नाले में गिर गई गाय,मशक्कत से बचाई गई बेजुबान की जान!
रक्सौल।(vor desk )।आंधी पानी के बीच एक गाय नाले में गिर कर मुसीबत में फंस गई।जिसे बड़ी मुश्किल से नाले से निकाल बचाया गया।
घटना सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई।बताया गया कि एक गाय यूनियन बैंक के पास 3 फिट गहरे नाले में गिर गई थी। जिसका स्लैब सफाई के दौरान हटा दिया गया था। ट्रांसफार्मर नाले के बीच बरसात के समय और भी खतरनाक हो सकता था। विधुत विभाग के अभियंता एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल ही इस घटना की जानकारी दी गई । वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों में संतोष कुमार नाले के गंदे पानी का परवाह नहीं करते हुए नाले में घुस कर गाय के आगे पीछे दोनो पैर के बीच रस्सी बांधी।इसके बाद किसी तरह आम जनों के सहयोग से निकाला गया ।अहम यह था कि अमीर -गरीब, हिंदू- मुस्लिम सब भूल कर सिर्फ गाय को बचाने का धुन था। शुक तो यह था कि बिजली विभाग ने अचानक लाइन नहीं दिया अन्यथा पोल - ट्...









