रक्सौल बना नरक:कुर्सी के खेल में 13 जुलाई को होगा उपसभापति के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
रक्सौल (vor desk)। एक ओर वर्षात शुरू होते ही रक्सौल नारकीय स्वरूप में आ गया है।शहर के दर्जनों वार्ड जल जमाव का शिकार है।यानी मुहल्लों में बाढ़ है।लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैैं।वहीं,इस बाबत मिली शिकायतों के बाद पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने बड़ी करवाई करते हुए नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश देते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी है।साथ ही एक हफ्ते के अंदर जलजमाव से मुक्ति दिलाने का आदेश भी दिया है।
इधर,रक्सौल नगर परिषद के निर्वाचित जन प्रतिनिधि सियासी उठा पटक में व्यस्त हैं।पिछले दिनों नगर परिषद की सभापति की कुर्सी बच गई। सभापति उषा देवी को विश्वास मत हासिल करने तक निलंबन की कार्रवाई की मीडिया के समक्ष घोषणा के बाद बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप सभापति काशी नाथ प्रसाद ने घण्टा भी नही बिता कि बन्द कमरे में" यू टर्न ले लिया।और अविश्वास प्रस्ताव को खारि...









