बिहार व यूपी पुलिस ने किया ट्रक लूट कांड का उद्भेदन, 683 टीन रिफाइन व ₹7 लाख 40 हजार के साथ 4 गिरफ्तार
*ट्रक लूटने वाला गिरोह है सक्रिय,पहले भी लूटी जाती रही है ट्रक समेत लदा समान
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल से रवाना हुए 21 लाख रुपये का सोयाबीन रिफाइन लदे ट्रक लूट कांड के एक मामले का उद्भेदन करते हुए बिहार व यूपी पुलिस ने 638 टिन रिफाइन समेत लाखो रुपये नकदी के समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।चारों यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।उक्त चारों की पहचान रिजवान, रईस उर्फ भूरा, नदीम व तसलीम के रूप में की गई है।
बताया गया है कि रक्सौल पुलिस व यूपी के बरेली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में उक्त सफलता मिली है।ट्रक लूट कांड में शामिल गिरोह के अन्य आरोपियों समेत लुटे गए सोयाबीन रिफाइन के बाकी हिस्से की खोज तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले माह 18 फरवरी को रक्सौल के शिवम रिफाईनरी प्राईवेट लिमिटेड के द्वारा बरेली के लिए 21 लाख रुपये मूल्य के सोयाबीन रिफाइन तेल ट्रक पर लोड हुआ।रवाना होन...









