Friday, June 19

Author: VorDesk

धूम धाम से मना चित्रगुप्त पुजा महोत्सव ,चित्रांश युवा मंच द्वारा जागरण कार्यक्रम!

धूम धाम से मना चित्रगुप्त पुजा महोत्सव ,चित्रांश युवा मंच द्वारा जागरण कार्यक्रम!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में धूम धाम से चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ।रक्सौल के रेलवे कॉलनी स्थित चित्रगुप्त मन्दिर व काली मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की गई।इस अवसर पर चित्रांश युवा मंच के द्वारा जागरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।जिसमे कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति व भक्ति गीतों से शमा बांध दिया।कलाकारों ने शिव पार्वती और बसहा बैल से जुड़ी झांकी प्रस्तुती की। जागरण टीम में कलाकार प्रिया केशरी,बंदना शास्त्री, दिनेश पाण्डे,मुरारी ठाकुर,लालबाबू पटेल आदि शामिल थे।पूजनोत्सव पर मंच के अध्यक्ष प्रो0 धनजंय कुमार बैठे। जबकि, मौके पर डॉ प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा,डॉ0 अनिल श्रीवास्तव,विवेकानन्द सिन्हा,प्रवीण श्रीवास्तव,,अजित श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव,सजंय श्रीवास्तव,दीपक कुमार सिन्हा,राकेश वर्मा,ई0 प्रवीर रंजन धीरज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव , गुड्डू श्रीवास्तव, निरज श्रीवास्...
पहलवानी को जिंदा रखने के लिए सरकार व जनप्रतिनिधियों को आगे आने की जरूरत:रामबाबु

पहलवानी को जिंदा रखने के लिए सरकार व जनप्रतिनिधियों को आगे आने की जरूरत:रामबाबु

रक्सौल आसपास
रक्सौल प्रखण्ड के परसौना गांव में भव्य मेला व दंगल प्रतियोगिता का आयोजन! रक्सौल।(vor desk )।दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर रक्सौल प्रखण्ड के पलनवा थाना क्षेत्र के परसौना गाँव में मंगलवार को भव्य मेला व दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परसौना गाँव मे आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रामबाबू यादव व मुखिया पति बृजकिशोर यादव तथा राजद नेता रवि मस्करा ने संयुक्त रूप से पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस मेला का आयोजन सैंकड़ों वर्षों से किया जाता है और इसमें देश एवं विदेश से पहलवान आते हैं।उन्होंने कहा कि पहलवानी को सरकारी संरक्षण मिलना चाहिए।लेकिन, अखाड़े गुम हो रहे हैं।प्रतिभा दम तोड़ रही है।यही स्थिति रही तो दंगल प्रतियोगिया सपने की बात हो जाएगी।इसके संरक्षण के लिए जनप्रतिनिधियों ...
एनडीए सरकार में कृषक उपेक्षित,गन्ना किसानों का भुगतान नही हुआ तो आंदोलन : रामबाबू

एनडीए सरकार में कृषक उपेक्षित,गन्ना किसानों का भुगतान नही हुआ तो आंदोलन : रामबाबू

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानो का सुनने वाला कोई नही है।तो, ओडीएफ धरातल पर नदारद है।किसानों को सब्सिडी और खाद्य-बीज के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोन लेने के लिए किसानों को लाख रुपया में पन्द्रह बीस-हजार रुपया बिचौलियों को घुस देना पड़ रहा है। तब जा कर लोन पास हो रहा है।उन्होंने कहा कि जो अन्नदाता आम लोगो का पेट भरते हैं।आज वही किसान कर्ज में डूबे हुए हैं।उन्होंने रक्सौल प्रखण्ड के लौकहा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में एनडीए सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि तक किसान के पास अनाज रहता है तो वो गजरा के भाव मे बिकता है और वही जब मंडी में चला जाता है तो उसका दाम आसमाँन छू लेता है। केंद्र सरकार विरोधी है ही साथ साथ बिहार सरकार भी सौतेला व्यवहार कर रही है। आठ दस माह हो गया अभी तक किसानों ...
हरसिद्धि से चुराई गई पिकअप भान रक्सौल के  भेलाही से बरामद,कबाड़ व्यवसायी समेत दो धराये!

हरसिद्धि से चुराई गई पिकअप भान रक्सौल के भेलाही से बरामद,कबाड़ व्यवसायी समेत दो धराये!

रक्सौल आसपास
रक्सौल/हरसिद्धि।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के हरसिद्धि बाजार से 2 अक्टूबर की मध्य रात में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये गए पिकअप भान को रक्सौल के भेलाही बाजार से बरामद किया गया।वहीं,इस मामले में कबाड़ व्यवसायी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस छापेमारी में रविवार को रक्सौल अनुमंडल के भेलाही के एक कबाड़ दुकान से उक्त पिकअप वाहन को बरामद किया गया। पुष्टि करते हुए हरसिद्धि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हरसिद्धि निवासी विनय कुमार अग्रवाल ने थाना में आवेदन दिया था कि उनका पिकअप उनके दरवाजे पर खड़ा किया गया था। अज्ञात चोरों ने 2 अक्टूबर की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने गाड़ी को चुरा ली। तब से पुलिस उस पिकअप की तलाश में थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उस पिकअप को भेलाही की एक कबाड़ दुकान में काटकर बेचा जा रहा है। पुलिस ने...
भाजपा के आदापुर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दिया नामांकन!

भाजपा के आदापुर मण्डल अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने दिया नामांकन!

रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk )।सोमवार को आदापुर मण्डल के अध्यक्ष पद के चुनाव को ले कर आदापुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। उक्त बैठक विधायक डाँ0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई।जिसमें मंडल चुनाव प्रभारी वरूण सिंह, प्रवेक्षक गणेश प्र0 यादव उपस्थित रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए पाँच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमे नितेश पटेल, सुभाष चन्द्र सिंह,गोविन्द सर्राफ, राजेश प्रसाद ,अनिल चौधरी ने अपना अपना नामांकन पर्चा भरा।जिसे चुनाव प्रभारी वरूण सिंह ने स्वीकृत कर अगले आदेश के लिए जिला कमिटी को सौंप दिया।इधर,इस बात की चर्चा तेज रही कि उक्त नामांकन लेने के बाद चुनाव होगा।या मनोयन।फिलवक्त,इस कवायद को सांगठनिक जिला रक्सौल कमिटी के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।जो इस सांगठनिक जिला क्षेत्र अंतर्गत सभी मंडल के चुनाव के बा...
पंखे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच पड़ताल!

पंखे से झूल कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के एक परिवार में दीपावली का पर्व तब मातम में बदल गया।जब एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।मृतक का नाम मंजय कुमार(30 वर्ष ) बताया गया है।पुलिस ने शव को नियंत्रण में ले कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।मौत की वजह की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के पिता रामानंद महतो के मुताबिक,उनके दो पुत्रो मंजय और कन्हैया में दीपावली की शाम में विवाद हुआ था।इसमे बात मारपीट तक पहुच गई।जिसमे छोटा पुत्र कन्हैया चोटिल हो गया।इसकी शिकायत रक्सौल थाना में हुई।लेकिन,इसी बीच घर के एक कमरे में पंखा से झूल कर मंजय ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घर का मेन गेट लॉक था।छत के ऊपर से घर मे घुसने पर उक्त घटना का पता लगा।इधर,उक्त रहस्यमय घटना की खबर लगते ही मुहल्ले में चर्चा और अटकल तेज हो गई।पुलिस भी पहुच गई।रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अभय कुमार ने बताया कि मा...
सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा के लिए महा दीप प्रज्वल्लन व प्रार्थना सभा आयोजित!

सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा के लिए महा दीप प्रज्वल्लन व प्रार्थना सभा आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कभी जीवनदायिनी रही सरिसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति व रक्षा हेतु रक्सौल के नागा मठ पर महा दीप प्रज्वलन,प्रार्थना सभा एवं संकल्प का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नदी की रक्षा के नाम पर 551 दीपों की माला तैयार की गई। सरिसवा नदी बचाओ आंदोलन के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पत्रकार एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए ।महा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर किरण बाला, इंजीनियर सुरभि सुमन ,शैल देवी, रागनी देवी ,रेखा श्रीवास्तव, मंजू देवी ,अनुरागनी देवी, सरिता श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर आंदोलन के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि बहुत ही दुखद स्थिति है कि प्रदूषण लगातार बढ़ने के कारण भूजल प्रभावित हो गया है। हमने नदी का इस्तेमाल बंद तो कर दिया पर अब भूजल में जहरीले अवयव के जाने ...
पूर्व मंत्री सगीर अहमद के घर के पिछले हिस्से में स्थित चप्पल के गोदाम में भीषण आगलगी

पूर्व मंत्री सगीर अहमद के घर के पिछले हिस्से में स्थित चप्पल के गोदाम में भीषण आगलगी

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।दीपावली की रात रक्सौल में हादसे की रात साबित हुई। एक ओर दीप से जहां पूरा शहर जगमग था।वहीं,करीब नौ बजे पूर्व मंत्री सगीर अहमद के आवासीय परिसर के पिछले हिस्से में एक चप्पल के गोदाम में भीषण आगलगी से अफरा तफरी मच गई।रात भर आग सुलगती रही।किसी तरह सुबह आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग आगलगी पर काबू में जुट गए।वहीं,सूचना मिलते ही मोबाइल फायर बिग्रेड की टीम पहुच कर आगलगी को काबू पाने में मश्क्कत करती रही। रक्सौल अग्निशामक केंद्र के प्रभारी भूपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुची टीम ने आगलगी पर काबू का प्रयास किया।लेकिन,आग काबू में आने की बजाए विकराल रूप धारण करने लगी।गली के संकरा होने व गोदाम के आवासीय परिसर के भीतर रहने से भी परेशानी हुई।इस बीच आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर बिग्रेड वाहन पहुचा। सूत्रों ने बताया कि यह चप्पल ग...
डबल इंजन की सरकार को जनता ने नकारा,2020 में हो जाएगा पता साफ : रामबाबू यादव

डबल इंजन की सरकार को जनता ने नकारा,2020 में हो जाएगा पता साफ : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में हुए उप चुनाव से एनडीए को सबक लेने की जरूरत है। राज्य में हुए इस उप चुनाव में इस बार ज्यादा अंतर से हराकर जनता ने साबित कर दिया कि अब हिटलर शाही नही चलेगी ।किसी तरह एनडीए दो सीट बचा सकी है।उक्त बातें कांग्रेस नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने गुरुवार को कही।उन्होंने कहा कि अब खाली हवाबाजी नहीं चलेगी। जुमला बाजी नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि जनता अब झांसे में नही आने वाली।आम जनता को जमीनी स्तर पर विकास चाहिये ।उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार फेल है। हिटलरशाही बढ़ती जा रही है। इनके राज में आम लोग अफसरशाही,भ्र्ष्टाचार,घूसखोरी,आतंक,बलात्कार से त्रस्त हैं।श्री यादव ने कहा कि जनता उब चुकी है।किसानों की समस्या कोई सुनने वाला नही है ।साधारण लोग से ले कर आम व्यापारी तक एक दम बर्बाद हो गए हैं।जनता ने इन्हें नकारने का संकेत दे दिया है।यह चुनाव स...
रेल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने किया रेल स्टेशन व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

रेल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने किया रेल स्टेशन व आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण

रक्सौल आसपास
दीपावली व छठ पर्व को ले कर सुरक्षा सम्मेलन में दिए कई निर्देश,छठ घाटों पर रहेगी निगरानी रक्सौल।(vor desk )।समस्तीपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने गुरुवार को रक्सौल रेल सुरक्षा बल पोस्ट व स्टेशन का निरीक्षण किया। दीपावली व छठ पर्व को ले कर स्टेशन व यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दौरान श्री त्रिपाठी ने सुरक्षाकर्मियों को आतंकी गतिविधि व हादसों से निपटने के लिए कई टिप्स दिए।साथ ही रेल सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि दीपावली व छठ पर्व मेंं बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशो से यात्री अपने घर आने जाने के लिए रेल यात्रा करते हैं।इस मौके पर नशाखुरानी गिरोह द्वारा इन्हें नशा का शिकार बनाकर लूटपाट करने की घटनाएं सामने आती है।ऐसी घटनाओं को हर हाल में रोकने के लिए आरपीएफ को मुस्तैद रहना है।उन्होंने सम्मेलन में कहा कि ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!