Saturday, June 20

Author: VorDesk

रक्सौल में याद किये गए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल,भाजयूमो ने मनाई जयंती!

रक्सौल में याद किये गए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल,भाजयूमो ने मनाई जयंती!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई के तत्वाधान में गुरुवार को देश के लौह पुरुष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से नागा रोड में मनाई गई ।जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने की।उक्त अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रो0 दूबे ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत दूसरे टुकड़े में राजवाड़े के तहत बटा हुआ था जिसको एक करने का श्रेय कार्य सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है । सरदार वल्लभभाई पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी राष्ट्रभक्त एवं देश के लिए समर्पित व्यक्तित्व थे। देश का प्रधानमंत्री उन्हें ही बनना था पर उन्हें नहीं बनने दी गई। दुर्भाग्यवश उनके मृत्यु के बाद उनको भुलाने का काम किया गया और भावी पीढ़ी उनके इतिहास से वंचित रह गई ।उनकी जीवनी से ,उनके कृतियों को याद करके भावी पीढ़...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा दलित बस्ती में छठ पूजा का सामग्री वितरित!

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा दलित बस्ती में छठ पूजा का सामग्री वितरित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल ।(vor desk)। शहर के अखिल भारती मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सदस्यों के द्वारा प्रखण्ड क्षेत्र के धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत स्थित दीनदयाल ढंगरटोली दलित बस्ती के गरीब असहाय लोगो को छठ की सामग्री व साड़ीयो का वितरण किया गया। उक्त बावत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अध्यक्ष वीना गोयल ने बताया कि गत सालो से इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हमलोग इस बार गरीब असहाय छठ व्रतियों को छठ पूजन सामग्री चावल, नारियल, गुड़ व साड़ी का वितरण किया जा रहा है। वही दलित बस्ती के स्कूली बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया है। वही अ.भा.मा.म. सम्मेलन के सचिव सोनू काबरा ने बताई की सरकार के द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान में प्लास्टिक के बैन को बढ़ावा देते हुए हमलोगो के द्वारा उक्त सामग्री कपड़े का थैला में डाल कर दिया जा रहा है। हमलोग का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग समान के आभाव में ...
कपड़ा बैंक द्वारा रक्सौल के सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण!

कपड़ा बैंक द्वारा रक्सौल के सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच वस्त्र वितरण!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। कपड़ा बैंक द्वारा कार्तिकी छठ करने वाले छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं बच्चो के कपड़े का वितरण किया गया।शहर के नागा रोड में अंत्योदय भवन स्थित कपड़ा बैंक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कपड़ा बैंक के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व त्याग, सादगी एवं प्राकृतिक संरक्षण व उन्नति का संदेश देने वाला लोक आस्था का महापर्व है। इस पर्व से पूरे बिहार का सम्मान एवं स्वाभिमान संपूर्ण जगत में व्याप्त है। कपड़ा बैंक अपने स्थापना काल से ही जरूरतमंदों के बीच कपड़ा वितरण के उद्देश्य को सार्थक करते आ रहा है। वहीं,कपड़ा बैंक संरक्षक आनन्द रुंगटा ने कहा कि कपड़ा बैंक अपने आप में अनूठा और प्रेरक संस्था है, जरूरतमंदों को वस्त्र मुहैया कराना अत्यंत सराहनीय कार्य कार्य है। यह अभियान अन्य स्थानों पर भी शुरू होनी चाहिए। इस कार्यक्रम में सैकड़ो स्त्रियों व बच्चों...
विधायक डॉ0 अजय सिंह ने किया नगर भ्रमण,व्यापारियों व आमजनों को दी शुभकामनाएं!

विधायक डॉ0 अजय सिंह ने किया नगर भ्रमण,व्यापारियों व आमजनों को दी शुभकामनाएं!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक सह राज्य के पर्यटन उद्योग समिति के सभापति डॉ0 अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को नगर भ्रमण किया।रक्सौल बाजार में भ्रमण के दौरान उन्होंने व्यापरियो व आम जनों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान अपने शुभकामना संदेश में डॉ0 अजय सिंह ने कहा है कि छठ पर्व हिंदुओ के लोक आस्था का महापर्व है। तमाम प्रदेश वासियों को मेरी शुभकामनाएं हैं। विधायक डॉ अजय ने कहा कि मेरी कामना है कि छठ पर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि लाये ।छठ मैया की कृपा से राज्य व देश की तरक्की हो।खुशहाली आए।नगर भ्रमण में उनके साथ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता,रक्सौल के नगर अध्यक्ष भैरव गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह,भाजपा के रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष रामयश सिंह,आदापुर मण्डल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद,पूर्णिमा...
सशस्त्र सीमा बल ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, रक्सौल में ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ आयोजित!

सशस्त्र सीमा बल ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, रक्सौल में ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ आयोजित!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।एसएसबी ने देश के प्रथम उप प्रधान मंत्री सह गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई। एसएसबी 47वीं बटालियन द्वारा डिप्टी कमांडेंट एम ब्रोजन सिंह के नेतृत्व मे यह राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता-अखंडता बनाए रखने को ले कर सभी अधिकारियों व जवानों ने शपथ लिया । साथ ही रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट परिसर में ' रन फॉर युनिटी 'कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी जवानों -कार्मिकों ने पूरे जोश खरोश के साथ मार्च परेड किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डिप्टी कमांडेट एम ब्रोजन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और अखंड निश्चय से ही देश को एक सूत्र में बांधा जा सका। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखना ही हमारा दायित्व है। इस अवसर पर सहायक कमांडेट ...
लाखों रुपये मूल्य के गांजा के साथ एसंएसबी ने दो को किया गिरफ्तार।

लाखों रुपये मूल्य के गांजा के साथ एसंएसबी ने दो को किया गिरफ्तार।

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल से तस्करी कर भारत में सप्लाई देने के लिए लाए गए गाँजा के खेप के साथ दो तस्करों को पकड़ा गया है।एसएसबी ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर उक्त गाँजा बरामद किया। एसएसबी की 47 वीं बटालियन की टीम ने मीले इनपुट के आधार पर रक्सौल के कौड़ीहार चौक पर की गई छापेमारी में करीब 24 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में एक महिला और एक पुरूष शामिल है। इसकी जानकारी एसएसबी इंस्पेक्टर रमेश यादव ने बताया कि उक्त गांजा नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही थी।इसी बीच खुफिया सूचना पर चलाये गए ऑपरेशन में उक्त सफलता मिली। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में पूर्वी चंपारण के आदापुर अंतर्गत कटगेनवा भवानीपुर निवासी हरेन्द्र पटेल व नेपाल के पर्सा जिला के धोरे की लाली देवी शामिल है।दोनों अपने को कैरियर बता रहे थे। बताया गया बरामद गांजा की की...
जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छठव्रतियों को वितरित किया वस्त्र ,पूजन सामग्री व अनाज !

जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छठव्रतियों को वितरित किया वस्त्र ,पूजन सामग्री व अनाज !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर के गरीब व असहाय छठ व्रतियों के बीच वस्त्र,अनाज व पूजन सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम कुमार साह , किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुस्तजाब आलम, विधान सभा प्रत्याशी कृष्ण जी उर्फ नेता जी, जिला सल्लहकार प्रदीप भारती , महिला प्रकोष्ठ की अनिला तिवारी, जिला महा सचिव रामपुकार यादव , प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष केतन साह,नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, समेत राज कुमार साह , राम भुवन दास, आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोहन साह, ददन महतों, अर्ज यादव आदि के द्वारा संयुक्त रूप से करीब सौ व्रतियों को गेहूँ, नारियल, साड़ी वितरण किया गया। ...
साई एग्रो इंडस्ट्रीज़ व आदर्श केयर फाउंडेशन के द्वारा छठव्रतियों को पूजा सामग्री वितरित

साई एग्रो इंडस्ट्रीज़ व आदर्श केयर फाउंडेशन के द्वारा छठव्रतियों को पूजा सामग्री वितरित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। शहर के साई एग्रो इंडस्ट्रीज व आदर्श केयर फाउंडेशन द्वारा शिविर लगाया कर छठ-व्रतियों के बीच पूजा सामग्री साड़ी, फल , मिठाई ,नारियल आदि का वितरण किया गया। इंडस्ट्रीज के निदेशक सुमित सिंह सांडिल्य ने कहा कि छठ व्रत आस्था व अध्यात्म से जुड़ा हुआ है।गरीब व असहाय छठ व्रतियों के सहयोग के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम मे आदर्श केयर फाउंडेशन के सचिव दिनेश सिंह ,अमित सिंह, नितीश गुप्ता ,चंदन सिंह, अनुज पटेल , सुनील सर्राफ , सौरभ मिश्रा , मुनाल पटेल, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे । ...
शहर के वार्ड 6 में फंदे से झूलता मिला युवक,रक्सौल पुलिस ने शुरू की गहन जांच पड़ताल!

शहर के वार्ड 6 में फंदे से झूलता मिला युवक,रक्सौल पुलिस ने शुरू की गहन जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।"हमरा से का गलती भइल हे भगवान की हमर रजऊ के छीन लेनी…अब हम केकरा सहारे जियम!" यह कह कर रामबाबु पटेल उर्फ बिक्की की मां पासपति देवी बार बार बेहोश हो जा रही है।जवान बेटे के मौत से सदमे की शिकार 60 वर्षीया पासपति देवी यह नही बता पा रही है कि उसके एक मात्र पुत्र ने आखिर फांसी लगा कर जान कैसे दे दी।वो कहती है कि दीवाली के पहले उसकी राम बाबू से बकझक हुई थी।वो बताती है-'झगड़ा भइला के बाद हम अपन मायके सतपिपरा( रामगढ़वा ) चल गईंनी।जब आजु ई घटना के पता लागल त हम भागल अइनी।' दरअसल,पुलिस ने बुधवार को सूचना मिलने पर शहर के बैंक रोड से जुड़े ओल्ड आइओसी रोड पहुच कर एक मकान से राम बाबू का फंदे से लटकता शव बरामद किया।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया।जहां से लौटने के बाद देर शाम अंत्येष्टि कर दी गई। इस घटना को ले कर शहर में चर्चा परिचर्चा और अटकलें तेज है।घटना की सूच...
एसडीओ अमित कुमार ने किया शहर के छठ घाटों का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

एसडीओ अमित कुमार ने किया शहर के छठ घाटों का निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में शांति, सुरक्षा और हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा को सम्पन्न कराने की लिये रक्सौल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।घाटों की साफ सफाई व विधि व्यवस्था को ले कर आवश्यक पहल जारी है।इसके लिए नगर परिषद को भी निर्देशित किया गया है।ताकि,घाट स्वच्छ व सुंदर दिखे।उक्त बातें रक्सौल एसडीओ अमित कुमार ने बुधवार को रक्सौल के सरिसवा नदी तटवर्ती आश्रम रोड छठ घाट के निरीक्षण के बाद कही।इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आनन्द गौतम व आश्रम रोड छठिया घाट पूजा समिति के पुजारी गणेश झा मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घाटो की सुरक्षा दृष्टिकोण से घेराबंदी की जाएगी।इतनी जगह होगी कि श्रद्धालुओ को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि घाटों पर मोनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष बनेगा।उन्होंने कहा कि रेल पुल को देखते हुए पूजा कमिटी को सतर्कता के लिए कहा गया है।ताकि,...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!