रेल से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु स्वच्छ रक्सौल द्वारा चौथे चरण के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित!
रक्सौल।(vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के तत्वाधान में रक्सौल रेलवे के समस्याओं का समाधान नहीं हो पाने के कारण चौथे चरण का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ ।संस्था अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अपने मांगो को लेकर संस्था द्वारा लगातार आंदोलन होता रहेगा।
होली के उपरांत 2 मार्च से अनशन होगा।उन्होंने कहा कि अब तक चरणबद्ध आंदोलन के जरिये हम गहरी नींद में सोए रेलवे के पदाधिकारियों को जगाने की कोशिश करते रहें।
अब हम लोगों का मिशन है कि जब तक समाधान नहीं तब तक आराम नहीं ।रेल अधिकारियों को हर हाल में रक्सौल के समस्याओं का समाधान करना होगा।हमारी मांगो में प्लेटफार्म नंबर दो पर शौचालय का निर्माण, रक्सौल से सिकटा, मोतिहारी के लिए ट्रेन परिचालन, पूर्व के भांति 120 दुकानों का आवंटन, खेल का मैदान, लाइट वेट ओभर ब्रिज का यथा शीघ्र निर्माण शामिल है। जो जनहित के लिए अनिवार...









