बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कोविड टिकाकरण का किया मुआयना, गाइड लाइंस की उड़ी धज्जियां!
रामगढ़वा/सुगौली।(vor desk)।कोविड टिकाकरण को ले कर शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने सुगौली व रामगढ़वा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।और टिकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ टिकाकरण में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया।
देश मे दूसरे चरण के कोविड वेब के मद्देनजर बिहार में भी सतर्कता शुरू है। स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।सार्वजनिक तौर पर होली मिलन समारोह पर रोक लगा दी गई है।स्टेशनों पर कोविड की जांच की जा रही है।मास्क नही पहनने वालो पर सख्ती के साथ जुर्माना की कवायद जारी है।
लेकिन,इस औचक निरीक्षण के दौरान डॉ0 संजय जायसवाल के सामने ही कोविड गाइड लाइंस की धज्जियां उड़ती रही।यहां तक कि सुगौली के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी तक ने मास्क नही लगाया था। अधिकांश कार्यकर्ताओं की भी यही ...









