रक्सौल को गांधी सर्किट से जोड़कर महात्मा गांधी के रक्सौल आगमन की स्मृतियों को संरक्षित किया जाना जरूरी
रक्सौल।(vor desk )।भारत के स्वाधीनता आंदोलन में चंपारण की प्रमुख भूमिका रही। चंपारण सत्याग्रह चंपारण के किसानों को अंग्रेजों के शोषण से मुक्त कराने के लिए आरंभ हुआ और यहीं से यह चिंगारी अंग्रेजी राज के खिलाफ पूरे देश में फैली। इसी चंपारण की भूमि ने गांधी को महात्मा बनाया और इस आंदोलन में रक्सौल की मिट्टी का भी योगदान रहा है।
आज उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर इस विषय को पुनः पीएमओ एवं माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि महात्मा गांधी जिन जिन स्थलों पर आए और जहां जहां प्रवास किया उन स्थलों को सरकार द्वारा गांधी सर्किट में जोड़ने की योजना बनाई गई लेकिन दुर्भाग्यवश रक्सौल इस योजना से अलग थलग पड़ा रहा। उनके तीन बार रक्सौल आगमन का ठीक से अध्ययन नहीं किया गया। रक्सौल का अपेक्षित विकास न हो पाने का यह भी एक कारण बना रहा।
डॉ. शलभ ने आगे कहा कि उपलब्...









