Tuesday, June 30

Author: VorDesk

रक्सौल के अभिजीत ने पहले ही प्रयास में चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा में हासिल की सफलता !

रक्सौल के अभिजीत ने पहले ही प्रयास में चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा में हासिल की सफलता !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।कहते हैं कि कड़ी मेहनत व लक्ष्य के साथ सच्चे मन से किया गया प्रयास विफल नही होता।सफलता अवश्य मिलती है।इस उक्ति को रक्सौल प्रखण्ड के चिकनी गावँ के एक छात्र ने साबित कर दिखाया है।उसने प्रथम प्रयास में ही सीए की परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम रौशन किया है। जोकियारी पंचायत के चिकनी गाँव निवासी प्रेमचंद प्रसाद व सुचिता देवी के पुत्र अभिजीत कुमार ने प्रथम प्रयास में ही चार्टेड अकॉन्टेड की परीक्षा में सफलता हासिल किया है। उसने इसका श्रेय अपने माता-पिता समेत गुरुजनों को दिया है। ...
केंद्रीय बजट 2021-2022:भाजपा ने जम कर की सराहना,तो,विपक्ष ने फ्लॉप बताते हुए सिरे से नकारा!

केंद्रीय बजट 2021-2022:भाजपा ने जम कर की सराहना,तो,विपक्ष ने फ्लॉप बताते हुए सिरे से नकारा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने नकारारक्सौल।( vor desk )।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया गया है। इसमें देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। आम बजट पर विभिन्न वर्ग के लोगों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसी ने बजट की जमकर सराहना की है तो किसी ने इसे एक सिरे से नकार दिया है। सरकार समर्थक और विरोधी बंटे नजर आए। बजट का समर्थन करने वाले लोगों को कहना है कि इस बजट से देश आत्मनिर्भर हो सकेगा तथा आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा होगा। यह बजट पूरी तरह से संतुलित बजट है। जबकि बजट का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह बजट देशहित में नहीं है बल्कि यह पूरी तरह से उद्योगपतियों एवं पूजींपतियों के हित में है। आम लोगों के लिए बजट में कुछ नहीं है।देखिए प्रतिक्रिया: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने क...
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा चतुर्थ महाधिवेशन को ले कर हुआ विचार विमर्श!

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा चतुर्थ महाधिवेशन को ले कर हुआ विचार विमर्श!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रेलवे स्टेशन के प्राँगण में ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (समस्तीपुर डिवीजन) के द्वारा रेलवे कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों को ECREU का नए साल-2021 का कैलेन्डर भी दिया गया । ECREU के द्वारा 15फरवरी 2021 को मोगलसराय(उत्तर प्रदेश) में यूनियन का चतुर्थ महाधिवेशन होनेवाला है,जिसमें भाग लेने के लिए रेल कर्मचारियों के बीच अधिवेशन के तिथि , समय की जानकारी दी गयी ।साथ ही रेल कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई ।जागरूकता अभियान का शुरुआत करते हुए ECREU के डिविजनल सेक्रेटरी रत्नेश वर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सभी रेल-कर्मचारी को यूनियन अपना कैलेण्डर और डायरी बांटती है , जिसमे रेलवे कार्यालय कर्मी और लाईन कर्मचारी के लिए छुट्टियों की सूची दी गयी रहती है।इस बार के कैलेंडर में ECREU यूनियन का संकल्प-पत्र जारी किया गया है।ज...
प्रतिबंधित भारतीय नोटों के साथ बीरगंज पुलिस ने मनी चेंजर संचालक को पकड़ा!

प्रतिबंधित भारतीय नोटों के साथ बीरगंज पुलिस ने मनी चेंजर संचालक को पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बरामद हुआ नेपाल में प्रतिबंधित 500 रुपये व 200 रुपये भी शामिल रक्सौल।( vor desk )।पर्सा जिला पुलिस ने अवैध हुंडी कारोबार की सूचना पर रविवार को बीरगंज के घण्टाघर स्थित मनोकामना मनी चेंजर में छापेमारी कर भारतीय व नेपाली मुद्रा के साथ संचालक को हिरासत में लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी मनोजीत कुँवर के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 5 लाख 84 हजार 110 रुपये भारतीय व 3 लाख 92 हजार 90 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किया गया।इसमे 1115 पीस प्रतिबंधित 500 रुपया का( कुल 5 लाख 57 हजार 500),70पीस 200 रुपये भारतीय नोट का ( कुल 14हजार )शामिल है।वहीं,100 रुपये का 41 अदद नोट शामिल है। इस क्रम में विदेशी मुद्रा के अवैध हुंडी कारोबार संचालन के आरोप में मनी चेंजर के संचालक गोपाल प्रसाद सर्राफ को हिरासत में लिया गया है।पुलिस का कहना है कि हुंडी कारोबार की सूचना ...
शुरू हुई इन्टरमीडिएट परीक्षा,रक्सौल एसडीओ आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा ने किया निरीक्षण

शुरू हुई इन्टरमीडिएट परीक्षा,रक्सौल एसडीओ आरती व एसडीपीओ सागर कुमार झा ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। रक्सौल के पांच केंद्रों पर इन्टरमीडिएट परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को पहले दिन भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा कोविड गाइड लाइन्स के तहत ली गई।जिसमें परीक्षार्थियों ने मास्क पहन कर केंद्र पर प्रवेश किया।और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद हॉल में घुस सके।सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने के साथ ही इसी अनुरूप रॉल नम्बर से बैठने की व्यवस्था थी।एक बेंच पर दो परीक्षार्थियों को बिठाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल के हजारीमल उच्चतर विद्यालय ,राजा राम साह कॉलेज,,केसीटीसी महाविद्यालय,शांतिदेवी बासुदेव मस्करा महिला महा विद्यालय पर परीक्षा आयोजित थी। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को ले कर एसडीओ आरती,सीओ विजय कुमार,बीडीओ संदिप सौरभ ने निरीक्षण किया।इस दौरान कदाचार की शिकायत नही मिली। इधर,हजारीमल समेत विभिन्न केंद्र के द्वार पर गुब्बारों से सजावट की...
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 फरवरी को आएंगे बिहार, कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्सौल के कार्यकर्ता

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3 फरवरी को आएंगे बिहार, कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्सौल के कार्यकर्ता

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल की बैठक अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 3 फरवरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी साहब का बिहार दौरा के कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 3 फरवरी को बिहार में आगमन होने जा रहा है एवं 3 फरवरी को ही 12:00 बजे से प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में उनकी बैठक है । तत्पश्चात 4 फरवरी 2021 को टाउन हॉल मोतिहारी में 24 जिले एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 11:00 बजे से एवं 5 फरवरी 2021 को प्रदेश कार्यालय पटना में 21 जिला एवं मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक 11:00 बजे से ...
स्वच्छ रक्सौल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,अब हर सप्ताह होगा निःशुल्क जांच -उपचार!

स्वच्छ रक्सौल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,अब हर सप्ताह होगा निःशुल्क जांच -उपचार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। 'स्वच्छ रक्सौल' के तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शहर के परेउवा वार्ड नम्बर 01 में आयोजित इस शिविर में करीब डेढ़ सौ लोगों की जांच,उपचार व निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। जिसमें डॉ मुराद आलम के नेतृत्व में विभिन्न मरीजों का उपचार हुआ। इस मौके पर मेडिकल टीम ने नन कम्युनिकेबल डिजीज की जांच की गई।और आवश्यक सलाह भी दी गई। जांच में डायबिटीज मरीजों की संख्या 55 रही। जबकि ब्लडप्रेशर की शिकायत भी ज्यादा मिली। जाँच मंगलम जाँच घर के द्वारा किया गया । इस मौके रक्सौल पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ0 मुराद आलम ने नन कम्युनिलेबल डिजीज को खतरनाक बताते हुए कहा कि ये संक्रामक नही हैं,लेकिन,जानलेवा है।क्योंकि,सही उपचार व स्वास्थ्य के प्रति सचेत नही रहे,तो,जीवन की अवधि कम हो सकती है। वहीं,स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया क...
पहचान ,सम्मान व अधिकार के लिए वैश्य समाज को एकजुट हो सँघर्ष करने की जरूरत:भैरव प्रसाद

पहचान ,सम्मान व अधिकार के लिए वैश्य समाज को एकजुट हो सँघर्ष करने की जरूरत:भैरव प्रसाद

नेपाल, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन के पूर्वी चंपारण के जिला प्रवक्ता व नेपाल के प्रभारी भैरव प्रसाद ने कहा है कि वैश्य समाज को एकजुट व संगठित हो कर अपने अधिकारों के लिए सँघर्ष करने की जरूरत है।इसके लिए संगठन लगातार पहल कर रही है।ताकि,राजनीति समेत हरेक क्षेत्र में पहचान के साथ अधिकार मिल सके। उन्होंने पटना में आयोजित वैश्य सम्मान समारोह में शरीक हो कर लौटने के बाद पत्रकारों से कही। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ,ढाका विधायक पवन जायसवाल समेत वैश्य समाज के विधायको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुमन कुमार उर्फ मनसा प्रसाद गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता भी शामिल हुए।उन्होंने कहा कि आगमी दिनों रक्सौल में भी सीमा क्षेत्र के वैश्य समाज का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।साथ ही नेपाल में भी संगठन का वि...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,एसएसबी भी कर रही अभियान में सहयोग!

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,एसएसबी भी कर रही अभियान में सहयोग!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह द्वारा नवजात बच्चे को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर छह दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान अभियान का शुभारंभ किया गया।उन्होंने पोलियो कर्मियों को निर्देश दिया कि कोविड गाइड लाइन का अनुपालन के साथ बच्चों को पोलियो खुराक पिलाये।कोई बच्चा छुटे नही,वरना सुरक्षा चक्र टूट जाएगा।इधर, इस अभियान में एसएसबी भी सहयोग करती दिखी।जबकि,अन्य सामाजिक संगठन भी इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय है। बताया गया कि कोविड टीकाकरण के कारण इस अभियान की तिथि 31 जनवरी से की गई।जो लगातार छह दिनों तक जारी रहेगी। मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डॉ राजीव रंजन कुमार, डॉ अजय कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, शीत श्रृंखला कर्मी अभय कुमार, हरिनंदन राम, हरिनंदन नाम की ज...
बाबा मठिया मन्दिर के जीर्णोद्धार व बाउंड्री को ले कर हुई बैठक, संरक्षण-संवर्द्धन का निर्णय!

बाबा मठिया मन्दिर के जीर्णोद्धार व बाउंड्री को ले कर हुई बैठक, संरक्षण-संवर्द्धन का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के नागा रोड बाबा मठिया मन्दिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ की अध्यक्षता में आम सभा बुलाई गई।जिसमे मन्दिर के प्रांगण के बाउंड्री वाल निर्माण के लिए विचार विमर्श हुआ।जिस पर सहमति बनी और कहा गया कि इस कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मन्दिर के संरक्षण,संवर्द्धन की प्रक्रिया बढाई जाए, ताकि,इसका विकास हो और दर्शनीय बने। सभी ने एक स्वर से कहा है कि बाबा मठिया मन्दिर हमारी संस्कृति से जुड़ी विरासत है,जिसे बचाने के साथ ही इसका विकास जरूरी है।तय हुआ कि आगामी 9 फरवरी को दुबारा बैठक होगी।जिसमें इसके संरक्षण-संवर्धन की रणनीति बनेगी। बैठक में नगर पार्षद प्रेम चन्द्र कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय,चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक शिव पूजन प्रसाद समेत प्रभु प्रसाद यादव,गुलशन यादव,अजय चौरसिया,सीताराम सिंह,विजय लक्ष्मी देवी,धुरुव शर्मा,चंद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!