Author: VorDesk
दीपावली- छठ पर्व पर नही चुके खरीददारी का मौका,ड्यूक दे रहा मेंस वेयर पर 20 प्रतिशत तक की छूट
रक्सौल।(vor desk )। फेस्टिव सीजन में मेन्स वियर मल्टी ब्रांड के लिए मशहूर 'ड्यूक' एक्सकुलिसिव शो रूम इस बार धमाल मचा रहा है। वह इसलिए कि ड्यूक इस बार उत्सव सीजन में उपहारों की बौछार कर रहा है। किसी भी ब्रांड की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है।
बेहतरीन कलेक्शन : दीपावली व छठ पर्व को ले कर ड्यूक अपने खास व उम्दा रेंज के साथ सज-धज कर तैयार है।शहर के आकर्षण गली स्थित ड्यूक एक्सकुलिसिव शो रूम के संचालक श्याम जायसवाल व प्रदीप सिंह ने सँयुक्त रूप से बताया कि ड्यूक एक इंटरनेशनल ब्रांड है।जिसमे जीन्स का रेंज स्टार्टिंग 1275 से , टीशर्ट का रेंज स्टार्टिंग 425 से, शर्ट का स्टार्टिंग रेट 1275 से है।जो 100% कॉटन से बना हुआ है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक खरीददारी पर 20% तक की छूट कम्पनी की ओर से दी जा रही है।
...
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 रवि शंकर का लम्बी बीमारी के बाद निधन,शोक!
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण जिला के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 रवि शंकर का शुक्रवार को निधन हो गया।वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उन्होंने मोतिहारी के चांदमारी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
डॉ0 रवि पूर्व में रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके थे।वहीं,वे रक्सौल टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव आलोक श्रीवास्तव के अग्रज थे। उनके निधन पर रक्सौल में शोक छा गया है।
उनके निधन पर रक्सौल पीएचसी प्रभारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा,चिकित्सक डॉ एसके सिंह,डॉ राजीव रंजन,डॉ अमित कुमार,डॉ आरपी सिंह,डॉ अजय कुमार,डॉ प्रहस्त कुमार,डॉ मुराद आलम, समेत यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,रवि रंजन,यूनुस अंसारी,एम एन ई जय प्रकाश, आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।वहीं,टेक्सटाइल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिवपूजन प्रसाद,अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता समेत परमेश्वर रूंगटा, विमल रू...
राजद चला गावँ की ओर कार्यक्रम के तहत राजद नेता रवि मस्कारा किया जनसम्पर्क!
रक्सौल।(vor desk)। राजद की टीम ने 'राजद चला गाँव की ओर' कार्यक्रम के तहत आदापुर प्रखंड के घोड़ासहन, रामपुर, एवं श्यामपुर बाजार का भ्रमण किया।राजद टीम का नेतृत्व रक्सौल विधानसभा नेता रवि मस्कारा ने किया।श्री मस्कारा ने शुक्रवार की सुबह श्यामपुर चौक स्थित नवलखा काली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की एवं अपने नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जल्द रिहाई की कामना की।मंदिर के पुजारी बाबा गजेंद्रनाथ के अनुसार यह देवी स्थान श्मसान में बसा है एवं सिद्धापीठ है।यहाँ सभी की मनोकामना पूर्ण होती है।राजद टीम ने आज घोड़ासहन एवं रामपुर का दौरा भी किया जहाँ ग्रामीणों से मिलकर राजद के सिद्धांत के बारे में बताया गया। चौक चौक पर चाय पर चर्चा करते हुवे राजद नेता रवि मस्कारा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य राजद को मजबूत कर हर घर पहुँचाना है।टीम में पूर्व सरपंच तजमुल हक़ अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसार...
युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण के लिए आरडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन!
रक्सौल।(vor desk)।
युवा सहयोग दल ने कॉलेज रोड निर्माण की मांग की है।इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल ने आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता कार्यालय को ज्ञापन सौंपा है। दल के महामंत्री संतोष कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र का एकमात्र अंगिभूत के.सी.टी.सी. कॉलेज है। जिसमें 5000 से 6000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।कौड़िहार चौक से कॉलेज जाने का रास्ता अत्यंत खराब एवं दयनीय स्थिति में है। इस कॉलेज में रामगढ़वा, छौड़ा दानो,सिकटा से लेकर आदापुर तक के बच्चे पढ़ने आते हैं।जर्जर और गढ्ढेनुमा यह सड़क बरसात के दिनों में तालाब में तब्दील हो जाता है ।जिससे कॉलेज में आने जाने या आम नागरिकों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है।उस सड़क के वजह से आए दिन छोटे-छोटे मासूम स्कूली छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार होते हैं।इस सड़क के कारण सबसे बुरी स्थिति महिलाएं बच्चे एवं छात्राओं की है।साथ ही दल के मीडिया प्रभार...
ओम कुमार साह बने जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष,कमिटी द्वारा किया गया सम्मानित!
रक्सौल।(vor desk )।जन अधिकार पार्टी की नगर कमिटी की एक बैठक दिनेश प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में विधानसभा क्षेत्र के नेता कृष्णा प्रसाद( नेता जी )द्वारा दीपावली व छठ पर्व पर शुभकामना संदेश देने के लिए जनसम्पर्क करने का निर्णय लिया गया।वहीं, इस बैठक में ओम कुमार साह को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी गई और उन्हें समानित किया गया ।वहीं, जिला सलाहकार प्रदीप भारती, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुस्तजाब आलम, युवा के प्रखंड अध्यक्ष केतन साह, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिला तिवारी, जिला महासचिव राम पुकार यादव, जिला सचिव विनय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, अदापुर प्रखंड अध्यक्ष मोहन साह, बेवासाए प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, अप्लसंख्यक के नगर अध्यक्ष राजू आलम, अत्यंत पिछड़ा के नगर अध्यक्ष जनार्धन साह, अल्पसंख्यक के नगर उपाध्यक्ष मो...
बारा जिला में तस्करी के 19 किलो चांदी व भारतीय बाइक समेत एक युवक गिरफ्तार !
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों सीमा पर दीपावली पर्व को ले कर चांदी की तस्करी जोरो पर है।इसी क्रम में नेपाल के बारा जिला के सिम्रौनगढ सीमा चौकी के सशस्त्र पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर अवैध चाँदी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि शुक्रवार को अहले सुबह गुप्त सूचना पर चलाये गए इस अभियान में कुल 19 किलो 1 सौ ग्राम चाँदी सहित बारा जिला के बारागढी गाउँपालिका वार्ड 6 निवासी 32 वर्षीय मुख्ती साह को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत से बीआर 06 एम 1060 नम्बर के भारतीय मोटरसाइकल पर आलू की बारी में छुपा कर लाये जा रहे चाँदी के साथ उक्त युवक को रोका गया।तो उसने भागने की कोशिश की। सशस्त्र पुलिस बल के एसपी प्रकाश थापा ने बताया कि बरामद चाँदी का बाजार मुल्य 14 लाख रुपैयाँ नेपाली मुद्रा में है।बताया गया कि चांदी व बाइक समेत युवक को आवश्यक कार्रवाई...
पंकज टॉकीज में प्रदर्शित फ़िल्म ”सई रा नर सिम्हा रेड्डी” देखना न भूलें!
रक्सौल।( vor desk )।भारत के स्वतंत्रता संग्राम को लेकर अनगिनत फिल्में बनी हैं। कई योद्धाओं और नेताओं के कारनामे और जीवनियां पढ़ी होंगी लेकिन कई ऐसे योद्धा भी है जिनके बारे में शायद ही हमने सुना हो। ऐसे ही एक योद्धा के ऊपर बनी फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी शुक्रवार से रक्सौल के पंकज टॉकीज में प्रदर्शित है।
यूं तो फिल्म नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1857 की क्रांति के 10 साल पहले अपने राज्य 'उयालपाड़ा' से आजादी का बिगुल बजाया था। फिल्म कथानक से भटकती नहीं है और कलाकारों का अभिनय इसे बेहतरीन बनाता है। फिल्म में भव्य सेट्स और एक्शन आपकी धड़कनें तेज कर सकते है। आमतौर पर इस विषय पर बनी फिल्में अच्छी रही हैं और चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन की ये फिल्म भी दर्शकों के दिल में उतरने के सफल हो सकती है।
निर्देशक सुरेंद्र रेड्डी की इस फिल्म स्क्रिप्ट की बात करें तो कुछ लंबी जरूर...
सशस्त्र नकाबपोशों ने की सटही कारोबारियों से लूट- पाट,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल शहर के रक्सौल बीरगंज मुख्य पथ पर अवस्थित आबकारी थाना के करीब सटही कारोबारियों से शुक्रवार की अहले सुबह हुई लाखों रुपये की कथित लूट पाट की घटना से शहर में सनसनी रही।दिन भर चर्चा का बाजार गर्म रहा।
सूत्रों ने बताया कि उक्त वारदात अहले सुबह करीब चार बजे के आस पास हुई।हथियार बन्द अपराधियों का गिरोह अचानक से धावा बोल दिया और पिस्टल लहराते हुए कथित तौर पर दो कारोबारियों से लूट पाट की।बताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश अपराधी स्टेशन रोड की ओर निकल भागे ।इस दौरान सड़क व दुकानों के इर्द गिर्द यात्री व आम लोगों ने हो हल्ला भी किया।सूचना तो यह भी है कि पथर भी चलाये गए।लेकिन,अपराधी बुलंद हौसले का परिचय देते निकल भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों व मिली जानकारी के मुताबिक,अपराधी आधा दर्जन की संख्या में थे।जिसमे चार अपराधियों ने लूट पाट मचाई...
भगवान श्री राम के ससुराल जनकपुर में भी अयोध्या राम मंदिर फैसले पर नजर,उत्साह!
नेपाल के जनकपुर धाम में उमड़ रहे श्रद्धालु,विवाह पंचमी पर इस बार भव्य समारोह की तैयारी!
जनकपुर।(नेपाल)।(vor desk )।नेपाल का जनकपुर इन दिनों श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र बना हुआ है।इस बार जब पीएम नरेंद्र मोदी जनकपुर पहुचे तो यह मन्दिर 'रामायण सर्किट 'से जुड़ गया।इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हुआ। लेकिन,इन दिनों जनकपुर में कुछ ज्यादा ही उत्साह है। पूजन-अर्चन की होड़ है।राम मंदिर निर्माण के उम्मीदों को ले कर जनकपुर भी आशान्वित व उत्साहित है।श्रद्धालु व आमजन चाहते हैं कि जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण हो ।इसके साथ ही वहां आगामी विवाह पंचमी ,जो ,21 दिसम्बर 2019 में आएगा।की तैयारी की शुरुवात अभी से शुरू है।पूरे जनकपुर को केसरिया रंग में रंगा जा रहा है।माना जा रहा है कि इस बार का राम बारात और विवाह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
जनकपुर धाम मन्दिर के प्रभारी महन्थ रौशन ...

