रक्सौल के एसएभी स्कूल में “अंतर चित्रकला प्रतियोगिता”का हुआ आयोजन,प्रतिभागी पुरस्कृत
प्रथम प्राइज पाने वाली शाइस्ता की पेंटिंग ने किया भावुक,पेटिंग देख लोगो के आंखों में आँसू
रक्सौल।(vor desk)। शहर के एसएभी स्कूल में वर्ग नर्सरी से दशम वर्ग के बच्चों के बीच "अंतर चित्रकला प्रतियोगिता"का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने स्वविवेक से अपने अपने कला-कौशल का चित्रण के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत निर्णायक मंडल तथा मुख्य अतिथियों में शामिल लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार एवं सचिव सह डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ज्वांइट पिआरओ शम्भु प्रसाद चौरसिया के द्वारा सर्वश्रेष्ठ चित्रण करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।जिसमे प्रथम पुरस्कार शाइस्ता कौशर वर्ग 8 ए को व दूसरा पुरस्कार श्रुति चौहान वर्ग 9ए और तीसरा पुरस्कार अभिनन्दन कुमार वर्ग 9 ए को प्रदान किया गया। प्रथम पुरस्कार पाने वाली शाइस्ता कौशर की पेटिंग ने बच्चो और शिक्षक सहित...









