
कोरोना से जंग में भारत के साथ दिखी नेपाल की जनता:घर -घर जले दीप!
नेपाल में कैंडिल जलाते नेपाली युवक -युवतियां
कोरोना से जंग नेपाल भारत को मिल कर लड़ना होगा,हम भारत के पीएम मोदी के साथ हैं,इसीलिये हमने दीप जलाया:अशोक वैध
रक्सौल।(vor desk)।पीएम नरेंद्र मोदी के विश्व महामारी बने कोरोना के खात्मे व एकजुटता के आह्वान का असर पड़ोसी देश नेपाल में भी दिखा।वहां भी दीपक जलाएं गए।कोरोना मुक्ति की कामना की गई।थाली पिटा गया।पूजा अर्चना कर कोरोना मुक्ति की प्रार्थना की गई।
सीमा से लगे नेपाल के बीरगंज व कलैया में नेपाल भारत मैत्री अमर रहे।मोदी -योगी जिंदाबाद के नारे भी लगे।यानी वहां भी मोदी जादू सर चढ़ कर बोला। सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में भी दीप जले।
पीएम मोदी के अपील पर भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए बिहार सीमा से लगे बीरगंज समेत पर्सा जिला,बारा जिला,रौतहट ,सर्लाही व धनुषा समेत विभिन्न जिलों में घर घर दीप जलाए गए।
नेपाल- भ...