्रासन कुमार ने कहा कि आने वाले दिनो मे दशहरा,दीवाली,छठ पर्व है ।इसके बारे मे बॉर्डर के अधिकारी अपने शीर्ष अधिकारियों को अवगत करायें कि भारत और नेपाल का संबंध...
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सपना पूर्ण करने में जुटे हैं पीएम मोदी:अरविंद

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद का सपना पूर्ण करने में जुटे हैं पीएम मोदी:अरविंद

रक्सौल आसपास
-भारत गैस एजेंसी द्वारा दर्जनों गरीब ग्रामीण महिलाओं को प्रदान किया गया गैस कनेक्शन रक्सौल।( vor desk )।पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानवतावाद की परिभाषा दी थी। आज उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण करने में लगे हुए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो जनसंघ के संस्थापक थे जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार द्वारा चालित योजनाओं को पहुंचाने का सपना देखा था। आज वह धरातल पर उतर रही है और उसको धरातल पर उतारने का काम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को रक्सौल के शीतलपुर में गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बीच गैस वितरण के मौके पर कही। इस मौके पर उपस्थित हरनाही पंचायत के सरपंच लाल साहब सिंह ने कहा कि पहले गैस के लिए मारामारी झेलनी पड़ती थी। अब मोदी सरकार की पहल से आसा...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का 3 अक्टूबर को होगा भव्य नागरिक अभिनन्दन, गांधी जयंती पर करेंगे पद यात्रा!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल का 3 अक्टूबर को होगा भव्य नागरिक अभिनन्दन, गांधी जयंती पर करेंगे पद यात्रा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल रक्सौल में पद यात्रा करेंगें।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 3 अक्टूबर वे रक्सौल पहुचेंगे। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत गम्हरिया नहर चौक पर किया जाएगा। इसके बाद वे लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना मंदिर पहुंचेंगे,जहाँ ,पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पदयात्रा करते हुए वे शहर के कोइरी टोला स्थित अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगें।तदोपरांत,मुख्य पथ व बैंक रोड होते हुए रेलवे मिडिल स्कूल पहुंचकर देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष सह 370 धारा संपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने दी ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि रक्सौल पहुंचने पर डॉक्टर जयसवाल का...
सूबे में शराबबंदी…’यारों मुझको माफ करना ..मैं नशे में हूँ!’

सूबे में शराबबंदी…’यारों मुझको माफ करना ..मैं नशे में हूँ!’

रक्सौल आसपास
सड़क पर पड़ा रहा शराबी,नही ली आबकारी विभाग वालों ने सुध! रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित आबकारी थाना के आगे एक व्यक्ति का सड़क पर बेसुध पड़े रहना हैरान करने वाला वाक्या था।मंगलवार की दोपहर से उक्त व्यक्ति यूं ही सड़क पर पड़ा रहा।वाहन आते जाते रहे।न तो आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने सुध ली।न ही आस पास के लोगों ने।यह वाक्या चर्चा का विषय बना रहा।पूरे प्रसंग पर यह गाना सटीक बैठ रहा था कि -"यारों मुझको माफ करना…मैं नशे में हूँ!" चर्चा रही कि उक्त व्यक्ति नशे में था।और नशे में ही बेहोश हो कर सड़क पर पड़ा रहा।लेकिन,आबकारी वालों ने इस पर न तो कोई कार्रवाई की जहमत उठाई ।न सुध लेने की। क्या यह व्यक्ति वास्तव में शराबी था।उसने शराब पी थी?…या नहीं।यह तफ़्तीश का विषय था।क्योंकि यह व्यक्ति यदि शराब पी कर सड़क पर लोट पोट था।तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।...
इग्नू में पत्रकारिता और जन संचार में स्नाकोत्तर डिप्लोमा अब बिना कार्य अनुभव के,नामांकन 30 सितम्बर तक!

इग्नू में पत्रकारिता और जन संचार में स्नाकोत्तर डिप्लोमा अब बिना कार्य अनुभव के,नामांकन 30 सितम्बर तक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। इग्नू द्वारा जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन (पत्रकारिता और जन संचार) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा अब बिना 2 वर्ष के कार्य अनुभव के किया जा सकता है। उक्त जानकारी केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के समन्वयक प्रो डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने दी। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि इस कोर्स को करने के लिए पहले पत्रकारिता क्षेत्र में 2 वर्ष का कार्य अनुभव प्राप्त होना आवश्यक था। पर अब इग्नू के कुलपति ने इस कार्य अनुभव की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है ।इस कोर्स में नामांकन के लिए स्नातक होना आवश्यक है। ज्ञातव्य है कि इग्नू में नामांकन जारी है जो 30 सितंबर तक जारी रहेगा ।इग्नू का निर्णय पत्रकारिता एवं जन संचार में में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए नामांकन इस कोर्स में निशुल्क है।प्रो0 सिन्...
सत्संग उप योजना केन्द्र भलुवहिंया में हुआ श्री श्री ठाकुर जी का विराट वार्षिक सत्संग, 134 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा

सत्संग उप योजना केन्द्र भलुवहिंया में हुआ श्री श्री ठाकुर जी का विराट वार्षिक सत्संग, 134 श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा

रक्सौल आसपास
जो अपने बूढ़े माता पिता को सताता है उसका कभी भी मंगल नहीं होता है:अशोक चौरसिया रामगढ़वा ।(vor desk )। मां स्वर्ग होती है वही पिता स्वर्ग का दरवाजा होते हैं।जो मां 9 महीने गर्व में रखकर अपने बच्चे को पैदा करती है, अनगिनत कष्ट सहकर माता पिता बच्चे का लालन-पालन करते हैं, उस माता पिता को जो बच्चे कष्ट पहुंचाते हैं ,उनका कभी भी मंगल नहीं होता है। चाहे वे दुनिया के किसी भी देवी देवता की पूजा क्यों न करें। उक्त बातें सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया ने रामगढ़वा के भलुवहिंया गांव स्थित श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग उपयोजना केंद्र में आयोजित वार्षिक विराट सत्संग को संबोधित करते हुए सोमवार की देर संध्या में कही। वही सत्संग को संबोधित करते हुए रांची से आए सह प्रति ऋत्विक मनोज कुमार ने कहा कि हर मानव के जीवन में गुरु की आवश्यकता है। गुरु के बिना हम मानवों का जीवन अधूरा है।उन...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल पर नामांकन लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए खुला एसबीआई काउंटर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल पर नामांकन लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिए खुला एसबीआई काउंटर

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज में नामांकन लेने वाले छात्रों की सुविधा के लिये अस्थाई रूप से एसबीआई का काउंटर चालू किया गया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस पहल का स्वागत किया है।बता दे कि सोमवार को परिषद ने कॉलेज परिसर एक ज्ञापन सौप कर प्रचार्य प्रो0 डॉ0 राजीव पांडे से मांग किया था कि अविलम्ब बैंक काउंटर खोला जाए।क्योंकि,पूर्व में यह सुविधा कॉलेज में मौजूद थी।इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की पहल के बाद बैंक का अस्थाई काउंटर बहाल किया गया है।इस पर एबिभीपी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।क्योंकि, अब नामांकन प्रक्रिया हेतु छात्र छात्राओं को चालान जमा कराने हेतु दो किलोमीटर दूर एसबीआई मेन शाखा नही जाना होगा । इससे विद्यार्थियों को आर्थिक व शारिरिक परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा व घंटो लाइन में खड़े होकर समय बर्बाद करना नही पड़ेगा। मंगलवार से कॉलेज परिसर में ही चालान जमा हो...
आयुष्मान भारत मेला का हुआ आयोजन,लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सैकड़ो मरीजो की हुई जाँच !

आयुष्मान भारत मेला का हुआ आयोजन,लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सैकड़ो मरीजो की हुई जाँच !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk। )।देश में मोदी सरकार द्वारा मोदी केयर के नाम से प्रचलित योजना आयुष्मान भारत की पहली वर्षगाँठ पर रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरतचन्द्र शर्मा के निर्देश पर सोमवार को प्रखण्ड के लौकरिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वैलनेस सेन्टर लौकरिया में एक स्वास्थ्य शिविर लगाकर सैकड़ो मरीजों का ईलाज किया गया। इस दौरान शिविर में पहुचे लोगों का ब्लड प्रेशर जाँच, शुगर की जाँच, हार्ट की जाँच व नेत्र जाँच करने के साथ लोगों को कैंसर से बचाव हेतु जागरूक किया गया।सेंटर के प्रभारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस दौरान दो प्रसव कराए गए।करीब दर्जनों गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई और आवश्यक सलाह दी गई।मौके पर डॉ.मो.आफताब आलम, बीएचएम सतीश कुमार साही, बीसीएम राजकेश्वर यादव, निकुंज कुमार,जी.एन.एम. पूनम कुमारी ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!