रक्सौल में ‘कोरोना बम’ फुटने के बाद सख्ती के संकेत,अलग -अलग पांच ‘कंटोमेन्ट जोन’ घोषित,दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त!
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण जिला के रक्सौल में दस कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है।स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल पदाधिकारी रंजीत सिन्हा ने इसकी पुष्टि शनिवार को शाम में कर दिया है।
साथ ही चार कंटोमेन्ट जोन बनाने की घोषणा की गई है।सूचना है कि इसको ले कर रविवार से प्रशासन 'एक्शन' में आएगी।
सूत्रों ने बताया है कि रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 में उक्त पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना मिल रही है।बताया गया है इनका सेंपल कलेशन 2 जुलाई को किया गया था।इस हिसाब से 9 दिन पूरे हो चुके हैं।लिहाजा सभी को होम कोरेण्टाईन का निर्देश दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,इन सभी की रिपोर्ट ए सिंटोमेटिक है।यानी नॉर्मल है।
बता दे कि हरसिद्धि में पोस्टेड एक युवती के 28 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वहां सेमपीलिंग की गई थी।अच्छी बात यह है कि उक्त युवती ठीक हो चुकी है।जबकि,य...









