कोरोना पॉजिटिव महिला के मौत के मामले में जांच की मांग,आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,सीएम का पुतला फूंका!
कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत से आक्रोशित लोगों में किया सीएम का पुतला दहन,जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन
रक्सौल।(vor desk)।शहर के वार्ड 16 स्थित ब्लॉक रोड निवासी भाजपा कार्यकर्ता ध्रुव सर्राफ के कोराना पीड़ित पत्नी सुधा देवी ( 48 ) की मौत के बाद पटना में हो जाने के बाद परिजनों व समर्थकों में गहरा आक्रोश है।बुधवार की रात्रि 12 बजे मौत के बाद अब तक शव नही सौंपा गया है, न ही कुछ स्पष्ट किया जा रहा है।बदहवास परिजन पटना स्थित एनएमसीएच के अधिकारियों के आगे गिड़गिड़ाने को मजबूर हैं।
इधर,उक्त अस्पताल में कुव्यवस्था व हुई मौत पर सवाल उठाते हुये शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर बिहार सरकार के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
हिन्दू वाहनी की जिला संयोजक पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया। और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए शव के उचित प्रबन्धन,मुआवजे की ...









